एक्सप्लोरर

मंत्री प्रेम कुमार ने चिराग पासवान को दी नसीहत, कहा- बोलने में संयम बरतना बेहद जरूरी

प्रेम कुमार ने कहा कि चूंकि हम नीतीश कुमार की नेतृत्व में चुनाव लड़ने जा रहे हैं, तो इस बात का सभी दलों को ख्याल रखना होगा.

पटना: जेडीयू और एलजेपी में चल रही खींचातान के बीच बीजेपी अब बीच-बचाव करती दिख रही है. बिहार के कृषि मंत्री और बीजेपी नेता प्रेम कुमार ने शुक्रवार को एलजेपी की ओर से दिए गए विज्ञापन के संबंध में मीडिया से बातचीत के दौरान कहा, "लोकतंत्र है और इसमें सभी दलों को विज्ञापन देने और विचारों को रखने का अधिकार है."

बीजेपी मिल बैठ कर करेगी बात

उन्होंने कहा, "बिहार में हमारा एनडीए गठबंधन है, जिस तरह हमने लोकसभा चुनाव में एकजुटता का परिचय दिया था. तो बीजेपी की कोशिश रहेगी चूंकि हम भी अब हमलोगों के साथ है तो निश्चित तौर पर हम चारों पार्टी मिलकर चुनावी मैदान में जाएंगे और हमें जनता का आशीर्वाद मिलेगा. वहीं जो बातें सामने आ रही हैं, बीजेपी का प्रयास रहेगा कि मिल बैठ कर अगर कोई बात है तो उसका रास्ता निकाल लिया जाए."

आपस में संबंध होगा खराब

दोनों पार्टियों के बीच चल रहे खींचतान के संबंध में उन्होंने कहा, "कोशिश करेंगे कि सभी मिलकर लोकसभा चुनाव के तरह ही इस बार भी चुनावी मैदान में जाएं. सारा काम हो रहा है. मैं अपील करुंगा सारे दलों से आप गठबंधन धर्म का पालन करें और बोलने में संयम बरतना बहुत जरूरी है. अगर एक दूसरे का खयाल नहीं रखेंगे तो आपस में संबंध खराब होगा. इसलिए सब कोई संयम रखें और मिलकर काम करें."

सभी दलों को रखना होगा ख्याल

प्रेम कुमार ने कहा, "चूंकि हम नीतीश कुमार की नेतृत्व में चुनाव लड़ने जा रहे हैं, तो इस बात का सभी दलों को ख्याल रखना होगा. बिहार की जनता की भावनाओं को देखते हुए बीजेपी चाहेगी कि चारों पार्टी एक साथ चुनावी मैदान में जाएं क्योंकि जनता यही चाहती है."

एलजेपी ने दिया विज्ञापन

बता दें कि बिहार विधानसभा चुनाव के मद्देनजर लोक जनशक्ति पार्टी की ओर से बिहार फर्स्ट, बिहारी फर्स्ट संकल्प के तहत सभी प्रमुख अखबारों में एक विज्ञापन दिया गया है. विज्ञापन के जरिये एक बार फिर सीएम नीतीश कुमार को घेरने की कोशिश की गई है. इस विज्ञापन में लोक जनशक्ति पार्टी ने यह बताया है कि नया बिहार और युवा बिहार बनाने के लिए सभी बिहारी भाइयों-बहनों को युवा बिहारी चिराग पासवान के साथ चलना होगा. यही समय है जब बिहार के अस्मिता की लड़ाई सभी बिहारी को लड़नी होगी ताकि हम सब बिहार पर नाज कर सकें.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नीतीश कुमार के इस्तीफे पर जीतन राम मांझी ने कह दी बड़ी बात, 'आप इस...'
नीतीश कुमार के इस्तीफे पर जीतन राम मांझी ने कह दी बड़ी बात, 'आप इस...'
चिराग पासवान की पार्टी के सांसद का बड़ा बयान, 'कोई नीतीश कुमार को मजबूर करके तो...'
चिराग पासवान की पार्टी के सांसद का बड़ा बयान, 'कोई नीतीश कुमार को मजबूर करके तो...'
इधर नीतीश कुमार ने दिया इस्तीफा, उधर बेटे निशांत की आई पहली प्रतिक्रिया, 'आज जो…'
इधर नीतीश कुमार ने दिया इस्तीफा, उधर बेटे निशांत की आई पहली प्रतिक्रिया, 'आज जो…'
Nitish Kumar Resignation Live: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के इस्तीफे के बाद विधान परिषद् ने जारी की अधिसूचना
Live: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के इस्तीफे के बाद विधान परिषद् ने जारी की अधिसूचना

वीडियोज

America Ground Operation: Hormuz के बाद अब होगी खर्ग पर भीषण लड़ाई? | Iran Israel War Update
Iran Israel War Update: हफ्तों तक चलेगा ईरान के खिलाफ जमीनी ऑपरेशन | Donald Trump | Pentagon
Iran Israel War Update: अंतिम फैसला के इंतजार में ट्रंप..शुरु होगा Ground War? | Trump | Pentagon
Iran Israel War Update: Florida में ट्रंप के विमान तक कैसे पहुंचा संदिग्ध ड्रोन? हाई अलर्ट | America
Israel Iran War Update: तेहरान, ईरान, अबू धाबी..24 घंटे में कहां-कहां पर हमले हुए? | Hormuz Strait

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
271 अरब डॉलर का बजट... अब तो ईरान को बिल्कुल नहीं छोड़ेंगे नेतन्याहू? सुबह-सुबह इजरायली MPs को बुलाया संसद और डिफेंस में कर दिया बड़ा बदलाव
271 अरब डॉलर का बजट... अब तो ईरान को बिल्कुल नहीं छोड़ेंगे नेतन्याहू? सुबह-सुबह इजरायली MPs को बुलाया संसद और डिफेंस में कर दिया बड़ा बदलाव
सपा-बीजेपी की तैयारी के बीच मायावती का बड़ा ऐलान, इन नेताओं को बुलाया लखनऊ, बनेगा ये प्लान!
सपा-बीजेपी की तैयारी के बीच मायावती का बड़ा ऐलान, इन नेताओं को बुलाया लखनऊ, बनेगा ये प्लान!
राजस्थान रॉयल्स या चेन्नई सुपर किंग्स, आज कौन जीतेगा? जानें RR और CSK में किसका पलड़ा भारी
राजस्थान रॉयल्स या चेन्नई सुपर किंग्स, आज कौन जीतेगा? जानें RR और CSK में किसका पलड़ा भारी
शोएब इब्राहिम की बहन सबा का रेस्टोरेंट हुआ बंद, बोलीं- गैस की दिक्कत हो रही
शोएब इब्राहिम की बहन सबा का रेस्टोरेंट हुआ बंद, बोलीं- गैस की दिक्कत हो रही
शर्मशार हुआ पाकिस्तान, PSL में हुई बॉल टैंपरिंग? कैमरे पर रिकॉर्ड फखर जमान की हरकत
शर्मशार हुआ पाकिस्तान, PSL में हुई बॉल टैंपरिंग? कैमरे पर रिकॉर्ड फखर जमान की हरकत
Explained: बीते 3 महीने में आपने कितनी गैस जलाई, इसी से तय होगा अगला सिलेंडर, मजदूरों का नंबर पहले, जानें- नई पॉलिसी
3 महीने में आपने कितनी गैस जलाई, इसी से तय होगा अगला सिलेंडर, मजदूरों का नंबर पहले, जानें- नई पॉलिसी
Video: अयोध्या में बाल रूप में दिखा श्री राम का अवतार, बच्चे का रूप देख मुस्कुराए भक्त, वीडियो वायरल
Video: अयोध्या में बाल रूप में दिखा श्री राम का अवतार, बच्चे का रूप देख मुस्कुराए भक्त, वीडियो वायरल
Blood Clots In Legs Causes: पैरों में क्यों जमा हो जाते हैं खून के थक्के? वैज्ञानिकों ने बता दी डराने वाली वजह
पैरों में क्यों जमा हो जाते हैं खून के थक्के? वैज्ञानिकों ने बता दी डराने वाली वजह
Embed widget