एक्सप्लोरर

झारखंड RJD के कार्यकर्ता सुबह-सुबह पहुंच गए राबड़ी आवास, चुनाव से पहले कर दी इस नेता को हटाने की मांग

Jharkhand Assembly Elections: झारखंड से पहुंचे कार्यकर्ताओं ने वहां के प्रदेश अध्यक्ष पर पार्टी को खत्म करने का आरोप लगाया गया है. यह भी कहा है कि झारखंड प्रदेश अध्यक्ष से कार्यकर्ता खुश नहीं हैं.

Jharkhand Assembly Elections: झारखंड विधानसभा चुनाव में अभी दो महीने का वक्त बचा है. इलेक्शन से पहले झारखंड में सभी राजनीतिक दल अपने चुनावी समीकरण को मजबूत करने में लगे हैं. झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के साथ सरकार में राष्ट्रीय जनता दल (RJD) भी है. इस बीच ऐसा लग रहा है कि झारखंड में राष्ट्रीय जनता दल के अंदर कुछ भी ठीक नहीं चल रहा है. सोमवार (12 अगस्त) की सुबह-सुबह झारखंड आरजेडी के कार्यकर्ता पटना स्थित राबड़ी आवास पहुंच गए.

'प्रदेश अध्यक्ष संजय सिंह यादव खत्म कर रहे पार्टी'

झारखंड से एक दर्जन से ज्यादा आरजेडी के कार्यकर्ता हाथों में बैनर पोस्टर लेकर अपनी मांगों के साथ राबड़ी आवास पहुंचे. पार्टी नेताओं ने झारखंड आरजेडी के प्रदेश अध्यक्ष पर पार्टी को खत्म करने का आरोप लगाया. झारखंड आरजेडी के एक नेता मोहन विश्वकर्मा ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष संजय सिंह यादव पार्टी को खत्म कर रहे हैं. पार्टी के अंदर कोई भी चुनाव को लेकर गतिविधियां नहीं हो रही हैं.

सिर्फ पलामू के नेताओं को संगठन में जोड़ने का आरोप

पटना पहुंचे झारखंड आरजेडी के कुछ नेताओं ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष संजय सिंह सिर्फ पलामू के नेताओं को संगठन में जोड़ रहे हैं. पलामू के बाहर झारखंड के अंदर वह कोई काम नहीं कर रहे. हम लोगों ने 22 सीटों पर तैयारी कर रखी है. यह वह 22 सीट है जो आरजेडी झारखंड के अंदर जीत सकती है, लेकिन जो हालात प्रदेश अध्यक्ष ने बनाया है ऐसे में उनके नेतृत्व में अगर आरजेडी चुनाव लड़ती है तो एक भी सीट पार्टी नहीं जीतेगी.

झारखंड से पहुंचे नेताओं ने कहा कि वह लालू यादव से मुलाकात करेंगे. उनका कहना है कि संजय सिंह यादव को पद से हटाया जाए. झारखंड प्रदेश अध्यक्ष से कार्यकर्ता खुश नहीं हैं. अगर उनको हटाया जाता है तो झारखंड में होने वाले चुनाव में पार्टी अच्छा प्रदर्शन करेगी.

यह भी पढ़ें- वाणावर के सिद्धेश्वर नाथ में हुए हादसे पर CM नीतीश कुमार ने जताया शोक, मुआवजे की घोषणा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लखीसराय: मंदिर में करंट फैलने की अफवाह से भगदड़, 8 महिला श्रद्धालुओं की मौत
लखीसराय: मंदिर में करंट फैलने की अफवाह से भगदड़, 8 महिला श्रद्धालुओं की मौत
वंदे मातरम् विवाद: प्रशांत किशोर की दो टूक, 'BJP को सोनिया गांधी…'
वंदे मातरम् विवाद: प्रशांत किशोर की दो टूक, 'BJP को सोनिया गांधी…'
RJD का 19 अगस्त को मार्च, तेजस्वी यादव बोले- 'जब पेपर लीक...'
RJD का 19 अगस्त को मार्च, तेजस्वी यादव बोले- 'जब पेपर लीक...'
भूख हड़ताल पर बैठे पप्पू यादव, इन छात्रों के समर्थन में आए पूर्णिया सांसद
भूख हड़ताल पर बैठे पप्पू यादव, इन छात्रों के समर्थन में आए पूर्णिया सांसद

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना की आज से शुरुआत, आधार से बैकिंग तक पूछे जाएंगे 40 सवाल
जनगणना की आज से शुरुआत, आधार से बैकिंग तक पूछे जाएंगे 40 सवाल
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
मुकेश खन्ना ने की 'जन गण मन’ को हटाने की मांग, बोले- 'वंदे मातरम' को बनाया जाए राष्ट्रगान
मुकेश खन्ना ने की 'जन गण मन’ को हटाने की मांग, बोले- 'वंदे मातरम' बने राष्ट्रगान
टेस्ट की एक पारी में सबसे ज्यादा ओवर खेलने वाली टीम
टेस्ट की एक पारी में सबसे ज्यादा ओवर खेलने वाली टीम
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
ट्रंप ने रिपोर्टर को ही बना दिया प्रेस सेक्रेटरी, लेविट का नाम लेकर क्या कहा?
ट्रंप ने रिपोर्टर को ही बना दिया प्रेस सेक्रेटरी, लेविट का नाम लेकर क्या कहा?
'दिल डिंग डोंग' पर लड़कियों ने मचा दिया धमाल, स्ट्रीट डांस का वीडियो वायरल
'दिल डिंग डोंग' पर लड़कियों ने मचा दिया धमाल, स्ट्रीट डांस का वीडियो वायरल
Stale Tea Poison:कितनी देर पहले बनी चाय पीनी चाहिए, कब बन जाती है जहर?
कितनी देर पहले बनी चाय पीनी चाहिए, कब बन जाती है जहर?
Embed widget