एक्सप्लोरर

Bihar Politics: BJP कोटे से मंत्री बने कृष्ण कुमार मंटू पहुंच गए JDU कार्यालय, क्या है माजरा?

Krishna Kumar Mantoo: बीजेपी विधायक कृष्ण कुमार मंटू शुरू दौर से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी जेडीयू के साथ रहे हैं. उनकी आस्था शुरू से नीतीश कुमार में है. पढ़िए पूरी खबर.

Bihar News: बिहार में विधानसभा चुनाव से पहले मंत्रिमंडल विस्तार हो गया है. बीजेपी कोटे के सात विधायकों ने बीते बुधवार (26 फरवरी) को मंत्री पद की शपथ ली. इस बीच गुरुवार (27 फरवरी) को एक अलग ही तस्वीर देखने को मिली. अमनौर विधानसभा क्षेत्र से विधायक कृष्ण कुमार मंटू (Krishna Kumar Mantoo) बीजेपी कोटे से मंत्री बने हैं लेकिन अपनी पार्टी के कार्यालय ना जाकर वह मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) की पार्टी के दफ्तर पहुंच गए. यहां जनता दल यूनाइटेड के कार्यकर्ता और नेताओं से वे मिले. इसके बाद यहां से उन्हें बीजेपी कार्यालय जाना था.

कृष्ण कुमार मंटू जैसे ही जेडीयू कार्यालय पहुंचे तो लोग हैरान रह गए. गठबंधन में जेडीयू-बीजेपी साथ है लेकिन ये दोनों पार्टियां अलग-अलग हैं. फिर कृष्ण कुमार मंटू ने ऐसा क्यों किया. इस पर मंत्री कृष्ण कुमार मंटू ने कहा कि जेडीयू और बीजेपी अलग-अलग नहीं है. हम एनडीए का हिस्सा हैं. पहले हम जेडीयू में ही थे. जेडीयू के सभी साथियों से मेरा पुराना लगाव है. यही कारण है कि मैं पहले जेडीयू कार्यालय पहुंचा. उन्होंने कहा कि इसके बाद वो बीजेपी कार्यालय जाएंगे.

कौन हैं बीजेपी के मंत्री कृष्ण कुमार मंटू?

कृष्ण कुमार मंटू शुरू दौर से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी जेडीयू के साथ रहे हैं. 2010 में जेडीयू से चुनाव लड़े और विधायक बने. 2015 में जेडीयू महागठबंधन के साथ चली गई थी तो वह आरजेडी के साथ मिलकर जेडीयू के सिंबल पर चुनाव लड़े लेकिन हार का सामना करना पड़ा. वहां से बीजेपी के विधायक चुनाव जीते थे. 

2017 में फिर नीतीश कुमार एनडीए में शामिल हुए तो 2020 में अमनौर विधानसभा सीट बीजेपी के खाते में चली गई इसलिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आग्रह पर बीजेपी ने जेडीयू के नेता कृष्ण कुमार मंटू को अपनी पार्टी में शामिल कराकर उन्हें उम्मीदवार बनाया. कृष्ण कुमार मंटू कुर्मी जाति से आते हैं. उनकी आस्था शुरू से नीतीश कुमार में है. इसका परिचय भी उन्होंने आज दे दिया कि मंत्री बनने के बाद सबसे पहले वह अपने पुराने पार्टी में हाजिरी लगाने पहुंच गए.

यह भी पढ़ें- JDU के 2 दर्जन से ज्यादा विधायक BJP के संपर्क में? कैबिनेट विस्तार के बाद एक दावे से सियासी हड़कंप

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Nalanda News: होली मिलन समारोह में बवाल, 100 राउंड फायरिंग, भोजपुरी गायक रौशन रोही समेत कई हिरासत में
नालंदा: होली मिलन समारोह में बवाल, 100 राउंड फायरिंग, भोजपुरी गायक रौशन रोही समेत कई हिरासत में
'भारत ने अपना एक दोस्त खो दिया', ईरान के सुप्रीम लीडर खामेनेई की मौत पर आया RJD का बयान
'भारत ने अपना एक दोस्त खो दिया', ईरान के सुप्रीम लीडर खामेनेई की मौत पर आया RJD का बयान
Gaya News: ईंटों के नीचे छिपाकर ले जा रहे थे अंग्रेजी शराब, पकड़ने गई पुलिस टीम पर किया हमला
बिहार: ईंटों के नीचे छिपाकर ले जा रहे थे अंग्रेजी शराब, पकड़ने गई पुलिस टीम पर किया हमला
पवन सिंह के राज्यसभा जाने की चर्चा पर खेसारी लाल यादव का आया बयान, बोले- 'जाएं, बेहतर काम करें'
पवन सिंह के राज्यसभा जाने की चर्चा पर खेसारी लाल यादव का आया बयान, बोले- 'जाएं, बेहतर काम करें'

वीडियोज

SEBI का Masterstroke, Life Cycle Funds बनेंगे Game Changer?| Paisa Live
US-Israel Iran War: 'सबसे बड़ा हमला करेंगे..', ईरान को Trump ने फिर दी धमकी | Khamenai | Netnyahu
SEBI का Masterstroke, Life Cycle Funds बनेंगे Game Changer?| Paisa Live
Iran Israel War: कौन देश किसके साथ? खामेनेई की मौत होते ही बंट गई दुनिया | Khamenai | Netnyahu
US-Israel Iran War: अमेरिका से इंतकाम...कतर में ईरान का कोहराम ! | Netnyahu | Trump | Pakistan

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
खामेनेई की हत्या के बाद ईरान ने जामकरान मस्जिद पर फहराया लाल झंडा, जानें क्या है इसका मतलब?
खामेनेई की हत्या के बाद ईरान ने जामकरान मस्जिद पर फहराया लाल झंडा, जानें क्या है इसका मतलब?
ईरान-इजरायल जंग के बीच अखिलेश यादव का मोदी सरकार से सवाल- 'एक तटस्थ देश होने के नाते...'
ईरान-इजरायल जंग के बीच अखिलेश यादव का मोदी सरकार से सवाल- 'एक तटस्थ देश होने के नाते...'
'पता नहीं घर कब लौटेंगे...', भारत में सुरक्षित लेकिन घर की आई याद, जिम्बाब्वे के कोच ने दिया इमोशनल स्टेटमेंट
'पता नहीं घर कब लौटेंगे', भारत में सुरक्षित लेकिन घर की आई याद, जिम्बाब्वे के कोच ने दिया इमोशनल स्टेटमेंट
'बॉर्डर 2' का 38वें दिन भी जारी है धमाल, सनी देओल की फिल्म ने अब तक किया है इतना कलेक्शन
'बॉर्डर 2' का 38वें दिन भी जारी है धमाल, सनी देओल की फिल्म ने अब तक किया है इतना कलेक्शन
खामेनेई के करीबी, मदरसा के चीफ... कौन हैं अलीरेजा अराफी, जिन्हें चुना गया ईरान का नया सुप्रीम लीडर?
कौन हैं अलीरेजा अराफी, जिन्हें खामेनेई की मौत के बाद चुना गया ईरान का नया सुप्रीम लीडर?
खामेनेई की हत्या के बाद पाकिस्तान में भड़के लोग, समझाने गए गृहमंत्री मोहसिन नकवी को धक्के मारकर भगाया
खामेनेई की हत्या के बाद PAK में भड़के लोग, समझाने गए गृहमंत्री नकवी को धक्के मार भगाया
पिंजरे के पास से गुजर रहे शख्स की शेर ने पकड़ी टांगे, खंजर जैसे पंजों में फंसी जान देख निकली लोगों की चीखें, वीडियो वायरल
पिंजरे के पास से गुजर रहे शख्स की शेर ने पकड़ी टांगे, खंजर जैसे पंजों में फंसी जान देख निकली लोगों की चीखें, वीडियो वायरल
Bloating Vs Acidity: एसिडिटी या ब्लोटिंग? फर्क समझना जरूरी, वरना भारी पड़ सकती है आपकी यह अनदेखी
एसिडिटी या ब्लोटिंग? फर्क समझना जरूरी, वरना भारी पड़ सकती है आपकी यह अनदेखी
Embed widget