एक्सप्लोरर

Nalanda News: नालंदा में अतिक्रमण हटाने को लेकर पुलिस ने बरसाई लाठियां, कई घायल, जमकर हुआ बवाल

Bihar News: नालंदा के सिलाव बाजार में अतिक्रमण हटाने के लिए पुलिस के फ्लैग मार्च के दौरान हुई कार्रवाई से नाराज दुकानदारों ने हंगामा किया. कथित पुलिस लाठीचार्ज में आधा दर्जन लोग घायल हो गए.

Nalanda News: नालंदा के सिलाव थाना इलाके के सिलाव बाजार में शनिवार की रात दुकानदारों और स्थानीय लोगों ने जमकर हंगामा किया है. हंगामा को लेकर कहा जा रहा है कि शनिवार की शाम एसडीएम, डीएसपी के नेतृव में इलाके में दुर्गा पूजा को लेकर फ्लैग मार्च किया जा रहा था और अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई की जा रही थी. उसी दौरान पुलिस ने बल प्रयोग किया.

वहीं, इस घटना का स्थानीय लोगों ने वीडियो बना लिया है जो रविवार को वायरल हुआ है. उग्र लोगों ने थाना के पास पहुंचकर हंगामा किया उसके बाद सूचना मिलने के बाद वरीय पुलिस पदाधिकारी सिलाव थाना पहुंचकर मामले को समझा बुझाकर शांत कराया. बताया जा रहा है कि करीब आधा दर्जन दुकान और स्थानीय लोग जख्मी हो गए हैं जिनको इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सिलाव में भर्ती कराया गया. 

लाठीचार्ज का वीडियो वायरल

बताया जाता है कि सिलाव बाजार में दुकानदारों ने सड़क पर अतिक्रमण किया था जिसको लेकर पुलिस ने बल प्रयोग कर दिया. इससे नाराज लोग उग्र हो गए. वायरल वीडियो में देखा गया कि एसडीएम, समेत अन्य पुलिस पदाधिकारी फ्लैग मार्च कर रहे हैं, लेकिन आगे के पुलिस कर्मी बल प्रयोग करते दिख रहे हैं. 

पुलिस मार्च के दौरान सड़क पर दुकान लगाए फूटपाथियों पर पुलिस ने लाठियां बरसा दीं जिससे दर्जन भर दुकानदार जख्मी हो गए. जख्मी लोगों में हीरा लाल, मुन्ना कुमार, नवीन प्रसाद, श्रवण कुमार, मुकेश कुमार, सचिन कुमार, बिरेंद्र कुमार, उमेश रविदास समेत अन्य शामिल हैं. दुकानदारों ने जमकर हंगामा किया.

सिलाव थानाध्यक्ष का आया बयान

सिलाव थानाध्यक्ष इरफान खान ने इस पर कहा कि पुलिस ने लाठीचार्ज नहीं किया है. एसडीओ के आदेश से सड़क किनारे से अतिक्रमणकारियों को हटाया गया था. लोगो के हंगामा की सूचना वरीय पुलिस पदाधिकारी को दी गई उसके बाद समझा बुझाकर शांत करा दिया गया था.

ये भी पढ़ें: Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर में मंदिर जाने के दौरान भतीजे ने चाचा को मारी गोली, हालत नाजुक

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सुनील सिंह को MLC प्रत्याशी बनाए जाने से रोहिणी आचार्य तेजस्वी पर भड़कीं? 'यादव, दलित…'
सुनील सिंह को MLC प्रत्याशी बनाए जाने से रोहिणी आचार्य तेजस्वी पर भड़कीं? 'यादव, दलित…'
दीपक प्रकाश का मंत्री पद गया तो उपेंद्र कुशवाहा के पास NDA में क्या रास्ता? उठा सकते हैं ये कदम
दीपक प्रकाश का मंत्री पद गया तो उपेंद्र कुशवाहा के पास NDA में क्या रास्ता? उठा सकते हैं ये कदम
Aurangabad News: औरंगाबाद में भीषण सड़क हादसा, आंध्र प्रदेश के 3 पर्यटकों की मौत, 22 लोग घायल
औरंगाबाद में भीषण सड़क हादसा, आंध्र प्रदेश के 3 पर्यटकों की मौत, 22 लोग घायल
जहानाबाद में भतीजे के बाद चाचा की भी हत्या, आक्रोशित परिजनों ने NH-22 को किया जाम, SHO सस्पेंड
जहानाबाद में भतीजे के बाद चाचा की भी हत्या, आक्रोशित परिजनों ने NH-22 को किया जाम, SHO सस्पेंड

वीडियोज

Tata Tiago EV facelift review: petrol भूल जाओ? #tata #tatatiago #autolive
Insha Ghai ने Bigg Boss, Khatron Ke Khiladi और कंटेंट क्रिएशन के सफर पर की खुलकर बात
'Gullak 5' में हर परिवार को दिखेगी अपनी कहानी, बोलीं Helly Shah
Sansani | Crime News:45 साल की मम्मी और 23 साल का आशिक! | Punjab
Sansani | Crime News:45 साल की मम्मी और 23 साल का आशिक! सीक्रेट ने 16 साल की बेटी को दी खौफनाक मौत!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
INDIA Bloc Meeting LIVE: INDIA ब्लॉक की बैठक में थलापति विजय की TVK क्यों नहीं हुई शामिल? सामने आई ये वजह
LIVE: INDIA ब्लॉक की बैठक में थलापति विजय की TVK क्यों नहीं हुई शामिल? सामने आई ये वजह
INDIA Bloc की बैठक में कांग्रेस ने सपा प्रमुख को दी बड़ी जिम्मेदारी, कहा- अब अखिलेश जी...
INDIA Bloc की बैठक में कांग्रेस ने सपा प्रमुख को दी बड़ी जिम्मेदारी, कहा- अब अखिलेश जी...
Indian Embassy Advisory: ताबड़तोड़ मिसाइल हमलों के बीच ईरान में भारतीयों के लिए बड़ी चेतावनी- 'जल्द बाहर निकलें...'
ताबड़तोड़ मिसाइल हमलों के बीच ईरान में भारतीयों के लिए बड़ी चेतावनी- 'जल्द बाहर निकलें...'
टेस्ट में क्या होता है फॉलोऑन? जिसकी वजह से हार की दहलीज पर अफगानिस्तान; जानें ICC का नियम
टेस्ट में क्या होता है फॉलोऑन? जिसकी वजह से हार की दहलीज पर अफगानिस्तान; जानें ICC का नियम
Pepsi Sharma Death: नहीं रहे हरियाणवी सिंगर पेप्सी शर्मा, 38 साल की उम्र में हुआ निधन, सदमें में फैंस
नहीं रहे हरियाणवी सिंगर पेप्सी शर्मा, 38 साल की उम्र में हुआ निधन
INDIA Bloc Meeting: ममता बनर्जी ने इंडिया गठबंधन की बैठक में क्या कहा? बैठक से बाहर आई बड़ी खबर
ममता बनर्जी ने इंडिया गठबंधन की बैठक में क्या कहा? बैठक से बाहर आई बड़ी खबर
American Tourist in Bihar: US के टूरिस्ट का Google Maps से उठा भरोसा, बिहारियों ने 4 घंटे का रास्ता 20 मिनट में कराया पार 
US के टूरिस्ट का Google Maps से उठा भरोसा, बिहारियों ने 4 घंटे का रास्ता 20 मिनट में कराया पार 
AI In Supreme Court : सुप्रीम कोर्ट में अब होगी AI की एंट्री! CJI सूर्यकांत बोले- 'जजों की जगह...'
सुप्रीम कोर्ट में अब होगी AI की एंट्री! CJI सूर्यकांत बोले- 'जजों की जगह...'
Embed widget