एक्सप्लोरर

Katihar News: कटिहार के निजी विद्यालय के छात्रावास में नाबालिग की मौत, हत्या या सुसाइड में उलझी गुत्थी

Bihar News: मामला मनसाही थाना क्षेत्र का है. मृतक छात्र की पहचान दिलारपुर पंचायत अंतर्गत वार्ड संख्या आठ के सीज टोला निवासी विष्णु कुमार मंडल के 13 वर्षीय पुत्र के रूप में की गई है.

Katihar News: कटिहार के एक निजी विद्यालय के छात्रावास में रह रहे 13 वर्षीय छात्र के सुसाइड का मामला शुक्रवार को प्रकाश में आया है. घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है. मामला जिले के मनसाही थाना क्षेत्र अंतर्गत संचालित एक निजी विद्यालय के छात्रावास से जुड़ा है. घटना के बारे में स्कूल प्रबंधक कमल कुमार ने बताया कि नाबालिग छात्र ने छात्रावास परिसर में ही रस्सी के फंदे से झूलकर आत्महत्या कर लिया है.

मृतक छात्र की पहचान मनिहारी थाना क्षेत्र के दिलारपुर पंचायत अंतर्गत वार्ड संख्या आठ के सीज टोला निवासी विष्णु कुमार मंडल के 13 वर्षीय पुत्र के रूप में की गई है. घटना की जानकारी मृतक छात्रा के परिजनों और मनसाही थाने की पुलिस को दे दी गई है. सूचना मिलते ही छात्र के परिजन घटनास्थल पर पहुंचे हैं. परिजन काफी आक्रोशित हैं और विद्यालय प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए इसे हत्या बता रहे हैं.

छात्र के परिजन ने लगाया बड़ा आरोप

मृतक छात्र के पिता विष्णु मंडल ने बताया कि उनका 13 वर्षीय पुत्र मनसाही हटिया के समीप एक निजी विद्यालय (द होराइजन) के छात्रावास मे रहकर पढ़ाई करता था. उन्होंने विद्यालय प्रबंधन पर आरोप लगाया है कि उनके पुत्र के साथ विद्यालय प्रबंधन ने मारपीट की और हत्या कर दी है. मामले को सुसाइड का रूप दिया जा रहा है जबकि यह सरासर गलत है.

मामले में थानाध्यक्ष का आया बयान

इधर, घटना की सूचना पर थानाध्यक्ष आलोक राय घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गए हैं. घटना के संदर्भ में मनसाही थानाध्यक्ष आलोक राय ने बताया कि प्रथम दृष्टिया मामला सुसाइड का लग रहा है, लेकिन पोस्टमार्टम के लिए मृतक के शव को सदर अस्पताल भेजा गया रहा है. पोस्टमार्टम के बाद ही क्लियर हो पाएगा कि मामला हत्या है या आत्महत्या है. अभी तक पीड़ित परिवार की ओर से कोई लिखित आवेदन नहीं मिला. आवेदन मिलते ही आगे की कार्रवाई की जाएगी. पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है.

ये भी पढ़ें: Nawada Firing: नवादा में पुलिस की मुखबिरी के आरोप में बालू माफिया ने सरेआम की फायरिंग, तमाशबीन बने रहे लोग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पश्चिम बंगाल चुनाव: ममता बनर्जी का जिक्र कर पूर्व BJP सांसद निरहुआ का बड़ा बयान, 'सबसे बड़ी ताकत...'
पश्चिम बंगाल चुनाव: ममता बनर्जी का जिक्र कर पूर्व BJP सांसद निरहुआ का बड़ा बयान, 'सबसे बड़ी ताकत...'
Bihar News: बिहार में शराबबंदी के 10 साल पूरे, क्या पूरा हुआ मकसद, जानें क्या-क्या हुआ?
बिहार में शराबबंदी के 10 साल पूरे, क्या पूरा हुआ मकसद, जानें क्या-क्या हुआ?
बिहार में नई सरकार की कवायद शुरू, 8 अप्रैल को नीतीश कैबिनेट की आखिरी बैठक, हो सकते हैं ये फैसले
बिहार में नई सरकार की कवायद शुरू, 8 अप्रैल को नीतीश कैबिनेट की आखिरी बैठक, हो सकते हैं ये फैसले
बिहार के 38 IAS अधिकारी ट्रेनिंग के लिए जाएंगे मसूरी, 19 जिलों के DM भी होंगे शामिल
बिहार के 38 IAS अधिकारी ट्रेनिंग के लिए जाएंगे मसूरी, 19 जिलों के DM भी होंगे शामिल

वीडियोज

Pawan Khera Controversy: Himanta की पत्नी पर फर्जी पासपोर्ट का आरोप लगाना पड़ा भारी | Assam Police
Iran Israel War Updates: महायुद्ध के बीच बड़ी खबर..Train सफर पर बड़ा अपडेट! | Donald Trump
Iran Israel War: US Pilot Rescue Operation पर Trump का बड़ा खुलासा! | Iran Israel Ceasefire
US Rescue Mission In Iran: आसानी से नहीं मिला America का Pilot..Rescue Operation पर बड़ा खुलासा!
Trump Ultimatum to Iran: आज रात ईरान खत्म? Trump की चेतावनी से हड़कंप! | Iran Israel War Ceasefire

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US Israel Iran War LIVE: ईरान ने भी US को दे डाली वॉर्निंग, 'पावर प्लांट पर हमला किया तो पूरे मिडिल ईस्ट को अंधेरे में झोंक देंगे'
LIVE: ईरान ने भी US को दी वॉर्निंग, 'पावर प्लांट पर हमला किया तो मिडिल ईस्ट को अंधेरे में झोंक देंगे'
आगजनी, सड़क जाम, हिंसक प्रदर्शन और दहशत...दो बच्चों की मौत के बाद फिर सुलगा मणिपुर, जानें कैसे हालात
आगजनी, सड़क जाम, हिंसक प्रदर्शन और दहशत...दो बच्चों की मौत के बाद फिर सुलगा मणिपुर, जानें कैसे हालात
Chardham Yatra News: केदारनाथ जाने वालों के लिए बड़ी खबर, दर्शन फ्री, लेकिन यात्रा का खर्च बढ़ा, देखें नई रेट लिस्ट
केदारनाथ जाने वालों के लिए बड़ी खबर, दर्शन फ्री, लेकिन यात्रा का खर्च बढ़ा, देखें नई रेट लिस्ट
Watch: अर्जुन तेंदुलकर की बैक टू बैक यॉर्कर, LSG कैंप में मचाया तहलका; ऋषभ पंत भी चारों खाने चित
Watch: अर्जुन तेंदुलकर की बैक टू बैक यॉर्कर, LSG कैंप में मचाया तहलका; ऋषभ पंत भी चारों खाने चित
Raveena Tandon: रवीना टंडन के गले में दिखा माता रानी का 'दिव्य हार' ज्योतिष संकेत जान रह जाएंगे हैरान!
Raveena Tandon: रवीना टंडन के गले में दिखा माता रानी का 'दिव्य हार' ज्योतिष संकेत जान रह जाएंगे हैरान!
Explained: ईरान का सऊदी अरब की 'रीढ़' अल जुबैल पर हमले का क्या असर? तेल सप्लाई और दुनिया की इकोनॉमी पर कितना बड़ा खतरा
ईरान का सऊदी अरब की ‘रीढ़’ अल जुबैल पर हमला, इसके मायने क्या और दुनिया पर कितना होगा असर?
पाकिस्तान में लॉकडाउन के बीच सड़कों पर फूट रहा गुस्सा, कराची से पेशावर तक उग्र प्रदर्शन, बुरे फंसे शहबाज
पाकिस्तान में लॉकडाउन के बीच सड़कों पर फूट रहा गुस्सा, कराची से पेशावर तक उग्र प्रदर्शन, बुरे फंसे शहबाज
अटक सकते हैं PM किसान योजना की 23वीं किस्ते के पैसे, करना होगा ये काम, सख्य नियम लागू
अटक सकते हैं PM किसान योजना की 23वीं किस्ते के पैसे, करना होगा ये काम, सख्य नियम लागू
Embed widget