एक्सप्लोरर

Expressway In Bihar: बिहार का दूसरा एक्सप्रेस-वे रक्सौल से हल्दिया, पश्चिमी, पूर्वी चंपारण, मुजफ्फरपुर सहित सूबे के 9 जिलों से होकर गुजरेगा

Expressway In Bihar: बिहार के विकास को तेज गति देने के लिए राज्य में चार बड़े एक्सप्रेस-वे बनने जा रहे हैं. केंद्र और बिहार सरकार साथ मिलकर चार एक्सप्रेस-वे का निर्माण करने जा रहे हैं.

Expressway In Bihar: बिहार (Bihar) के विकास को तेज गति देने के लिए राज्य में चार बड़े एक्सप्रेस-वे (Expressway) बनने जा रहे हैं. कहा भी जाता है जहाँ रफ़्तार यानि अच्छी सडकें होती हैं वहाँ तरक्की जल्दी आती है. ज़मीन पर रफ़्तार (विकास) सड़कों से होकर गुजरती है. अच्छी सड़कों का जाल होने से एक राज्य से दूसरे राज्य तक व्यावसायिक गतिविधयां (Business Activities) तो तेज होती ही हैं, विकास भी तेजी से होता है. साथ ही साथ लोगों का समय और पैसे की भी बचत होती है. एक्सप्रेस-वे (Expressway) के आसपास लाखों लोगों के लिए रोजगार का सृजन खुद-ब-खुद होगा.         

इन्हीं सब पहलुओं को देखते हुए बिहार में जिन चार एक्सप्रेस-वे का निर्माण हो रहा है वो राज्य के 38 जिलों में से 28 जिलों से होकर गुजरेंगे. इन एक्सप्रेस-वे से बिहार के विकास की रफ़्तार भी तेज होगी. इसमें कोई दो राय नहीं है कि एक्सप्रेस-वे के आसपास के गावों और शहरों के लाखों लोगों को रोजगार के अवसर मिलेंगे. 

बिहार को रफ़्तार देने के लिए केंद्र और बिहार सरकार साथ मिलकर यह चार एक्सप्रेस-वे का निर्माण करने जा रहे हैं. एक्सप्रेस-वे बनने का मतलब है कि बिहार का इन्फ्रास्ट्रक्चर बनकर तैयार होगा. इसके बनने से उत्तर बिहार हल्दिया से सीधा जुड़ जायेगा. इस तरह से राज्य का दूसरा एक्सप्रेस-वे रक्सौल-हल्दिया के बीच होगा. आइये जानते हैं यह एक्सप्रेस-वे कहाँ से कहाँ तक और कब तक बनकर तैयार हो जायेगा. 

1. कहां से कहां तक

नेपाल सीमा से सटे रक्सौल से पश्चिम बंगाल के हल्दिया बंदरगाह तक राज्य का दूसरा एक्सप्रेस-वे बनकर तैयार होगा. यह एक्सप्रेस-वे छह से आठ लेन का होगा. फिलहाल इस एक्सप्रेस-वे की डीपीआर की प्रक्रिया शुरू होने वाली है. अबतक मिली जानकारी के मुताबिक रक्सौल-हल्दिया एक्सप्रेस-वे पूरी तरह से ग्रीनफ़ील्ड होगा और इसमें कहीं से भी बीच सड़क पर नहीं चढ़ा जा सकेगा. यह एक्सप्रेस-वे बिहार-झारखंड, पश्चिम बंगाल के साथ-साथ नेपाल में व्यावसायिक गतिविधियाँ तेज करेगा.   
          

2. सड़क की कुल लंबाई- किलोमीटर

रक्सौल-हल्दिया एक्सप्रेस-वे कितना बड़ा होगा अगर इसकी बाट करें तो यह करीब 695 किलोमीटर लम्बा होगा. एक्सप्रेस-वे बिहार के 9 जिलों से होकर गुजरेगा. यह 9 जिले सीधे तौर से एक्सप्रेस-वे से लाभान्वित होंगे. जबकि इसकी बनकर तैयार होने की समय सीमा आगामी 3 साल रखी गई है.


3. कौन कौन से अहम शहर से गुजरेगा

रक्सौल-हल्दिया एक्सप्रेस-वे 9 जिलों से होकर गुजरेगी. जिसमें पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, मुजफ्फरपुर, पटना, बिहारशरीफ, सारण, शेखपुरा, जमुई और बांका शामिल हैं. बांका बिहार-पश्चिम बंगाल की सीमा पर स्थित है. बांका के बाद यह एक्सप्रेस-वे बंगाल में प्रवेश करेगा. हल्दिया बंदरगाह बिहार और नेपाल के व्यावसायिक गतिविधियों के लिए बेहद महत्वपूर्ण है.

4. कितने रोजगार मिलेंगे
यह एक्सप्रेस-वे 695 किलोमीटर लंबा है. इतने लम्बे एक्सप्रेस-वे पर एक अंदाज़े के मुताबिक प्रत्यक्ष तथा अप्रत्यक्ष रूप से लगभग 7-8 हजार लोगों को रोजगार मिलेगा. क्योंकि सरकार इसके रखरखाव के लिए और टोल संभालने के लिए सरकारी तथा कॉन्ट्रैक्ट पर कर्मचारी रखेगी। साथ ही एक्सप्रेस-वे के किनारे नई दुकानें खोली जाएँगी। एक्सप्रेस-वे के किनारे ढाबे का व्यापार भी रोजगार का प्रमुख साधन है। एक्सप्रेस-वे के आसपास के जिलों में इंडस्ट्री स्थापित की जाएगी. इस तरह से रक्सौल-हल्दिया एक्सप्रेस-वे बिहार के लोगों के लिए एक नई सौगात लेकर आने वाला है. 

5. सड़क का कुल खर्च
एक्सप्रेस-वे का निर्माण केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय और बिहार सरकार मिलकर कर रहे हैं. यह परियोजना केंद्र और बिहार सरकार की महत्वाकांक्षी योजना है. सड़क बनाने में जो खर्च आयेगा उसके लिए 54,000 करोड़ का बजट रखा गया है. एक्सप्रेस-वे की समयसीमा बढ़ने के साथ बजट आगे बढ़ भी जा सकता है. लेकिन सरकार की कोशिश है कि परियोजना को समयसीमा के अंतर्गत ही पूर्ण कर लिया जाए.      


6. अब तक कहां तक काम पहुंचा है
फिलहाल इस एक्सप्रेस-वे की डीपीआर की प्रक्रिया शुरू होने वाली है. अभी बिहार में एक भी तेज गति से पहुँचाने वाली सड़क (एक्सप्रेस-वे) नहीं है. भारतमाला परियोजना के तहत बिहार सरकार ने केंद्र सरकार को इस स्क्सप्रेस्वय का प्रस्ताव भेजा था.अब केंद्र से प्रस्ताव को मंजूरी मिल गई है. सरकार की तरफ़ से अब ज़मीन चिन्हित करके ज़मीन का अधिग्रहण किया गायेगा.   


7. कब तक काम पूरा होने का तारीख है
बिहार के इस दूसरे एक्सप्रेस-वे का निर्माण अगले वर्ष से शुरू होगा. सरकार के सामने करीब 695 किलोमीटर लम्बे एक्सप्रेस-वे को जल्द से जल्द पूरा करने की कोशिश करेगी. जबकि इसकी बनकर तैयार होने की समय सीमा 2024-25 रखी गई है. अगर बिहार के लोगों को बड़े पैमाने पर अपने राज्य में ही रोजगार के अवसर दिलाने हैं और राज्य में विकास की गाडी को तेज करना है तो दोनों सरकारों को एक्सप्रेस-वे बनाने का कार्य तेज करना पड़ेगा.

यह भी पढ़ें-

Expressway In Bihar: बिहार के पहले एक्सप्रेस-वे औरंगाबाद-जयनगर की पूरी जानकारी, 8 जिलों के इन बड़े शहरों से होकर गुजरेगा

New Expressway In Bihar: बिहार के लोगों को मिलेगी एक्सप्रेस-वे वाली खुशखबरी, सिलुगुड़ी से गोरखपुर तक की यात्रा हो जाएगी आसान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार: JDU पर बढ़ा शराबबंदी कानून का प्रेशर? पार्टी के 2 बड़े नेताओं ने साफ किया रुख
बिहार: JDU पर बढ़ा शराबबंदी कानून का प्रेशर? पार्टी के 2 बड़े नेताओं ने साफ किया रुख
समीक्षा छोड़िए… अब शराबबंदी खत्म करना चाह रही उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी! क्या करेंगे नीतीश कुमार?
समीक्षा छोड़िए… अब शराबबंदी खत्म करना चाह रही उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी! क्या करेंगे नीतीश कुमार?
Nalanda News: नालंदा में गोली मारकर दोस्त की हत्या, फोन कर बुलाया था, हिरासत में लिया गया आरोपी
नालंदा में गोली मारकर दोस्त की हत्या, फोन कर बुलाया था, हिरासत में लिया गया आरोपी
Buxar News: जयमाल की रस्म के बीच दुल्हन को मारी गोली, शादी में मची चीख-पुकार
बक्सर: जयमाल की रस्म के बीच दुल्हन को मारी गोली, शादी में मची चीख-पुकार

वीडियोज

PM Modi In Israel: पीएम मोदी के स्वागत में सजा यरुशलम, देखिएं भव्य तैयारियां | Netanyahu | Breaking
Odisha Vigilance Raid: भुवनेश्वर में विजिलेंस का महा-छापा! 4 करोड़ कैश देख अधिकारी भी दंग! |Breaking
Donlad Trump Speech: संसद में भावुक हुए डोनाल्ड ट्रंप!, 'अमेरिका का 'गोल्डन एज' शुरू हो गया' |
PM Modi In Israel: 'प्रधानमंत्री Netanyahu के साथ बातचीत का इंतजार'- PM Modi | Breaking |ABP News
LIC MF Technology Fund NFO: Tech Sector में Investment का नया मौका | Paisa Live

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM Modi Israel Visit: इजरायल कितने बजे पहुंचेंगे पीएम मोदी, नेतन्याहू से कब मिलेंगे? ये रहा टाइट शेड्यूल
इजरायल कितने बजे पहुंचेंगे पीएम मोदी, नेतन्याहू से कब मिलेंगे? ये रहा टाइट शेड्यूल
'लॉरेन्स बिश्नोई का मुखबिर था इसलिए...', राहुल फतेहपुर और नवीन बॉक्सर ने ली वकील पर हमले की जिम्मेदारी
'लॉरेन्स बिश्नोई का मुखबिर था इसलिए...', राहुल फतेहपुर और नवीन बॉक्सर ने ली वकील पर हमले की जिम्मेदारी
फिल्म ‘यादव जी की लव स्टोरी’ के खिलाफ याचिका खारिज, सुप्रीम कोर्ट ने कहा- इस शीर्षक से किसी जाति का अपमान नहीं हो रहा
फिल्म ‘यादव जी की लव स्टोरी’ के खिलाफ याचिका खारिज, सुप्रीम कोर्ट ने कहा- इस शीर्षक से किसी जाति का अपमान नहीं हो रहा
जिम्बाब्वे के खिलाफ रिंकू नहीं खेले तो कौन करेगा उन्हें रिप्लेस? ये दो खिलाड़ी बन सकते हैं सरप्राइज पैकेज
जिम्बाब्वे के खिलाफ रिंकू नहीं खेले तो कौन करेगा उन्हें रिप्लेस? ये दो खिलाड़ी बन सकते हैं सरप्राइज पैकेज
इस मुगल बादशाह ने ही कर दी थी अपना साम्राज्य खत्म होने की भविष्यवाणी, क्यों कहा था ऐसा?
इस मुगल बादशाह ने ही कर दी थी अपना साम्राज्य खत्म होने की भविष्यवाणी, क्यों कहा था ऐसा?
कौन हैं इंस्टा अंकल, जिनकी पहली ही रील ने सोशल मीडिया पर काटा बवाल, यूजर्स ने ऐसे किया सैल्यूट
कौन हैं इंस्टा अंकल, जिनकी पहली ही रील ने सोशल मीडिया पर काटा बवाल, यूजर्स ने ऐसे किया सैल्यूट
Chhainsa Village: हरियाणा के छांयसा में 24 दिन में कैसे हुईं 15 मौतें, कौन-सी बीमारी बना रही शिकार?
हरियाणा के छांयसा में 24 दिन में कैसे हुईं 15 मौतें, कौन-सी बीमारी बना रही शिकार?
How Much Beer Can Kill You: गलती से भी एक बार में कभी मत पीना इतनी बियर, वरना हो जाएगी मौत
गलती से भी एक बार में कभी मत पीना इतनी बियर, वरना हो जाएगी मौत
Embed widget