एक्सप्लोरर

नीतीश कुमार के बेटे निशांत JDU के 'भविष्य'? CM के करीबी मंत्री मदन सहनी का बड़ा बयान

Bihar News: मदन सहनी ने कहा कि नीतीश कुमार सैकड़ों लोगों को एमपी, एमएलए और मंत्री बनाते हैं. उनके पुत्र (निशांत) तो बहुत योग्य हैं. हर कोई निशांत का इंतजार कर रहा है.

Bihar News: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार राजनीति में आएंगे या नहीं ये तो वक्त की बात है लेकिन कई नेता इसके समर्थन में हैं. बुधवार (29 जनवरी) को एबीपी न्यूज़ से बात करते हुए बिहार सरकार के मंत्री मदन सहनी ने बड़ा बयान दिया है. मदन सहनी ने कहा कि सीएम नीतीश कुमार के बेटे निशांत को सक्रिय राजनीति में आना चाहिए. हम यह चाहते हैं. बिहार चाहता है कि वे सक्रिय राजनीति में आएं.

निशांत के स्वागत के लिए हर कोई तैयार

मदन सहनी ने कहा कि नीतीश कुमार सैकड़ों लोगों को एमपी, एमएलए और मंत्री बनाते हैं. उनके पुत्र (निशांत) तो बहुत योग्य हैं. जल्द आएं और मुख्यमंत्री नीतीश ने जो विकास किया उस कड़ी को वह आगे बढ़ाएं. निशांत के आने से जेडीयू को मजबूती मिलेगी. युवा काफी खुश होंगे. हर कोई निशांत का इंतजार कर रहा है और स्वागत करने के लिए तैयार है.

'नीतीश पर परिवारवाद का आरोप नहीं लगेगा क्योंकि…'

एबीपी न्यूज़ से आगे मदन सहनी ने कहा कि निशांत कुमार अपने पिता के साथ रहते हैं. राजनीति से अवगत हैं. अब जरूरत है कि वह फील्ड में उतरें. निशांत सक्रिय राजनीति में आएंगे तो नीतीश पर परिवारवाद का आरोप नहीं लगेगा क्योंकि निशांत योग्य हैं. जो दूसरी पार्टी के नेता हैं वो लोग जबरदस्ती अपने बच्चों को राजनीति में लाकर थोप देते हैं जबकि काबिलियत भी नहीं रहती है. निशांत पढ़े-लिखे हैं. सबको साथ लेकर पार्टी को आगे बढ़ा सकते हैं. 

दूसरी ओर कुंभ में भगदड़ पर कहा कि करोड़ों लोग पहुंच गए हैं इसलिए व्यवस्था में थोड़ी विफलता हो गई. हालांकि व्यवस्था बहुत अच्छी की गई है. जो घटना हुई है वह दुखद है. घटना के लिए किसी को जिम्मेदार नहीं माना जा सकता. 

बता दें कि सीएम नीतीश कुमार अब तक राजनीति में परिवारवाद को लेकर विरोधियों पर हमलावर रहे हैं, लेकिन सूत्रों के अनुसार निशांत को राजनीति में उतारने के लिए जेडीयू में भी मंथन का दौर जारी है. निशांत अगर राजनीति में आएंगे तो उनको नीतीश के उत्तराधिकारी के तौर पर देखा जा सकता है. चुनावी साल है. ऐसे में निशांत मैदान में उतरते हैं तो माना जा रहा है कि कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ेगा. बढ़ती उम्र, पार्टी के भविष्य को देखते हुए कहा जा रहा है कि वे निशांत की लॉन्चिंग के लिए सहमति दे सकते हैं. 

यह भी पढ़ें- Maha Kumbh Stampede: मौनी अमावस्या पर महाकुंभ में हादसा, तेजस्वी यादव ने जताया दुख, कहा- 'संगम तट पर…'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Bihar New CM Live: बैठक में नीतीश कुमार बोले, 'हम राजनीति से संन्यास नहीं ले रहे, राजनीति में हैं'
Live: JDU की बैठक में नीतीश कुमार बोले, 'हम राजनीति से संन्यास नहीं ले रहे, राजनीति में हैं'
JDU ने CM पद पर ठोका दावा, विधायक की मांग, 'निशांत कुमार को बनाया जाए मुख्यमंत्री'
JDU ने CM पद पर ठोका दावा, विधायक की मांग, 'निशांत कुमार को बनाया जाए मुख्यमंत्री'
'नीतीश कुमार को राज्यसभा भेजना बिहार का अपमान, BJP उन्हें...', विपक्ष ने कर दी बड़ी मांग
'नीतीश कुमार को राज्यसभा भेजना बिहार का अपमान, BJP उन्हें...', विपक्ष ने कर दी बड़ी मांग
CM नीतीश कुमार की बैठक, विधायकों से कहा, 'मैं राज्यसभा जा रहा हूं, आप लोगों को कोई...'
CM नीतीश कुमार की बैठक, विधायकों से कहा, 'मैं राज्यसभा जा रहा हूं, आपको दिक्कत नहीं होगी'

वीडियोज

Sansani: 'एपिक फ्यूरी' का जाल... अमेरिका कंगाल ? | Crime News | War
Chitra Tripathi: 'सरेंडर करे..', Donlad Trump ने ईरान को फिर दी धमकी | Breaking | Iran Israel War
Bharat Ki Baat: Iran- US टकराव के बीच भारत में तेल की कीमतों पर दबाव! | Trump | PM Modi | Breaking
Iran Israel War: ईरान से जंग को लेकर Trump की चाल खुद पर ही पड़ गई भारी? | Breaking | ABP News
Chitra Tripathi: रूस से तेल खरीदेगा भारत! Trump ने क्यों लिया यू टर्न? | Iran Israel War |Mahadangal

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लोकसभा में सोमवार को लाया जाएगा ओम बिरला को हटाने का प्रस्ताव, BJP-कांग्रेस ने जारी किया व्हिप
लोकसभा में सोमवार को लाया जाएगा ओम बिरला को हटाने का प्रस्ताव, BJP-कांग्रेस ने जारी किया व्हिप
दिल्ली में 6 मार्च को इस मौसम का सबसे गर्म दिन रिकॉर्ड, जानें कितना रहा अधिकतम तापमान?
दिल्ली में 6 मार्च को इस मौसम का सबसे गर्म दिन रिकॉर्ड, जानें कितना रहा अधिकतम तापमान?
ओटीटी पर हिंदी वर्जन में रिलीज हुई प्रभास की 'द राजा साब', जाने कहां देख सकेंगे फिल्म
ओटीटी पर हिंदी वर्जन में रिलीज हुई प्रभास की 'द राजा साब', जाने कहां देख सकेंगे फिल्म
पाकिस्तान में फिर सुसाइड अटैक, PAK आर्मी की चेक पोस्ट पर मारी बाइक से टक्कर, 5 बच्चों समेत 18 की मौत
पाकिस्तान में फिर सुसाइड अटैक, PAK आर्मी की चेक पोस्ट पर मारी बाइक से टक्कर, 18 की मौत
किसको मिलने वाला था सेमीफाइनल का आखिरी ओवर? शिवम दुबे ने खोल दिया बड़ा राज
किसको मिलने वाला था सेमीफाइनल का आखिरी ओवर? शिवम दुबे ने खोल दिया बड़ा राज
'...तो मैं उनकी उंगली काट देता', बंगाल में चुनाव से पहले ममता बनर्जी के सांसद की CEC ज्ञानेश कुमार को धमकी!
'...तो मैं उनकी उंगली काट देता', बंगाल में चुनाव से पहले TMC सांसद की CEC ज्ञानेश कुमार को धमकी!
दस्त से हुई थी इस मुगल बादशाह की मौत, क्यों नहीं मिला था इस बीमारी का इलाज?
दस्त से हुई थी इस मुगल बादशाह की मौत, क्यों नहीं मिला था इस बीमारी का इलाज?
नए-नए गाड़ी चलाना सीखे हैं तो जरूर करें ये 10 काम, इनसे सालों-साल नई रहती है कार
नए-नए गाड़ी चलाना सीखे हैं तो जरूर करें ये 10 काम, इनसे सालों-साल नई रहती है कार
Embed widget