एक्सप्लोरर

Bihar Cyber Fraud: मध्यप्रदेश पुलिस ने नवादा आकर तीन ठगों को दबोचा, फ्रेंचाइजी दिलाने के नाम पर 38 लाख की ठगी

Cyber Fraud: नवादा एसपी अभिनव धीमान के निर्देश पर विशेष टीम का गठन किया गया था और छापेमारी की गई. इस दौरान पुलिस को कामयाबी मिली है. पढ़िए जालसाजी की पूरी खबर.

Cyber Fraud In Nawada: नवादा के वारिसलीगंज थाना क्षेत्र के झौर गांव में मध्य प्रदेश की पुलिस ने छापेमारी कर तीन साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है. मंगलवार (07 जनवरी, 2024) को इसके बारे में जानकारी दी गई है. पकड़े गए इन अपराधियों के पास से 23 लाख 31 हजार 400 रुपये नकद, 10 एंड्रॉयड मोबाइल, 25 एटीएम कार्ड और 17 सिम कार्ड बरामद किए गए हैं. पकड़े गए अपराधियों में झौर गांव का सचिन रंजन उर्फ अमित, अमिश कुमार और नितिन कुमार शामिल हैं. 

38 लाख 67 हजार 710 रुपये की हुई ठगी

बताया गया कि मध्य प्रदेश (कोतवाली थाना, मंदसौर) के रहने वाले सूरज कुमार से ठगी की गई थी. अपराधियों ने जुडियो फ्रेंचाइजी दिलाने के नाम पर उनसे 38 लाख 67 हजार 710 रुपये ठग लिए थे. इस पूरे मामले में पीड़ित ने मंदसौर कोतवाली में 22 दिसंबर 2024 को प्राथमिकी दर्ज कराई थी. इसके बाद तकनीकी अनुसंधान में मंदसौर की पुलिस नवादा के वारिसलीगंज पहुंची. इसके बाद नवादा की पुलिस की मदद से तीनों जालसाजों को पकड़ा गया.

नवादा एसपी के निर्देश पर बनाई गई थी टीम

इस ठगी के मामले में आरोपितों को पकड़ने के लिए नवादा के एसपी अभिनव धीमान के निर्देश पर विशेष टीम का गठन किया गया. छापेमारी की गई. इस दौरान कामयाबी मिली. पकड़े गए साइबर अपराधियों ने पूछताछ में बताया कि फेक ईमेल आईडी बनाकर फ्रेंचाइजी दिलाने के नाम पर ये लोग ठगी करते थे. 

साइबर अपराधियों पर कसा जा रहा शिकंजा 

इससे पहले बीते सोमवार को नवादा में ठगी का एक और चौंकाने वाला मामला सामने आया था. मामले में पुलिस ने तीन ठगों को गिरफ्तार भी किया था. पकड़े गए आरोपी निसंतान महिलाओं को गर्भवती करने के बदले 5 से 10 लाख रुपये का लालच देते थे. जब कोई व्यक्ति उनके जाल में फंस जाता था वो उसे रजिस्ट्रेशन के नाम पर पैसे ऐंठ लेते थे. नवादी में ठगी का मामला लगातार सामने आ रहा है. इसे लेकर नवादा एसपी अभिनव धीमान के आदेश पर साइबर अपराधियों पर शिकंजा कसा गया है.

ये भी पढ़ें: तेजस्वी यादव का प्रशांत किशोर पर हमला, कहा- 'हमें क्रेडिट लेना होता तो गांधी मैदान भर देते'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

LPG Crisis Live: गैस की किल्लत से तवा रोटी को तरसते लोग, छत्तीसगढ़ में 741 सिलेंडर जब्त, गांवों में 45 दिन बाद होगी बुकिंग
Live: गैस की किल्लत से तवा रोटी को तरसते लोग, छत्तीसगढ़ में 741 सिलेंडर जब्त, गांवों में 45 दिन बाद होगी बुकिंग
Saharsa News: 12 गोलियां मारकर युवक की हत्या, बेखौफ बदमाश ताबड़तोड़ फायरिंग कर हुए फरार
सहरसा: 12 गोलियां मारकर युवक की हत्या, बेखौफ बदमाश ताबड़तोड़ फायरिंग कर हुए फरार
बिहार: नई सरकार से पहले पप्पू यादव का बड़ा बयान, 'नीतीश कुमार के पास अभी ही मौका है, पहले...'
बिहार: नई सरकार से पहले पप्पू यादव का बड़ा बयान, 'नीतीश कुमार के पास अभी ही मौका है, पहले...'
AK-47 चोरी मामला: 5 आरोपियों को 10-10 साल की सजा, सबूतों के अभाव में 9 बरी
AK-47 चोरी मामला: 5 आरोपियों को 10-10 साल की सजा, सबूतों के अभाव में 9 बरी

वीडियोज

Sansani: एक हीरोइन और 'एक विलेन' की लव स्टोरी ! | Monalisa | Furman | Wedding
Breaking News: Iran से Bharat को बड़ी राहत, होर्मुज स्ट्रेट से दो जहाजों को इजाजत | ABP News
Sandeep Chaudhary: LPG पर देश में सियासी संग्राम, चुनाव से पहले गरमाया मुद्दा | Iran Israel War
Bharat Ki Baat: US -ईरान युद्ध तेज, ट्रंप बोले—ईरान कर सकता है सरेंडर | Iran Israel War | abp News
ABP Report: जंग के बीच ईरान के लगातार हमले, मध्य-पूर्व में बढ़ा तनाव | Iran Israel War | Abp News

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कहां है खर्ग आईलैंड, जिस पर हमले का ट्रंप ने किया दावा, क्यों कहा जाता है इसे ईरान का दिल, जानें सब कुछ
कहां है खर्ग आईलैंड, जिस पर हमले का ट्रंप ने किया दावा, क्यों कहा जाता है इसे ईरान का दिल
महाराष्ट्र धर्म स्वतंत्रता बिल पेश, जबरन शादी से जन्मे बच्चे की पहचान मां के मूल धर्म से होगी तय
महाराष्ट्र धर्म स्वतंत्रता बिल पेश, जबरन शादी से जन्मे बच्चे की पहचान मां के मूल धर्म से होगी तय
खर्ग द्वीप दहला! ट्रंप का दावा- ईरान के सभी सैन्य ठिकाने मिटाए, जारी किया वीडियो
खर्ग द्वीप दहला! ट्रंप का दावा- ईरान के सभी सैन्य ठिकाने मिटाए, जारी किया वीडियो
रिकी पोंटिंग का बड़ा बयान, बुमराह या सैमसन नहीं… इस विदेशी खिलाड़ी को बताया T20 वर्ल्ड कप 2026 का नंबर-1 खिलाड़ी
रिकी पोंटिंग का बड़ा बयान, बुमराह या सैमसन नहीं… इस विदेशी खिलाड़ी को बताया T20 वर्ल्ड कप 2026 का नंबर-1 खिलाड़ी
ईरान-इजरायल जंग के बीच खाड़ी मुल्कों के नागरिकों के लिए भारत ने फैलाईं बाहें, 30 दिनों तक बड़ी छूट, जुर्माना नहीं'
ईरान-इजरायल जंग के बीच खाड़ी मुल्कों के नागरिकों के लिए भारत ने फैलाईं बाहें, 30 दिनों तक बड़ी छूट, जुर्माना नहीं'
Ustad Bhagat Singh First Review Out: आ गया 'उस्ताद भगत सिंह' का पहला रिव्यू, ‘पैसा वसूल है’ पवन कल्याण की फिल्म
आ गया 'उस्ताद भगत सिंह' का पहला रिव्यू, ‘पैसा वसूल है’ पवन कल्याण की फिल्म
Ship Fuel: बड़े जहाजों में किस ईंधन का होता है इस्तेमाल, जानें आम फ्यूल से कितना होता है यह अलग
बड़े जहाजों में किस ईंधन का होता है इस्तेमाल, जानें आम फ्यूल से कितना होता है यह अलग
Audi SQ8 की बुकिंग शुरू, इस दिन भारत में लॉन्च होगी ये लग्जरी SUV, जानें क्या होगा खास
Audi SQ8 की बुकिंग शुरू, इस दिन भारत में लॉन्च होगी ये लग्जरी SUV, जानें क्या होगा खास
Embed widget