एक्सप्लोरर

आज एक साथ दिख सकते हैं लालू यादव और CM नीतीश कुमार, हो गई पूरी तैयारी!

Bihar News: पूर्व केंद्रीय मंत्री और आरएलजेपी प्रमुख पशुपति पारस के विधायक कॉलोनी आवास पर मकर संक्रांति को लेकर आज दही-चूड़ा भोज का आयोजन किया गया है. यहां कई दलों के नेताओं का जुटान होना है.

Lalu Yadav CM Nitish Kumar: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव आज (बुधवार) एक ही कार्यक्रम में नजर आ सकते हैं. बीते मंगलवार (14 जनवरी, 2025) को राबड़ी आवास में आयोजित दही-चूड़ा भोज में भले नीतीश कुमार को निमंत्रण नहीं मिला था लेकिन आज (15 जनवरी, 2025) पशुपति कुमार पारस (Pashupati Kumar Paras) के यहां लालू के साथ नीतीश कुमार को भी बुलाया गया है. 

आज 11 बजे से पूर्व केंद्रीय मंत्री और आरएलजेपी (RLJP) प्रमुख पशुपति पारस के विधायक कॉलोनी आवास पर मकर संक्रांति को लेकर दही-चूड़ा भोज का आयोजन किया गया है. पारस के आवास पर इस भोज का आयोजन ऐसे समय में हो रहा है जब एनडीए में चिराग पासवान की वापसी के साथ ही उनको एक तरह से किनारे लगा दिया गया है.

लालू और नीतीश कुमार साथ दिखते हैं तो बिहार की राजनीति के नजरिए से यह अहम हो सकता है. सभी दलों को आमंत्रित किया गया है. अब दिलचस्प होगा कि कौन से नेता इसमें शिरकत करते हैं और क्या कोई नया राजनीतिक समीकरण बनता है. बिहार की सियासत में मकर संक्रांति के अवसर पर होने वाले राजनीतिक दही-चूड़ा भोज के बहाने कई बार सियासी खेल हो चुका है.

तेजस्वी ने किया कंफर्म- 'जा सकते हैं लालू'

बीते मंगलवार की शाम पशुपति पारस लालू को निमंत्रण देने के लिए राबड़ी आवास गए थे. दही-चूड़ा भोज के लिए न्योता दिया. दोनों नेताओं की मुलाकात के बाद तेजस्वी यादव ने मीडिया से कहा कि पशुपति पारस के यहां दही-चूड़ा का भोज होना है तो उसी के लिए वो निमंत्रण देने आए थे. तेजस्वी ने यह भी कहा कि लालू निमंत्रण मिला है तो शायद लालू यादव जाएंगे.

बता दें कि पशुपति कुमार पारस की पार्टी में पांच सांसद थे, लेकिन 2024 के लोकसभा चुनाव में एक भी सीट एनडीए में उनको नहीं दी गई थी. बीजेपी की ओर से लोकसभा चुनाव में चिराग पासवान को पांच सीट दी गई थी. उस दौरान भी पारस ने लालू से मुलाकात की थी, लेकिन उनके महागठबंधन में आने को लेकर तस्वीर साफ नहीं हो पाई थी. चुनाव में महागठबंधन में एंट्री नहीं मिल पाई थी. अब देखना होगा कि क्या कुछ नई तस्वीर निकलकर आती है.

'ऐसा कुछ भी नहीं होने जा रहा': तेजस्वी यादव

उधर दूसरी ओर मकर संक्रांति पर देर शाम तेजस्वी यादव ने नीतीश कुमार के महागठबंधन में आने की अटकलों को खारिज कर दिया. कहा कि ऐसा कुछ भी नहीं होने जा रहा है. अब सीधा चुनाव होगा. जनता का फैसला सिर-आंखों पर होगा. वैसे पहले भी वह ऐसे बयान देते रहे हैं कि नीतीश के लिए महागठबंधन के दरवाजे बंद हैं, लेकिन नीतीश की महागठबंधन में एंट्री हो गई थी.

यह भी पढ़ें- Chetan Anand: चुनावी साल में चेतन आनंद को CM नीतीश कुमार ने दे दिया बड़ा तोहफा, RJD को लगा झटका

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Bihar Politics: आलोक सिंह बने आरएलएम के प्रदेश अध्यक्ष, उपेंद्र कुशवाहा बोले- 'हम NDA में...'
बिहार: आलोक सिंह बने आरएलएम के प्रदेश अध्यक्ष, उपेंद्र कुशवाहा बोले- 'हम NDA में...'
JDU नेता संजय झा का बड़ा दावा, 'ममता बनर्जी और अरविंद केजरीवाल के कारण टूटा इंडिया गठबंधन'
JDU नेता संजय झा का बड़ा दावा, 'ममता बनर्जी और अरविंद केजरीवाल के कारण टूटा इंडिया गठबंधन'
लालू यादव और राबड़ी देवी के आवास के बाहर लाठियां लेकर डटे RJD कार्यकर्ता, हर समय देंगे पहरा
लालू यादव और राबड़ी देवी के आवास के बाहर लाठियां लेकर डटे RJD कार्यकर्ता, हर समय देंगे पहरा
TMC के पूर्व प्रत्याशी कैलाश मिश्र मधुबनी से गिरफ्तार, पश्चिम बंगाल में धोखाधड़ी केस में है नाम
TMC के पूर्व प्रत्याशी कैलाश मिश्र मधुबनी से गिरफ्तार, पश्चिम बंगाल में धोखाधड़ी केस में है नाम

वीडियोज

Sansani | Crime News:45 साल की मम्मी और 23 साल का आशिक! | Punjab
Sansani | Crime News:45 साल की मम्मी और 23 साल का आशिक! सीक्रेट ने 16 साल की बेटी को दी खौफनाक मौत!
Chaar Ki Chaal | Ghazipur Encounter | Sanjay Nishad: कमलेश चौधरी एनकाउंटर पर महा-संग्राम!
दुनिया की पहली Electric Car से EV Revolution तक | 200 साल की कहानी | #autolive
बॉलीवुड न्यूज़: जाह्नवी कपूर की कथित प्राइवेट चैट सोशल मीडिया पर वायरल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
झूमकर आया मॉनसून! देशभर में पकड़ी रफ्तार, जानें यूपी-बिहार और दिल्ली में कब होगी बारिश
झूमकर आया मॉनसून! देशभर में पकड़ी रफ्तार, जानें यूपी-बिहार और दिल्ली में कब होगी बारिश
Jaipur News: जयपुर के इन इलाकों में कल नहीं चलेगा मोबाइल इंटरनेट, जानें क्या है वजह?
जयपुर के इन इलाकों में कल नहीं चलेगा मोबाइल इंटरनेट, जानें क्या है वजह?
वैभव सूर्यवंशी और अभिषेक शर्मा ओपनर, आयरलैंड से पहले टी20 में कैसी होगी भारत की प्लेइंग इलेवन?
वैभव सूर्यवंशी और अभिषेक शर्मा ओपनर, आयरलैंड से पहले टी20 में कैसी होगी भारत की प्लेइंग इलेवन?
Sunday Box Office 150 करोड़ के पार हुई 'पेद्दी' तो 'बंदर' का हुआ बंटा धार, जानें 'है जवानी तो इश्क होना है' का संडे का हाल
150 करोड़ के पार हुई 'पेद्दी' तो 'बंदर' का हुआ बंटा धार, जानें 'है जवानी तो इश्क होना है' का संडे का हाल
कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन पर आया BJP अध्यक्ष नितिन नवीन का पहला रिएक्शन, कहा- 'विदेश में बैठे...'
कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन पर आया BJP अध्यक्ष नितिन नवीन का पहला रिएक्शन, कहा- 'विदेश में बैठे...'
3,80,00,00,000 का सोना... अमेरिका के पूर्व CIA अधिकारी के पास से मिली इतनी संपत्ति, उड़ जाएंगे होश
3,80,00,00,000 का सोना... अमेरिका के पूर्व CIA अधिकारी के पास से मिली इतनी संपत्ति, उड़ जाएंगे होश
AC के साथ सीलिंग फैन चलाने से क्यों बढ़ती है ठंडक और कैसे कम हो सकता है बिजली का बिल? जानिए पूरी सच्चाई
AC के साथ सीलिंग फैन चलाने से क्यों बढ़ती है ठंडक और कैसे कम हो सकता है बिजली का बिल? जानिए पूरी सच्चाई
जंतर-मंतर प्रदर्शन के बाद क्या होगा कॉकरोच जनता पार्टी का अगला कदम? अभिजीत दीपके ने कर दिया क्लीयर
जंतर-मंतर प्रदर्शन के बाद क्या होगा कॉकरोच जनता पार्टी का अगला कदम? अभिजीत दीपके ने कर दिया क्लीयर
Embed widget