एक्सप्लोरर

200 सभाएं पूरी होने पर मुकेश सहनी और तेजस्वी यादव ने काटा केक, 2024 में सरकार बनाने का दावा

Bihar News: केक काटकर सहनी ने बीजेपी पर चुटकी ली. तेजस्वी से कहा कि ये जो हम दोनों का भाईचारा है इससे लोगों को मिर्ची लगना तय है. हम लोगों की दोस्ती बनी इससे बिहार नहीं देश को भी मिर्ची लग रही है.

Bihar Politics: बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) और वीआईपी सुप्रीमो मुकेश सहनी (Mukesh Sahani) इस बार के लोकसभा चुनाव में अब तक 200 सभाएं कर चुके हैं. इस मौके पर दोनों नेताओं ने हेलीकॉप्टर में केक काटा. इसका वीडियो गुरुवार (23 मई) को तेजस्वी यादव ने अपने एक्स हैंडल से शेयर किया. इस दौरान बीजेपी पर तंज भी कसा. सहनी ने दावा किया कि इस बार हम लोगों (इंडिया गठबंधन) की सरकार बननी है.

'मुंह मीठा कर लीजिए... सरकार बनने जा रही है'

मुकेश सहनी ने बातचीत में तेजस्वी यादव से कहा कि आज हम लोगों की 205 सभाएं पूरी हो जाएंगी. आपका तो हो चुका है, लेकिन मेरा पहली बार डबल सेंचुरी पूरा हो रहा है. इसी मौके पर सहनी और तेजस्वी यादव ने केक काटा. मुकेश सहनी ने कहा कि जितनी भी बिहार की जनता है जो हम लोगों को समर्थन दे रही उनके लिए भी यह केके है. बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि जो लोग हमसे जल रहे हैं उनको भी केक खिलाना चाहते हैं. मुंह मीठा कर लीजिए क्योंकि इस बार हम लोगों की सरकार बननी है. सरकार की उपलब्धि में मुंह मीठा कीजिए.  

तेजस्वी ने कहा- विधानसभा में कर चुके हैं 250 सभाएं

मुकेश सहनी से हेलीकॉप्टर में बातचीत में तेजस्वी यादव ने कहा, "मेरे दिमाग में नहीं था कि हम लोग 200 सभा कर चुके हैं. मेरे दिमाग में था कि 190 के आसपास हुआ है. विधानसभा में तो इससे भी ज्यादा लगभग 250 के आसपास हमने सभाएं की हैं." इस पर सहनी ने कहा कि सातवां फेज बाकी है तो ऐसा लगता है कि हम लोग 250 सभा पार जाएंगे.

बीजेपी पर इस तरह ली चुटकी

केक काटने पर तेजस्वी यादव ने सहनी से पूछा कि यह नया आइडिया कहां से आया? इस पर सहनी ने तंज कसा कि हम लोग कुछ नया करें, लोगों को मिर्ची लगे इसलिए. तेजस्वी यादव ने कहा कि आप सबको मिर्ची क्यों लगवा रहे हैं? इस पर सहनी ने बीजेपी पर चुटकी लेते हुए कहा कि ये जो हम दोनों का भाईचारा है इससे लोगों को मिर्ची लगना तय है. हम लोगों की दोस्ती बनी इससे बिहार नहीं देश को भी मिर्ची लग रही है.

इस मौके पर तेजस्वी यादव ने बिहार की जनता का आभार जताया. कहा कि ये केक बिहार की जनता के लिए है. इतनी गर्मी में भी हम लोगों को सुनने आ रही है. उनकी एक ही ख्वाहिश है कि इस बार संविधान को बचाना है. लोकतंत्र को बचाना है. बिहार की जनता ने जो समर्थन दिया है उन सबको धन्यवाद देते हैं.

यह भी पढ़ें- Bihar: छठे चरण की 8 सीटों पर आज थम जाएगा प्रचार, मैदान में कहीं दबंग तो कहीं बाहुबली की पत्नी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Bihar News: तीन-छह के गणित में उलझी राज्यसभा की पांचवीं सीट, AIMIM-बसपा बिगाड़ेंगी RJD का खेल
बिहार: तीन-छह के गणित में उलझी राज्यसभा की पांचवीं सीट, AIMIM-बसपा बिगाड़ेंगी RJD का खेल
Patna News: पटना में हथियारों की बड़ी खरीद-फरोख्त का भंडाफोड़, पुलिस एनकाउंटर में 1 के लगी गोली, 3 गिरफ्तार
पटना में हथियारों की बड़ी खरीद-फरोख्त का भंडाफोड़, पुलिस एनकाउंटर में 1 के लगी गोली, 3 गिरफ्तार
Bihar News: 'समृद्धि यात्रा' का तीसरा दिन, पूर्णिया और कटिहार का दौरा करेंगे CM नीतीश कुमार
बिहार: 'समृद्धि यात्रा' का तीसरा दिन, पूर्णिया और कटिहार का दौरा करेंगे CM नीतीश कुमार
जमीन के बदले नौकरी का मामला, लालू यादव की याचिका पर दिल्ली हाईकोर्ट का CBI को नोटिस
जमीन के बदले नौकरी का मामला, लालू यादव की याचिका पर दिल्ली हाईकोर्ट का CBI को नोटिस

वीडियोज

Bollywood News: विवाद के बावजूद Sitaare Zameen Par को लेकर दर्शकों में उत्सुकता और चर्चा लगातार बनी हुई है (11-03-2026)
Mahadev & Sons: धीरज ने उठाई विद्या के लिए आवाज, क्या बाप-बेटे का रिश्ता हो जायेगा ख़तम?
Tesla Model Y vs Mercedes-Benz CLA electric range and power comparison | Auto Live #tesla #mercedes
Strait of Hormuz ही ईरान का सबसे बड़ा हथियार..चल दिया दांव! | US Israel Iran War | Khamenei
AI Impact Summit Congress protests: Rahul के बयान पर संबित का पलटवार | BJP MP

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Middle East War: ट्रंप ने जंग के पहले हफ्ते में 11.3 बिलियन डॉलर फूंके! पेंटागन का चौंकाने वाला खुलासा, क्या कंगाल होगा US?
ट्रंप ने जंग के पहले हफ्ते में 11.3 बिलियन डॉलर फूंके! पेंटागन का चौंकाने वाला खुलासा, क्या कंगाल होगा US?
चुनाव से पहले पश्चिमी यूपी के लिए अखिलेश यादव ने बनाया बड़ा प्लान, नया समीकरण साधने की कोशिश
चुनाव से पहले पश्चिमी यूपी के लिए अखिलेश यादव ने बनाया बड़ा प्लान, नया समीकरण साधने की कोशिश
ईरान की मिसाइलों में रूस के ‘फिंगरप्रिंट’, मिडिल ईस्ट की जंग के बीच बड़ा खुलासा
ईरान की मिसाइलों में रूस के ‘फिंगरप्रिंट’, मिडिल ईस्ट की जंग के बीच बड़ा खुलासा
T20 WC 2026 में इन 5 बॉलर्स की गेंद पर लगे सबसे ज्यादा छक्के, टॉप-3 में भारत के दो दिग्गज खिलाड़ी शामिल
T20 WC 2026 में इन 5 बॉलर्स की गेंद पर लगे सबसे ज्यादा छक्के, टॉप-3 में भारत के दो दिग्गज खिलाड़ी शामिल
Bigg Boss 19 ने गौरव खन्ना संग कर दिया खेल! शो जीतने के 3 महीने बाद भी नहीं मिली 50 लाख रुपये की प्राइज मनी
बिग बॉस 19 ने गौरव खन्ना संग कर दिया खेल! शो जीतने के 3 महीने बाद भी नहीं मिली प्राइज मनी
भारत को तगड़ा झटका देगा अमेरिका, ट्रेड को लेकर शुरू हुई जांच, 16 देशों की लिस्ट में इंडिया
भारत को तगड़ा झटका देगा अमेरिका, ट्रेड को लेकर शुरू हुई जांच, 16 देशों की लिस्ट में इंडिया
पीरियड्स में आने वाले ब्लड से पता चलती हैं ये बीमारियां, कैसे मिलती है इनकी जानकारी?
पीरियड्स में आने वाले ब्लड से पता चलती हैं ये बीमारियां, कैसे मिलती है इनकी जानकारी?
सिर्फ ईरान नहीं, इन देशों में भी हिजाब है मैंडेटरी, कानून तोड़ा तो मिलती है सख्त सजा
सिर्फ ईरान नहीं, इन देशों में भी हिजाब है मैंडेटरी, कानून तोड़ा तो मिलती है सख्त सजा
Embed widget