एक्सप्लोरर

Karkatgarh Falls: पिकनिक मनाने करकटगढ़ जलप्रपात गए 400 लोग फंसे, प्रशासन की टीम ने रेस्‍क्‍यू कर बाहर निकाला

Kaimur News: चैनपुर थाना क्षेत्र के करकटगढ़ जलप्रपात पर बिहार के अलावा यूपी के लोग भी पहुंचते हैं. यूपी के डैम से पानी छोड़े जाने से नदी का जलस्‍तर अचानक बढ़ गया.

कैमूर: पिकनिक मनाने रव‍िवार को करकटगढ़ जलप्रपात गए 400 से अधिक लोग वहां फंस गए थे. प्रशासन की टीम ने सभी को वहां से बाहर निकला. दरअसल, रविवार को छुट्टी का दिन होने के कारण चैनपुर थाना क्षेत्र के करकटगढ़ जलप्रपात पर लोग पहुंचे हुए थे. पानी कम होने के कारण नदी पार कर दूसरे छोर पर सैकड़ों लोग पिकनिक मना रहे थे, लेकिन उत्तर प्रदेश से कर्मनाशा नदी में अचानक पानी छोड़ दिया गया. नदी में पानी का बहाव तेज होने के कारण सभी लोग फंस गए। प्रशासन को मिला सूचना मिलने के बाद सभी को रेस्‍क्‍यू कर बाहर निकाला गया. 

बताया जा रहा है कि रविवार को करकटगढ़ जलप्रपात के प‍िकनिक मनाने के लिए करीब चार सौ लोग पहुंचे हुए थे. सभी नदी पार कर पिकनिक मना रहे थे. इसी बीच उत्तर प्रदेश के औरवा डैम से अचानक पानी छोड़े जाने की वजह से कर्मनाशा नदी का जलस्तर बहुत अधिक बढ़ गया. जलप्रपात पर पिकनिक मनाने गए लोग फंस गए. वे लोग बचाने की आवाज लगाने लगे. लोगों की आवाज को सुनकर स्थानीय लोग वहां इकट्ठा हो गए. पहाड़ी इलाका होने की वजह से वहां नेटवर्क भी काम नहीं कर रहा था. किसी तरह सूचना कैमूर जिला प्रशासन तक लोगों ने पहुंचाया. इसके बाद चैनपुर के अंचलाधिकारी, चैनपुर थाना प्रभारी और वन विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे. इसके बाद उनलोगोंं ने डैम का पानी कम करने की सूचना डैम के पदाधिकारियों को दी. इसके बाद नदी का जलस्‍तर घटने लगा. ग्रामीणों की मदद से एक पेड़ से दूसरे पेड़ में रस्सी बांधकर और ट्यूब की मदद से लोगों को बाहर निकाला गया.

ये भी पढ़ें- Jamui News: बकरीद की नमाज अदा कर घर लौट रहे युवक की हत्या, प्राइवेट पार्ट काटकर झाड़ी में फेंका

  स्‍थानीय लोगों की मदद से लोगों को बाहर निकाला 

कैमूर के डीएफओ ने बताया कि करकटगढ़ जलप्रपात बहुत ही मनोरम जलप्रपात है. रविवार छुट्टी का दिन था, उत्तर प्रदेश और बिहार के अन्य जिले से लगभग 400 से अधिक लोग वहां पिकनिक मनाने आए थे. पानी कम होने की वजह से नदी के उस पार लोग चले गए, लेकिन इस बीच उत्तर प्रदेश के डैम से पानी छोड़ दिया गया, इससे नदी का जलस्‍तर बढ़ गया. लोग वहीं पर फंस गए. किसी तरह लोगों ने प्रशासन को इसकी सूचना दी, इसके बाद वे लोग मौके पर पहुंचे. स्थानीय ग्रमीणों की मदद से लोगों को बाहर निकाला गया. आगे से इस तरह की घटना ना हो इसके लिए हमलोग प्रयास कर रहे हैं कि जब भी यूपी के डैम का पानी छोड़ा जाए तो छह घंटे पहले इसकी सूचना दी जाए. 

ये भी पढ़ें- Bihar Crime News: आशिकबाज पति की घिनौनी करतूत, पहले पत्नी की हत्या की फिर शव को बिजली के पोल से टांगा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार MLC चुनाव: JDU-BJP ने उतारे उम्मीदवार, उपेंद्र कुशवाहा के बेटे दीपक प्रकाश का क्या होगा?
बिहार MLC चुनाव: JDU-BJP ने उतारे उम्मीदवार, उपेंद्र कुशवाहा के बेटे दीपक प्रकाश का क्या होगा?
खान सर के लोकेशन का पता नहीं! पुलिस कर सकती है रेड, कभी भी गिरफ्तारी संभव
खान सर के लोकेशन का पता नहीं! पुलिस कर सकती है रेड, कभी भी गिरफ्तारी संभव
पवन सिंह राजपूत, संजय मयूख कायस्थ, MLC चुनाव में JDU-BJP ने साधा जातीय समीकरण
पवन सिंह राजपूत, संजय मयूख कायस्थ, MLC चुनाव में JDU-BJP ने साधा जातीय समीकरण
NEET परीक्षा को लेकर सम्राट सरकार ने जारी की गाइडलाइन, CM ने कहा- 'किसी प्रकार की…'
NEET परीक्षा को लेकर सम्राट सरकार ने जारी की गाइडलाइन, CM ने कहा- 'किसी प्रकार की…'

वीडियोज

Sansani: ब्रेकअप का खूनी दरिंदा ! | Mohali Punjab | Crime News
Khan Sir Controversy: 'गोली कांड' में खान सर फंस गए! | Roshan Anand | Coaching Firing | Bihar News
Khan Sir Controversy | Janhit: कोचिंग वाले लड़ रहे...पढ़ने वाले 'मर' रहे! | Coaching Firing | Bihar
Bharat Ki Baat: कमलेश बिंद एनकाउंटर पर महा-संग्राम! | Vineet Rai | Encounter News | UP News
India GDP Growth | Sandeep Chaudhary: GDP ग्रोथ का सबसे सटीक विश्लेषण | RBI | Economy | PM Modi

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
क्या पार्टी पर अपना कंट्रोल खोते जा रही हैं ममता बनर्जी? 30 साल बाद अधर में TMC का राजनीतिक भविष्य 
क्या पार्टी पर कंट्रोल खोते जा रही हैं ममता बनर्जी? 30 साल बाद अधर में TMC का राजनीतिक भविष्य 
खान सर के लोकेशन का पता नहीं! पुलिस कर सकती है रेड, कभी भी गिरफ्तारी संभव
खान सर के लोकेशन का पता नहीं! पुलिस कर सकती है रेड, कभी भी गिरफ्तारी संभव
चीफ जस्टिस के लंदन प्रोग्राम में 'असहिष्णुता' पर सवाल से गरमाया माहौल, कॉकरोच जनता पार्टी ने शेयर किया Video
सीजेआई के UK प्रोग्राम में 'असहिष्णुता' पर सवाल से गरमाया माहौल, कॉकरोच जनता पार्टी ने शेयर किया Video
हेलमेट पर लगी बॉल तो खिलाड़ी को याद आई 'वर्जिनिटी', अक्षर पटेल ने बताया मजेदार किस्सा
हेलमेट पर लगी बॉल तो खिलाड़ी को याद आई 'वर्जिनिटी', अक्षर पटेल ने बताया मजेदार किस्सा
अमिताभ बच्चन के पास है कुल कितने बीघा जमीन? अयोध्या, अलीबाग और गुजरात तक फैली है अरबों की प्रॉपर्टी
अमिताभ बच्चन के पास है कुल कितने बीघा जमीन? अयोध्या, अलीबाग और गुजरात तक फैली है अरबों की प्रॉपर्टी
दुनिया में भारत का वर्चस्व, चीन बड़ा खिलाड़ी, पुतिन ने ट्रंप को चेताया- तेल की कीमतें बढ़ी तो US की बादशाहत...
दुनिया में भारत का वर्चस्व, चीन बड़ा खिलाड़ी, पुतिन ने ट्रंप को चेताया- तेल की कीमतें बढ़ी तो US की बादशाहत...
Explained: पेपर लीक का लंबा इतिहास लेकिन सजा सीमित क्यों? कैसे कुछ ही आरोपी पहुंचते कटघरे और ज्यादातर बच निकलते
पेपर लीक का लंबा इतिहास लेकिन सजा सीमित क्यों? कैसे कुछ आरोपी पहुंचते कटघरे और ज्यादातर बच जाते
भारत में कितना है गेहूं का स्टॉक, जानें कितने साल तक ना उगाया जाए तो चल जाएगा काम?
भारत में कितना है गेहूं का स्टॉक, जानें कितने साल तक ना उगाया जाए तो चल जाएगा काम?
Embed widget