एक्सप्लोरर

KK Pathak Case: वीडियो वायरल होने के बाद गालीबाज IAS खुद नहीं आए सामने, बिपार्ड के माध्यम से किया खेद प्रकट

Bihar News: बिहार में गुरुवार को एक वीडियो को लेकर सीनियर आईएएस अधिकारी केके पाठक चर्चा में आ गए हैं. वहीं, इस मामले पर बिपार्ड ने अधिसूचना जारी कर जानकारी दी है.

पटना: बिहार के सीनियर आईएएस अधिकारी केके पाठक (IAS KK Pathak) का एक वीडियो गाली देते हुए सोशल मीडिया पर वायरल (KK Pathak Viral Video) हो रहा है. इस मामले को लेकर अब बिहार में बयानबाजी शुरू हो गई है. वहीं, बिहार लोक प्रशासन और ग्रामीण विकास संस्थान (BIPARD) के संकाय सदस्य आर्य गौतम इस मामले को लेकर कहा कि वरिष्ठ आईएएस (IAS) अधिकारी केके पाठक का जो वीडियो वायरल हो रहा है वह कुछ समय पहले का है. बिहार निबंधन सेवा के पदाधिकारियों के साथ केके पाठक बैठक कर रहे थे उसी बैठक का वीडियो वायरल हो रहा है. 

ट्रेनिंग के दौरान अमर्यादित व्यवहार किया गया था- आर्य गौतम

आर्य गौतम ने कहा कि बैठक में बिहार निबंधन सेवा के पदाधिकारियों ने केके पाठक से शिकायत की थी. बिहार प्रशासनिक सेवा के प्रशिक्षु पदाधिकारियों के द्वारा उन लोगों के साथ ट्रेनिंग के दौरान अमर्यादित व्यवहार किया गया था. इसकी शिकायत बिहार निबंधन सेवा के पदाधिकारियों ने इस बैठक में केके पाठक से की थी. यह सुनकर केके पाठक के मुख से अभद्र शब्द निकल गए थे जिस पर बाद में केके पाठक ने खेद व्यक्त किया था.

'प्रशिक्षु पदाधिकारियों को लेकर मिली थी शिकायत'

बिपार्ड सदस्य ने कहा कि दो अक्टूबर 2022 में बिपार्ड परिसर गया में बिहार प्रशासनिक सेवाओं के पदाधिकारियों का ट्रेनिंग कार्यक्रम शुरू हुआ था. प्रशिक्षण के दौरान पीटी और योगा क्लासेस होती है लेकिन इन सबका बिहार प्रशासनिक सेवा के प्रशिक्षु पदाधिकारी विरोध कर रहे थे. ये लोग मेस, हाउसकीपिंग स्टॉफ और संकाय सदस्यों के साथ भी गलत व्यवहार करते थे. बिहार प्रशासनिक सेवा के प्रशिक्षु पदाधिकारियों ने बिहार पंचायत सेवा आयोग के प्रशिक्षु पदाधिकारियों के साथ भोजन करने से भी मना कर दिया था. 

'बासा' ने केके पाठक को लेकर गलत बयानबाजी की है- बिपार्ड

आर्य गौतम कहा कि नवंबर 2022 में बिपार्ड ट्रेनिंग कार्यक्रम के तहत ट्रैकिंग के लिए बिहार प्रशासनिक सेवा के प्रशिक्षु पदाधिकारियों को उत्तराखंड भेजा गया था. ‘ट्रेक द हिमालया’ प्रोफेशनल कंपनी के द्वारा ट्रैकिंग करवाई गई थी, जिसमें एक प्रशिक्षु पदाधिकारी की मौत हो गई थी. इसमें बिपार्ड की कोई चूक नहीं थी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसको लेकर बिहार प्रशासनिक सेवा संघ ने बिना तथ्य और सच्चाई जाने मीडिया में केके पाठक को लेकर गलत बयानबाजी की है जो ठीक नहीं है. 

केके पाठक का वीडियो हुआ वायरल

बता दें कि केके पाठक मद्यनिषेध आबकारी और निबंधन विभाग के अपर मुख्य सचिव सचिव हैं. इसके साथ ही बिहार लोक प्रशासन और ग्रामीण विकास संस्थान (बिपार्ड) के डीजी भी हैं. उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें वह वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के माध्यम से बैठक कर रहे हैं. इसमें वो गुस्से में दिख रहे हैं. इस वीडियो में प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों और बिहारियों के लिए अभद्र भाषा का प्रयोग करते नजर आ रहे हैं. वीडियो के वायरल होते ही बिहार प्रशासनिक सेवा संघ (बासा) ने पाठक के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है. केके पाठक को पद से हटाने की मांग कर रहा है. पटना के सचिवालय थाना में एफआईआर के लिए आवेदन भी दिया है.

ये भी पढ़ें: Super Exclusive: सरकार बनने से पहले ही तय था कुशवाहा को हटाना है, JDU का बड़ा खुलासा, क्या है होटल वाला राज?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Bihar News: तेज प्रताप यादव ने समर्थकों संग मनाई होली, ईरान-इजराइल जंग पर कहा- 'इसके लिए हम...'
तेज प्रताप यादव ने समर्थकों संग मनाई होली, ईरान-इजराइल जंग पर कहा- 'इसके लिए हम...'
Bihar News: 'मेरा बस चले तो मैं...', चिराग पासवान की शादी को लेकर मां रीना पासवान का बड़ा बयान
बिहार: 'मेरा बस चले तो मैं...', चिराग पासवान की शादी को लेकर मां रीना पासवान का बड़ा बयान
निशांत नहीं कोई और! JDU ने बताया चौंकाने वाले 'प्रत्याशी' का नाम, 'राज्यसभा जाना है तो…'
निशांत नहीं कोई और! JDU ने बताया चौंकाने वाले 'प्रत्याशी' का नाम, 'राज्यसभा जाना है तो…'
बिहार: बेटे निशांत के राजनीति में आने पर सहमत हुए नीतीश कुमार, JDU में खुशी की लहर
बिहार: बेटे निशांत के राजनीति में आने पर सहमत हुए नीतीश कुमार, JDU में खुशी की लहर

वीडियोज

Vasudha: 😧Hanumant का License जब्त गाड़ी और नौकरी दोनों गए हाथ से, अब क्या करेगी Vasudha?
Israel Iran War: खामेनेई की मौत से जल उठा Pakistan ! | Khamenei | Trump । Iraq Protest | Breaking
Israel Iran War: Beirut में हिज्बुल्लाह के ठिकानों पर इजरायली सेना का बड़ा हमला| Netanyahu | Trump
Israel Iran War: Khamenei को इजरायली फोर्स IDF ने बताया आतंकी | Netanyahu | Trump
Israel Iran War: B2 बॉम्बर की एंट्री..तबाह हो जाएगा ईरान! | Khamenei | Trump | Netanyahu | Breaking

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
महाराष्ट्र राज्यसभा चुनाव: शरद पवार की वजह से राज्यसभा की सातों सीटें होंगी निर्विरोध? जानिए वोटों का गणित
महाराष्ट्र: शरद पवार की वजह से राज्यसभा की सातों सीटें होंगी निर्विरोध? जानिए वोटों का गणित
16 साल की छात्रा ने बाथरूम में दिया बच्चे को जन्म, नवजात के साथ आगे जो हुआ... सुनकर कलेजा पसीज जाएगा
16 साल की छात्रा ने बाथरूम में दिया बच्चे को जन्म, नवजात के साथ आगे जो हुआ... सुनकर कलेजा पसीज जाएगा
कमिंस की तरह सैम कर्रन ने भी दी साइलेंट करने वाली धमकी, सेमीफाइनल में भारत से भिड़ेगा इंग्लैंड
कमिंस की तरह सैम कर्रन ने भी दी साइलेंट करने वाली धमकी, सेमीफाइनल में भारत से भिड़ेगा इंग्लैंड
होली पर रिलीज हुई इन फिल्मों का बॉक्स ऑफिस पर ऐसा रहा हाल, ओटीटी पर यहां देखें
होली पर रिलीज हुई इन फिल्मों का बॉक्स ऑफिस पर ऐसा रहा हाल, ओटीटी पर यहां देखें
मिडिल ईस्ट में छिड़ी जंग के बीच भारत ने कर दिया कमाल! इस हथियार से कांपेगा पाकिस्तान, अमेरीका भी हैरान
मिडिल ईस्ट में छिड़ी जंग के बीच भारत ने कर दिया कमाल! इस हथियार से कांपेगा पाकिस्तान, अमेरीका भी हैरान
पिंक सहेली स्मार्ट कार्ड के लिए कौन से डॉक्यूमेंट की जरूरत, दिल्ली की महिलाएं जानें काम की बात
पिंक सहेली स्मार्ट कार्ड के लिए कौन से डॉक्यूमेंट की जरूरत, दिल्ली की महिलाएं जानें काम की बात
होली में भीग गया फोन और अब ऑन नहीं हो रहा? तो तुरंत करें ये काम
होली में भीग गया फोन और अब ऑन नहीं हो रहा? तो तुरंत करें ये काम
Kidney Disease Symptoms: सावधान! अक्सर 'साइलेंट' होती है किडनी की बीमारी, इन संकेतों को न करें नजरअंदाज
सावधान! अक्सर 'साइलेंट' होती है किडनी की बीमारी, इन संकेतों को न करें नजरअंदाज
Embed widget