एक्सप्लोरर

Nitish Kumar News: 'धक्का देकर मुख्यमंत्री से मिलने नहीं दिया गया', आरा में सीएम नीतीश के आने पर सांसद का बड़ा आरोप

Arrah News: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आरा में नए मेडिकल कॉलेज और अन्य परियोजनाओं का निरीक्षण किया. इस कार्यक्रम को लेकर सांसद सुदामा प्रसाद ने सीएम के सुरक्षा गार्ड पर बड़ा आरोप लगाया है.

Nitish Kumar News: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार गुरुवार को भोजपुर जिले के आरा में थे जहां उन्होंने वीर कुंवर सिंह यूनिवर्सिटी के नए कैंपस में 555 करोड़ की लागत से बन रहे मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण किया. इस दौरान नीतीश कुमार के साथ बिहार के उप मुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा और बिहार के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय भी मौजूद रहे. मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण करने के बाद नीतीश कुमार बड़हरा प्रखंड के बखोरापुर के नए पंचायत भवन पहुंचे जहां एनडीए के कार्यकर्ताओं ने नीतीश कुमार के जिंदाबाद के नारों के साथ जोरदार स्वागत किया.

इस दौरान आरा के सांसद सुदामा प्रसाद को उनके सिक्योरिटी गार्ड ने धक्का देकर सीएम से मिलने नहीं दिया और खदेड़ दिया. वो सीएम को देने के लिए गुलदस्ता लेकर खड़े थे उन्होंने तीन-तीन बार प्रयास किया, लेकिन सीएम के सामने ही उनके सिक्योरिटी गार्ड ने हटा दिया. मुख्यमंत्री के जाने के बाद मीडिया से बात करते हुए सांसद सुदामा प्रसाद ने यह आरोप लगाया है.

सांसद ने क्या कहा?

सांसद सुदामा प्रसाद ने कहा कि कार्यक्रम में मुझे मुख्यमंत्री के कमांडो ने तीन तीन बार धक्का देकर वहां से भगा दिया. उन्होंने कहा कि कई बार उनसे मिलने और गुलदस्ता देने का प्रयास किया, फिर भी मुझे उनके कमांडो ने धक्का देकर वहां से हटा दिया. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के कार्यक्रम में विधायक सांसद और एमएलसी को कोई वैल्यू नहीं दिया गया है. उद्घाटन अगर करना था तो सीएम हाउस से ही बटन दबाकर कर दिए होते. यह बाढ़ प्रभावित इलाका है उनको कम से कम यहां की जनता की समस्या सुननी चाहिए थी. 

आगे उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार के आने के बाद यहां भगदड़ की स्थिति उत्पन्न हो गई थी. आरा के सांसद सुदामा प्रसाद ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को नसीहत देते हुए कहा कि आप और एक हजार कमांडो रख लीजिए, पांच हजार सीआरपीएफ रख लीजिए लेकिन जब आपने निमंत्रण देकर बुलाया है तो इस तरह का अपमान ठीक नहीं है.

आरा में करोड़ों की सौगात

बता दें कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने स्वास्थ्य केंद्र, पंचायत सरकार भवन, बुनियादी विद्यालय समेत कुल 41 करोड़ 63 लाख 86 हजार रुपये के योजनाओं का उद्घाटन किया. वहीं, कार्यक्रम के दौरान नीतीश कुमार ने कुल 15 करोड़ 66 लाख 57 हजार 650 रुपये के योजनाओं का शिलान्यास किया और 07 करोड़ 58 लाख 32 हजार रुपये लाभुकों के बीच वितरण किया गया. इस दौरान नीतीश कुमार ने मौजूद सभी स्टॉल पर जाकर निरीक्षण किया. वहीं, नीतीश कुमार ने बखोरापुर में मां काली के मंदिर में दर्शन किया.

ये भी पढ़ें: Bihar DGP Action: महिलाओं की सुरक्षा को लेकर DGP आलोक राज सजग, 'सुरक्षित सफर' किया लॉन्च, जानें डिटेल्स

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'भारत ने अपना एक दोस्त खो दिया', ईरान के सुप्रीम लीडर खामेनेई की मौत पर आया RJD का बयान
'भारत ने अपना एक दोस्त खो दिया', ईरान के सुप्रीम लीडर खामेनेई की मौत पर आया RJD का बयान
Gaya News: ईंटों के नीचे छिपाकर ले जा रहे थे अंग्रेजी शराब, पकड़ने गई पुलिस टीम पर किया हमला
बिहार: ईंटों के नीचे छिपाकर ले जा रहे थे अंग्रेजी शराब, पकड़ने गई पुलिस टीम पर किया हमला
पवन सिंह के राज्यसभा जाने की चर्चा पर खेसारी लाल यादव का आया बयान, बोले- 'जाएं, बेहतर काम करें'
पवन सिंह के राज्यसभा जाने की चर्चा पर खेसारी लाल यादव का आया बयान, बोले- 'जाएं, बेहतर काम करें'
Bihar News: कैमूर में NH-19 पर रॉन्ग साइड से आए ट्रक ने बस को मारी टक्कर, तीन की मौत, दर्जनभर घायल
कैमूर में NH-19 पर रॉन्ग साइड से आए ट्रक ने बस को मारी टक्कर, तीन की मौत, दर्जनभर घायल

वीडियोज

US-Israel Iran War: 27 अमेरिकी ठिकाने तबाह होने पर ईरान पर भड़के Donlad Trump!| Khamenai | Netnyahu
US-Israel Iran War: Khamenai की मौत के बाद चीन ने इजरायल से की अपील। Trump । Netnyahu | Breaking
बैंक अकाउंट से गैस सिलेंडर तक: सब बदला! | Paisa Live
US-Israel Iran War: ईरान में खामेनेई की मौत पर जश्न ! | Khamenei | Netanyahu | Trump

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'आंखों से छलक पड़े आंसू और...', खामेनेई की मौत से गमजदा ईरान, लाइव TV शो में फूट-फूटकर रो पड़ा एंकर
'आंखों से छलक पड़े आंसू और...', खामेनेई की मौत से गमजदा ईरान, लाइव TV शो में फूट-फूटकर रो पड़ा एंकर
Delhi News: खामेनेई की मौत पर दिल्ली में प्रदर्शन, जामिया नगर इलाके में इजरायल-अमेरिका के खिलाफ नारेबाजी
खामेनेई की मौत पर दिल्ली में प्रदर्शन, जामिया नगर इलाके में इजरायल-अमेरिका के खिलाफ नारेबाजी
'नेट रन रेट नहीं बल्कि...', पाकिस्तान के टी20 वर्ल्ड कप से बाहर होने पर बरसे शोएब अख्तर, जानें किसे ठहराया जिम्मेदार
'नेट रन रेट नहीं बल्कि', पाकिस्तान के टी20 वर्ल्ड कप से बाहर होने पर बरसे शोएब अख्तर, जानें किसे ठहराया जिम्मेदार
'जल्द ही भारत आने की उम्मीद', अबू धाबी में हैं ईशा गुप्ता, बोलीं- समय डरावना है, सुरक्षित हूं
'जल्द ही भारत आने की उम्मीद', अबू धाबी में हैं ईशा गुप्ता, बोलीं- समय डरावना है, सुरक्षित हूं
US Israel Iran War: 'हम ऐसा हमला करेंगे कि...', खामेनेई की मौत के बाद भी नहीं रुक रहे ट्रंप, ईरान को फिर धमकाया
'हम ऐसा हमला करेंगे कि...', खामेनेई की मौत के बाद भी नहीं रुक रहे ट्रंप, ईरान को फिर धमकाया
Ayatollah Ali Khamenei Death: कई बड़े नेताओं के साथ चल रही थी मीटिंग और तभी हुआ अटैक, पढ़ें खामेनेई की मौत की इनसाइड स्टोरी
कई बड़े नेताओं के साथ चल रही थी मीटिंग और तभी हुआ अटैक, पढ़ें खामेनेई की मौत की इनसाइड स्टोरी
आज से बदल गया जनरल और प्लेटफॉर्म टिकट बुक करने का तरीका, जानें नया नियम?
आज से बदल गया जनरल और प्लेटफॉर्म टिकट बुक करने का तरीका, जानें नया नियम?
मप्र में वन विभाग में 1679 पदों पर भर्ती शुरू, जानें कैसे करना होगा आवेदन
मप्र में वन विभाग में 1679 पदों पर भर्ती शुरू, जानें कैसे करना होगा आवेदन
Embed widget