एक्सप्लोरर

'शहजाद पूनावाला ने जो बयान दिया उससे पूर्वांचल…', JDU ने BJP से की कार्रवाई की मांग

Shahzad Poonawala Controversy: बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला पर आरोप है कि उन्होंने एक टीवी बहस के दौरान विवादित टिप्पणी की. अब जेडीयू की ओर से नाराजगी जताई गई है.

Shahzad Poonawala News: बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला के खिलाफ जेडीयू ने कार्रवाई की मांग की है. जेडीयू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजीव रंजन प्रसाद ने गुरुवार (16 जनवरी, 2025) को कहा कि नेताओं को जाति, धर्म, संप्रदाय, प्रांत, क्षेत्र, भाषा इन विषयों पर बोलने में संवेदनशील होना चाहिए. शहजाद पूनावाला से चूक हुई है. जो बयान उन्होंने दिया उससे पूर्वांचल के लोगों में गहरी नाराजगी है. 

राजीव रंजन ने कहा कि हम लोगों ने उनके बयान का संज्ञान लिया है. बीजेपी का शीर्ष नेतृत्व पूनावाला पर कार्रवाई करे. दरअसल, बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला पर आरोप है कि उन्होंने एक टीवी बहस के दौरान विवादित टिप्पणी की. बहस के दौरान पूनावाला के साथ आम आदमी के प्रवक्ता ऋतुराज झा थे. एक दूसरे के उपनाम को लेकर दोनों में तू-तू, मैं-मैं हो गई. इसी दौरान पूनावाला ने झा के उपनाम को लेकर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी की. अब उनके बयान के बाद विवाद हो रहा है.

बीजेपी पर पूर्वांचल के लोगों को गाली देने का आरोप

उधर आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह ने पूनावाला की टिप्पणी को लेकर बीजेपी पर पूर्वांचल के लोगों को गाली देने का आरोप लगाया है. उन्होंने एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि मैथिली ब्राह्मण समाज के पूर्वांचली नेता विधायक ऋतुराज झा को राष्ट्रीय चैनल पर भाजपा प्रवक्ता पूनावाला ने गाली दी. ये पूर्वांचल का अपमान है. ब्राह्मण समाज का अपमान है.

दिल्ली में विधानसभा चुनाव है. करीब 24 फीसद पूर्वांचल वोटर्स हैं. पूनावाला की ओर से की गई टिप्पणी के मुद्दे को आम आदमी पार्टी जोर शोर से उठा रही है यह कहते हुए कि उन्होंने पूर्वांचल के लोगों का अपमान किया है. अब सवाल है कि क्या बीजेपी को चुनाव में नुकसान होगा? बीजेपी सांसद मनोज तिवारी ने भी पूनावाला के बयान पर नाराजगी व्यक्त की है. बता दें कि जेडीयू नई दिल्ली विधानसभा चुनाव में एक सीट पर लड़ रही है. शैलेंद्र कुमार प्रत्याशी बने हैं. पूनावाला के बयान को लेकर जेडीयू ने भी कड़ा रुख जताया है.

यह भी पढ़ें- केला खाया… जूस पीकर आमरण अनशन तोड़ा, अब प्रशांत किशोर ने 'आश्रम' से शुरू किया सत्याग्रह

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

BPSC से चयनित 69 राजस्व अधिकारियों की खत्म हो सकती है नौकरी, विभाग ने मांगा स्पष्टीकरण
BPSC से चयनित 69 राजस्व अधिकारियों की खत्म हो सकती है नौकरी, विभाग ने मांगा स्पष्टीकरण
नीतीश कुमार CM तो हैं लेकिन अब उनके पास नहीं हैं ये अधिकार, अभी नहीं छोंड़ेंगे कुर्सी!
नीतीश कुमार CM तो हैं लेकिन अब उनके पास नहीं हैं ये अधिकार, अभी नहीं छोंड़ेंगे कुर्सी!
बिहार: नीतीश कुमार के MLC पद से इस्तीफा देने के साथ अब नए मुख्यमंत्री की चर्चा, रेस में हैं ये नाम
नीतीश कुमार के MLC पद से इस्तीफा देने के साथ अब नए मुख्यमंत्री की चर्चा, रेस में हैं ये नाम
बिहार का अगला CM कौन? जीतन राम मांझी बोले, 'PM मोदी और अमित शाह ने...'
बिहार का अगला CM कौन? जीतन राम मांझी बोले, 'PM मोदी और अमित शाह ने...'

वीडियोज

Sandeep Chaudhary: 1 करोड़ भारतीयों पर तलवार...देश में सियासी आर-पार? |War Update
Amit Shah On Naxalite: 'हथियार उठाओगे तो भुगतोगे...', अमित शाह की चेतावनी | BJP | Bastar
Chitra Tripathi: जंग पर राजनीतिक विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण | America | Donald Trump | War Update
Iran US Israel War: खत्म होगा युद्ध? जंग के बीच Trump का चौंकाने वाला दावा! | Breaking | Netanyahu
Saas Bahu Aur Saazish: क्या सूरज जान पाएगा ईशा के बलिदान का सच? | Pati Brahmchari

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Jodhpur News: IPS कपल की शादी बनी ट्रेंड, 'जुहाजूही' रस्म में दुल्हन अंशिका वर्मा की जीत ने लूटी महफिल
जोधपुर: IPS कपल की शादी बनी ट्रेंड, 'जुहाजूही' रस्म में दुल्हन अंशिका वर्मा की जीत ने लूटी महफिल
यूएस के 'शांति दूत' बने पाकिस्तान का बड़ा अपमान, खाड़ी में जंग के बीच ईरान ने दिखाया आईना
यूएस के 'शांति दूत' बने पाकिस्तान का बड़ा अपमान, खाड़ी में जंग के बीच ईरान ने दिखाया आईना
RR vs CSK 1st Innings Highlights: गुवाहाटी में औंधे मुंह गिरी चेन्नई सुपर किंग्स, गायकवाड़-सैमसन-सरफराज-दुबे सब फ्लॉप; 127 पर ढेर
गुवाहाटी में औंधे मुंह गिरी चेन्नई, गायकवाड़-सैमसन-सरफराज-दुबे सब फ्लॉप; 127 रनों पर ढेर
iPhone Lockdown Mode: इस फीचर को ऑन करने के बाद कोई भी हैक नहीं कर पाएगा आपका iPhone, जानें कैसे करें इस्तेमाल
iPhone Lockdown Mode: इस फीचर को ऑन करने के बाद कोई भी हैक नहीं कर पाएगा आपका iPhone, जानें कैसे करें इस्तेमाल
US VS Iran Military: अमेरिकी सेना के सामने कहां टिकता है ईरान, जानें दोनों देशों की सैन्य ताकत और चयन प्रक्रिया
अमेरिकी सेना के सामने कहां टिकता है ईरान, जानें दोनों देशों की सैन्य ताकत और चयन प्रक्रिया
'मेरा रिश्तेदार बनकर आ गया', सुनील लहरी के घर झूठ बोलकर पहुंचा फैन
'मेरा रिश्तेदार बनकर आ गया', सुनील लहरी के घर झूठ बोलकर पहुंचा फैन
Floaters And Flashes In Eyes: क्या आपकी आंखों में भी नजर आते हैं धब्बे? तुरंत भागें डॉक्टर के पास, वरना...
क्या आपकी आंखों में भी नजर आते हैं धब्बे? तुरंत भागें डॉक्टर के पास, वरना...
Explained: बिहार जितना आसान नहीं बंगाल जीतना, 5% वोट स्विंग से पलट जाएगा पासा! BJP बीते 6 MPs-MLAs चुनावों में खा चुकी पटखनी
बिहार जितना आसान नहीं बंगाल, 5% वोट स्विंग से पलटेगा पासा! BJP 6 MPs-MLAs चुनावों में खा चुकी पटखनी
Embed widget