एक्सप्लोरर

Lok Sabha Elections 2024: कई राज्यों में अलग-अलग होंगे संयोजक? CM नीतीश ने दिया ये जवाब, केंद्र पर कह दी बड़ी बात

Bihar CM Nitish Kumar: नीतीश कुमार ने कहा कि जाति आधारित गणना पूरे देश में रोल मॉडल बनेगा. सभी आंकड़े सार्वजनिक किए जाएंगे. 31 अगस्त को मुंबई जाएंगे.

पटना: अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव को लेकर तैयारी जारी है. विपक्ष एकता की दो बैठक हो चुकी है और मुंबई में तीसरी बैठक होने वाली है. ऐसी चर्चा है कि कई राज्यों में अलग-अलग संयोजक बनाए जा सकते हैं. शुक्रवार (25 अगस्त) को मीडिया से बातचीत करते हुए ऐसी चर्चाओं पर सीएम नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar) ने विराम लगा दिया. कहा कि 31 अगस्त को हम सभी विपक्षी दलों की बैठक में शामिल होने मुंबई जाएंगे. एक सितंबर को बैठक होगी. इसकी जानकारी दी जाएगी कि क्या फैसला हुआ है.

वहीं लालू यादव की जमानत रद्द करने को लेकर सीबीआई सुप्रीम कोर्ट गई है. इस पर आज शुक्रवार (25 अगस्त) को सुनवाई होनी है. जमानत रद्द करने के मामले पर नीतीश कुमार ने कहा कि उनको (लालू) बेचारे को तो जान बूझकर न तंग किया जा रहा है. केंद्र पर हमला करते हुए नीतीश कुमार ने कहा कि आजकल जो हैं केंद्र में किसी को छोड़ रहे हैं. सबको तंग ही न कर रहे हैं.

'जाति आधारित गणना देश में बनेगा रोल मॉडल'

जाति आधारित गणना को लेकर नीतीश कुमार ने बड़ा बयान दिया. कहा कि यह पूरे देश में रोल मॉडल बनेगा. अब तो कई राज्यों में मांग में उठने लगी है. सभी आंकड़े सार्वजनिक किए जाएंगे. कुछ लोगों ने जाति आधारित गणना में रोड़ा अटकाने का काम किया है. यह सभी को पता है कि आज कल केंद्र वाले क्या कर रहे हैं.

प्रदेश में 1 लाख 70 हजार 461 पदों के लिए शिक्षक भर्ती की परीक्षा 24 अगस्त से हो रही है. 26 अगस्त को अंतिम परीक्षा होगी. बीपीएससी की इस परीक्षा को लेकर नीतीश कुमार ने कहा कि अच्छे तरीके से परीक्षा का आयोजन हो रहा है. बड़े पैमाने पर बहाली होगी जिसका सभी को फायदा मिलेगा. वहीं राजभवन और सरकार के बीच टकराव को लेकर कहा कि किसी तरह का कोई टकराव नहीं है. हमने जाकर राज्यपाल से मुलाकात की है. कोई अर्चन नहीं है.

यह भी पढ़ें- Lok Sabha Elections 2024: पटना में आज BSP का पिछड़ा सम्मेलन, मायावती का कितना असर? समझें सियासी समीकरण

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Bihar New CM Live: निशांत कुमार 8 मार्च को लेंगे JDU की सदस्यता, मिल सकता है डिप्टी CM का पद
Live: निशांत कुमार 8 मार्च को लेंगे JDU की सदस्यता, मिल सकता है डिप्टी CM का पद
JDU ने CM पद पर ठोका दावा, विधायक की मांग, 'निशांत कुमार को बनाया जाए मुख्यमंत्री'
JDU ने CM पद पर ठोका दावा, विधायक की मांग, 'निशांत कुमार को बनाया जाए मुख्यमंत्री'
'नीतीश कुमार को राज्यसभा भेजना बिहार का अपमान, BJP उन्हें...', विपक्ष ने कर दी बड़ी मांग
'नीतीश कुमार को राज्यसभा भेजना बिहार का अपमान, BJP उन्हें...', विपक्ष ने कर दी बड़ी मांग
CM नीतीश कुमार की बैठक, विधायकों से कहा, 'मैं राज्यसभा जा रहा हूं, आप लोगों को कोई...'
CM नीतीश कुमार की बैठक, विधायकों से कहा, 'मैं राज्यसभा जा रहा हूं, आपको दिक्कत नहीं होगी'

वीडियोज

UP News: Hathras में भयंकर सड़क हादसा Etah-Aligarh Highway पर स्कॉर्पियो ने बाइक में मारी टक्कर
Chitra Tripathi: बेटे Nishant की लॉन्चिंग के लिए Nitish Kumar ने BJP को सौंपी सत्ता? | JDU | Bihar
Bharat Ki Baat: बिहार में BJP से CM की रेस में कौन आगे, क्या होगा फॉर्मूला? | Nitish Kumar | JDU
Sandeep Chaudhary: बिहार का CM कौन...BJP क्यों है मौन? | Nitish Kumar | Bihar | BJP | JDU
Bihar Politics: दिल्ली में Nitish Kumar..बिहार में BJP? निषाद या महिला कौन होगी मुख्यमंत्री? | JDU

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान ने सालों तक बनाईं मिसाइल सिटी, अमेरिका और इजरायल का बनीं टारगेट, तेहरान ने अब बदली रणनीति
ईरान ने सालों तक बनाईं मिसाइल सिटी, अमेरिका और इजरायल का बनीं टारगेट, तेहरान ने अब बदली रणनीति
फांसी घर विवाद: विशेषाधिकार समिति के सामने पेश हुए अरविंद केजरीवाल, 'मुझे खुशी होती अगर...'
फांसी घर विवाद: विशेषाधिकार समिति के सामने पेश हुए अरविंद केजरीवाल, 'मुझे खुशी होती अगर...'
दुश्मनों के बीच अकेला पड़ा ईरान! रूस और चीन क्यों मदद से पीछे हटे, 4 बड़ी वजहों से जानें पूरा खेल
दुश्मनों के बीच अकेला पड़ा ईरान! रूस और चीन क्यों मदद से पीछे हटे, 4 बड़ी वजहों से जानें पूरा खेल
जान्हवी कपूर 29वें बर्थडे पर पहुंचीं तिरुमाला मंदिर, नंगे पैर चढ़ीं 3500 सीढ़ियां, भगवान का लिया आशीर्वाद
जान्हवी कपूर 29वें बर्थडे पर पहुंचीं तिरुमाला मंदिर, नंगे पैर चढ़ीं 3500 सीढ़ियां, भगवान का लिया आशीर्वाद
IND vs NZ: बारिश में धुला भारत और न्यूजीलैंड का फाइनल, तो कौन बनेगा टी20 वर्ल्ड कप का चैंपियन? जानें ICC का नियम
बारिश में धुला भारत और न्यूजीलैंड का फाइनल, तो कौन बनेगा टी20 वर्ल्ड कप का चैंपियन?
'भारत को इस युद्ध की कीमत चुकानी पड़ेगी', इजरायल-US और ईरान की जंग पर राहुल गांधी ने मोदी सरकार को चेताया
'भारत को इस युद्ध की कीमत चुकानी पड़ेगी', इजरायल-US और ईरान की जंग पर राहुल ने सरकार को चेताया
Vitamin Supplements: सावधान! सप्लीमेंट्स का गलत कॉम्बिनेशन खराब कर सकता है आपकी हेल्थ, जानें एक्सपर्ट की राय
सावधान! सप्लीमेंट्स का गलत कॉम्बिनेशन खराब कर सकता है आपकी हेल्थ, जानें एक्सपर्ट की राय
Islam Conversion India: भारत में हर साल कितने लोग छोड़ देते हैं इस्लाम? आंकड़े जान लेंगे तो नहीं कर पाएंगे यकीन
भारत में हर साल कितने लोग छोड़ देते हैं इस्लाम? आंकड़े जान लेंगे तो नहीं कर पाएंगे यकीन
Embed widget