एक्सप्लोरर

RJD पर हमला, निशाने पर BJP! JDU में क्या चल रहा? नीतीश कुमार के नाम पर ललन सिंह ने दिया बड़ा बयान

Lalan Singh: सीएम नीतीश कुमार ने कहा है कि वह दो बार गलती कर चुके हैं और अब इधर-उधर नहीं जाएंगे. इसी पर ललन सिंह प्रतिक्रिया दे रहे थे. पढ़िए उन्होंने क्या कुछ कहा है.

Lalan Singh News: केंद्रीय मंत्री ललन सिंह ने रविवार (08 सितंबर) को आरजेडी पर हमला करते हुए बड़ा बयान दिया है. उन्होंने पत्रकारों के सवाल पर आरजेडी पर पलटवार करते-करते एक तरह से बीजेपी का नाम लिए बिना बता दिया कि नीतीश कुमार (Nitish Kumar) का हाथ जिसके साथ रहता है बिहार में वही शासन करता है. दरअसल नीतीश कुमार ने कहा है कि उन्होंने दो बार गलती कर दी है. अब इधर-उधर नहीं जाएंगे. इस पर ललन सिंह बयान दे रहे थे.

इस सवाल पर कि आरजेडी हो या फिर रोहिणी आचार्य हों, सब सवाल पूछ रहे हैं. इस पर ललन सिंह ने कहा कि कुछ नहीं मिल रहा है तो क्या करेंगे? बिहार की राजनीत में नीतीश कुमार एक धुरी हैं. नीतीश कुमार का हाथ जिसके साथ रहता है वही बिहार में शासन करता है. नीतीश कुमार पर अब बोलने से क्या मतलब है? नीतीश कुमार ने तो कह दिया कि हमने दो बार गलती की. गलती की तो नीतीश कुमार की यूएसपी है भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस और जीरो टॉलरेंस के सिद्धांत को इन लोगों (आरजेडी) के साथ जाने पर इन लोगों ने उसका तार-तार किया. 

'कोई किसी को मार दे रहा है तो अपराध नहीं... आपसी विवाद'

नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव प्रदेश में हो रहे अपराध को लेकर लगातार सवाल उठा रहे हैं. सरकार पर हमलावर हैं. इस पर ललन सिंह ने कहा, "कहां अपराध हो रहा है? कौन सा अपराध हो रहा है? अपराध किसे कहते हैं? अपराध का मतलब होता है संगठित अपराध. ये बिहार में नहीं हो रहा है. कोई किसी को मार दे रहा है, जमीन का विवाद है या कोई और विवाद है, तो वह अपराध नहीं है. आपसी विवाद में हत्या हो जाती है तो उस पर कार्रवाई होती है. गिरफ्तारी होती है. खुलासा होता है." 

रोहिणी आचार्य ने सीएम नीतीश कुमार को लेकर कसा था तंज

बता दें कि बीते शुक्रवार को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा और नीतीश कुमार पटना के आईजीआईएमएस स्थित आई हॉस्पिटल का उद्घाटन करने के लिए पहुंचे थे. इसी मौके पर सीएम जब संबोधित कर रहे थे तो उन्होंने मंच से कह दिया कि दो बार इधर-उधर हुए वो गलती हो गई. अब कभी इधर-उधर नहीं जाएंगे. इस पर रोहिणी आचार्य ने तंज कसा था. एक्स पर पोस्ट किया था, "कल तीज के दिन 'किसी' ने फिर से झूठी कसम खाई "अब कहीं नहीं जाएंगे, 'तेरे' नाम का ही सिंदूर लगाएंगे, 'तेरे' साथ ही निभाएंगे." कौन विश्वास करेगा! जो करेगा वो धोखा खाएगा!"

यह भी पढ़ें- 'अरे बिहार के लोगों का भला...', RJD से गठबंधन वाले सीएम नीतीश के बयान पर अखिलेश सिंह ने दी नसीहत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भिक्षावृत्ति से मुक्त होगा बिहार, नीतीश सरकार ने उठाया बड़ा कदम, 38 जिलों में सर्वेक्षण शुरू
भिक्षावृत्ति से मुक्त होगा बिहार, नीतीश सरकार ने उठाया बड़ा कदम, 38 जिलों में सर्वेक्षण शुरू
राज्यसभा चुनाव पर बिहार BJP चीफ का बड़ा दावा, 'विपक्ष के कई लोग...', शराबबंदी पर क्या बोले?
राज्यसभा चुनाव पर बिहार BJP चीफ का बड़ा दावा, 'विपक्ष के कई लोग...', शराबबंदी पर क्या बोले?
बिहार में हो रही शराब की होम डिलीवरी? चिराग पासवान के विधायक बोले- 'अगर मंगवाई तो...'
बिहार में हो रही शराब की होम डिलीवरी? चिराग पासवान के विधायक बोले- 'अगर मंगवाई तो...'
बिहार: खुले में मीट और मछुआरों पर टैक्स से भड़के AIMIM नेता, बोले- 'सरकार दिवालिया हो चुकी है'
बिहार: खुले में मीट और मछुआरों पर टैक्स से भड़के AIMIM नेता, बोले- 'सरकार दिवालिया हो चुकी है'

वीडियोज

Devendra Fadnavis Full Interview: किस बात पर बीच डिबेट गुस्साए फडणवीस ? । Ideas Of India Summit
UP News: Amity School की बड़ी लापरवाही, बस में कैद रहा मासूम, 7 घंटे बाद रोता मिला... | Noida
Crime News: बैंड, बाजा और 'हाहाकार' ! | Sansani
Ishan Khattar Full Interview: बदलते समाज की आईना बन पाया बॉलीवुड ? । Ideas Of India Summit
Pranav Adani Full Interview: धारावी बनेगा महाराष्ट्र की धरा का वीर ? । Ideas Of India Summit

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Who is Koel Mallick: कौन हैं कोयल मल्लिक, जिन्हें ममता बनर्जी ने बंगाल से राज्यसभा के लिए किया नॉमिनेट?
कौन हैं कोयल मल्लिक, जिन्हें ममता बनर्जी ने बंगाल से राज्यसभा के लिए किया नॉमिनेट?
Ayodhya News: 19 महीने बाद रिहा हुए सपा नेता मोईद खान, बोले- 'CM योगी संत आदमी, उनका आशीर्वाद रहा तो...'
अयोध्या: 19 महीने बाद रिहा हुए सपा नेता मोईद खान, 'CM योगी संत, वो कभी गलत नहीं करेंगे'
MS Dhoni की अटूट आस्था, IPL 2026 से पहले मां देवरी के किए दर्शन; देखें वीडियो
MS Dhoni की अटूट आस्था, IPL 2026 से पहले मां देवरी के किए दर्शन; देखें वीडियो
पाकिस्तान ने कबूला अफगानिस्तान के साथ जंग में 12 जवानों की मौत, दावा- तालिबान के 274 लड़ाके ढेर
पाकिस्तान ने कबूला अफगानिस्तान के साथ जंग में 12 जवानों की मौत, दावा- तालिबान के 274 लड़ाके ढेर
थलपति विजय की पत्नी ने शादी के करीब 27 साल बाद डाली तलाक की अर्जी, लगाया एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर का आरोप
थलपति विजय की पत्नी ने शादी के करीब 27 साल बाद डाली तलाक की अर्जी, लगाया एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर का आरोप
ट्रंप को टैरिफ पर झटका लगने के बाद अचानक दिल्ली पहुंचे अमेरिकी सेक्रेट्री, क्यों दौड़े-दौड़े आए
ट्रंप को टैरिफ पर झटका लगने के बाद अचानक दिल्ली पहुंचे अमेरिकी सेक्रेट्री, क्यों दौड़े-दौड़े आए
Jobs 2026: सफदरजंग हॉस्पिटल में निकली इन पदों पर भर्ती, इतनी मिलेगी सैलरी; ये कर सकते हैं अप्लाई
सफदरजंग हॉस्पिटल में निकली इन पदों पर भर्ती, इतनी मिलेगी सैलरी; ये कर सकते हैं अप्लाई
फ्लाइट टिकट कैंसिल कराने पर कितने दिन में आ जाता है रिफंड, ज्यादा लेट हो तो कहां करें शिकायत?
फ्लाइट टिकट कैंसिल कराने पर कितने दिन में आ जाता है रिफंड, ज्यादा लेट हो तो कहां करें शिकायत?
Embed widget