एक्सप्लोरर

Bihar Politics: जीतन राम मांझी का मन डोल रहा? 23 जून से पहले ले सकते हैं फैसला, HAM प्रवक्ता का बड़ा बयान

Lok Sabha Election 2024: दो जून को जीतन राम मांझी ने कहा था कि हमें 2024 में हमें पांच सीट चाहिए और उन पांच सीटों पर हम तैयारी कर रहे हैं. यह भी कहा है कि उनके विधायकों का काम नहीं होता है.

पटनाबिहार में महागठबंधन की सरकार है और इसमें सात पार्टियां हैं. इस गठबंधन में जीतन राम मांझी की पार्टी हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा भी शामिल है. बीजेपी महागठबंधन के छोटे-छोटे दलों को अपने पाले में करके 2024 के लोकसभा चुनाव के लिए अपने कुनबे को मजबूत करने में जुटी है. वीआईपी सुप्रीमो मुकेश सहनी 25 जुलाई को बड़ी घोषणा करने वाले हैं. उम्मीद है कि वह एनडीए का दामन थामेंगे. उपेंद्र कुशवाहा ने पहले ही नीतीश कुमार से दूरी बना ली है. वह भी एनडीए का दामन थाम सकते हैं. महागठबंधन में शामिल जीतन राम मांझी का भी मन डोल रहा है. सियासी गलियारे में कई कारण बताते हुई ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं.

कयास के पीछे हैं कई कारण

दरअसल, 23 जून को पटना में विपक्षी एकता की बैठक होने वाली है. इसमें जीतन राम मांझी को नहीं बुलाया गया है. कई बार जीतन राम मांझी अपना बयान भी बदल रहे हैं. कई बार नीतीश सरकार के खिलाफ भी बयान दे चुके हैं. दो जून को जीतन राम मांझी ने कहा था कि 2024 के चुनाव में पांच सीट चाहिए. वो पांच सीटों पर तैयारी कर रहे हैं. जीतन राम मांझी ने यह भी मीडिया के माध्यम से कहा था कि हमें बहुत लोग बुला रहे हैं. मेरे पास वोट बैंक है. मांझी कहीं न कहीं महागठबंधन को आगाह करने का प्रयास करते रहते हैं.

बुधवार (7 जून) की शाम जीतन राम मांझी अपने सभी विधायकों के साथ नीतीश कुमार से मिलने गए थे. बीते गुरुवार को जीतन राम मांझी राज्यपाल से मिलने गए थे. लौटने के बाद उन्होंने एक नया बयान दिया कि मुझे लोकसभा में एक भी सीट नहीं मिलेगी तो भी मैं नीतीश कुमार के साथ रहूंगा. मुझे विपक्षी एकता की बैठक में नहीं बुलाया गया है तो भी कोई दिक्कत नहीं है.

मांझी बोले- हमारे विधायकों का काम नहीं होता

राज्यपाल से मुलाकात के बाद ही मांझी ने बिहार की शिक्षा व्यवस्था और भ्रष्टाचार पर भी जमकर निशाना साधा. कहा कि शेड्यूल कास्ट में बहुत सी ऐसी जातियां हैं जिनकी शिक्षा दर 15 प्रतिशत से नीचे है. इसको लेकर हम राज्यपाल से मिलने गए थे कि शिक्षा में सुधार होनी चाहिए. बिहार की शिक्षा व्यवस्था पूरी तरह खराब है. एक सवाल पर यह भी मांझी ने कहा कि वह नीतीश कुमार से मिलने इसलिए आवास पर गए थे कि उनके विधायकों की बात अधिकारी नहीं सुनते हैं. गया में समाधान यात्रा के दौरान उनके विधायकों ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को बहुत सारा लेटर दिया था जिस पर काम नहीं हुआ. हमारे क्षेत्र में भी काम नहीं हुआ था. हमलोगों ने मिलकर यही कहा था कि हमारा काम जैसा होना चाहिए वैसा नहीं होता है. इसी काम के लिए चारों विधायक के साथ मिले थे.

भागलपुर में पुल गिरने के मामले पर भी जीतन राम मांझी ने सरकार पर हमला बोला. कहा कि हमने पहले भी एस्टीमेट घोटाले की बात की थी, वह आज भी है. 100 रुपये का काम होना होता है उस पर 1000 का टेंडर होता है. दो जून को जीतन राम मांझी ने मुख्यमंत्री आवास योजना, नल जल योजना एवं शराबबंदी की योजना में भी गड़बड़ी को लेकर नीतीश सरकार पर हमला किया था. मीडिया के माध्यम से नीतीश कुमार को कहा था कि आप इस पर ध्यान दीजिए. कुछ महीने पहले जीतन राम मांझी ने दिल्ली में जाकर गृह मंत्री अमित शाह से भी मुलाकात की थी.

हम प्रवक्ता ने कहा- अब त्याग नहीं हो सकता

जीतन राम मांझी 23 जून से पहले बड़ा फैसला ले सकते हैं या नहीं इस पर पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता श्याम सुंदर शरण ने कहा कि यह चर्चा कहां से आई? ऐसी अभी कोई बात नहीं है. उन्होंने बताया कि हम लोगों की मांग है कि हमें भी सम्मान मिलना चाहिए. हम लोग लगातार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से बात कर रहे हैं. हमने महागठबंधन में पहले भी बहुत त्याग किया है, लेकिन अब त्याग नहीं कर पाएंगे.

प्रवक्ता श्यामसुंदर शरण ने कहा कि हमारी मांगें जायज हैं. हम पांच सीटों की मांग कर रहे हैं इसमें राज्यसभा सीट भी है. महागठबंधन के पास 16 राज्यसभा की सीटें हैं. उसमें हमें कोई भागीदारी नहीं मिली है तो इस पर महागठबंधन के सभी नेताओं को निर्णय लेना पड़ेगा. बता दें कि आज शुक्रवार (9 जून) को पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की ओर से कोर कमेटी की बैठक भी बुलाई गई है. बैठक को महत्वपूर्ण माना जा रहा है. इसमें बहुत बड़े निर्णय भी लिए जा सकते हैं.

यह भी पढ़ें- Motihari News: 'देश में नहीं चलेंगे दो तरह के कानून', मोतिहारी में बोले राधा मोहन सिंह- सभी के पुरखे एक ही थे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार: राज्यसभा में वोटिंग से दूर रहे विधायकों को तोहफा! अनंत सिंह को भी मिला गिफ्ट, बढ़ गई जिम्मेदारी
बिहार: राज्यसभा में वोटिंग से दूर रहे विधायकों को तोहफा! अनंत सिंह को भी मिला गिफ्ट, बढ़ गई जिम्मेदारी
Patna News: व्यवसायी पर अपराधियों ने की ताबड़तोड़ फायरिंग, इलाके में दहशत, जांच में जुटी पुलिस
पटना: व्यवसायी पर अपराधियों ने की ताबड़तोड़ फायरिंग, इलाके में दहशत, जांच में जुटी पुलिस
अनंत सिंह का बड़ा बयान, 'अगर JDU से CM बने तो निशांत कुमार, अगर BJP से बने तो...'
अनंत सिंह का बड़ा बयान, 'अगर JDU से CM बने तो निशांत कुमार, अगर BJP से बने तो...'
सीतामढ़ी का गालीबाज थानेदार! विधवा महिला-देवर को दी गालियां, जांच के आदेश
सीतामढ़ी का गालीबाज थानेदार! विधवा महिला-देवर को दी गालियां, जांच के आदेश

वीडियोज

Sansani: WAR के 'लाइसेंसी लड़ाके' ! | Iran-israel War | Donald Trump | ABP news
Income Tax Changes 2026: 1 अप्रैल से बदल जाएगा आपकी Salary का गणित! | New Wage Code
Chitra Tripathi: तेल-हथियार का खेल! जंग के बीच Trump की नई रणनीति | US-Israel-Iran War
Bharat Ki Baat: रुपए में गिरावट का शुद्ध सियासी विश्लेषण | War Update | DollarVsRupee
Sandeep Chaudhary: डॉलर के आगे बेबस हुआ रुपया! विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण | Rupee vs Dollar

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पेट्रोल-डीजल की कीमतों में भारी बढ़ोत्तरी, 11 रुपए लीटर तक बढ़ गए दाम
पेट्रोल-डीजल की कीमतों में भारी बढ़ोत्तरी, 11 रुपए लीटर तक बढ़ गए दाम
12वीं के बोर्ड में निकिता ने स्कोर किए 93.88 परसेंट, नतीजों से 10 दिन पहले छात्रा की मौत, परिवार में पसरा मातम
12वीं के बोर्ड में निकिता ने स्कोर किए 93.88 परसेंट, नतीजों से 10 दिन पहले छात्रा की मौत, परिवार में पसरा मातम
LPG Price Today: आज से 195 रुपए महंगा हो गया कमर्शियल गैस सिलेंडर, अब कितने का मिलेगा, जानें
आज से 195 रुपए महंगा हो गया कमर्शियल गैस सिलेंडर, अब कितने का मिलेगा, जानें
PBKS Vs GT: पंजाब किंग्स से मिली हार के बाद शुभमन गिल ने दे दिया ये कैसा बयान, कहा- 'मुझे लगता है कि ये...'
पंजाब किंग्स से मिली हार के बाद शुभमन गिल ने दे दिया ये कैसा बयान, कहा- 'मुझे लगता है कि ये...'
ब्लॉकबस्टर सक्सेस के बीच विवादों में फंसी 'धुरंधर 2', मेकर्स पर स्क्रिप्ट चुराने का लगा आरोप, राइटर ने लीगल एक्शन लेने की कही बात
ब्लॉकबस्टर सक्सेस के बीच विवादों में फंसी 'धुरंधर 2', मेकर्स पर स्क्रिप्ट चुराने का लगा आरोप
West Bengal Opinion Poll: बीजेपी को मिल सकती हैं कितनी सीटें? कितने प्रतिशत लोग ममता बनर्जी को चाहते हैं CM, प्री पोल सर्वे का अनुमान चौंकाने वाला
बीजेपी को मिल सकती हैं कितनी सीटें? कितने प्रतिशत लोग ममता बनर्जी को चाहते हैं CM, प्री पोल सर्वे का अनुमान चौंकाने वाला
Bone Marrow Health tips : इन हरकतों से खराब हो जाएगा आपका बोन मैरो! जल्द कर लें सुधार वरना यमराज से होगी मुलाकात
इन हरकतों से खराब हो जाएगा आपका बोन मैरो! जल्द कर लें सुधार वरना यमराज से होगी मुलाकात
How to become IAS without UPSC: बिना UPSC किए कैसे बन सकते हैं IAS? जान लें पूरी प्रक्रिया
बिना UPSC किए कैसे बन सकते हैं IAS? जान लें पूरी प्रक्रिया
Embed widget