एक्सप्लोरर

मुंगेर में लव-मैरिज के 2 साल बाद महिला की हत्या, शौचालय की टंकी में छुपाया शव, पति और सास गिरफ्तार

Munger News: अमीषा नर्स बनना चाहती थी लेकिन ससुराल वाले उसकी पढ़ाई का खर्च नहीं उठाना चाहते थे. जिसे लेकर पति-पत्नी में विवाद होता था. अमीषा को 4 मार्च को ही पति मायके से वापस लेकर आया था.

Bihar News: बिहार के मुंगेर जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. जहां ससुराल वालों ने 20 वर्षीय महिला की हत्या कर शव को शौचालय की टंकी में छुपा दिया. जिसके बाद टंकी को मिट्टी और भूसे से ढक दिया, उसके ऊपर सीमेंट की प्लेट भी चढ़ा दी.

असरगंज थाना पुलिस ने जब महिला के पति को हिरासत में लेकर कड़ी पूछताछ की तो उसने पूरी सच्चाई उगल दी. पुलिस ने रविवार रात को महिला के शव को टंकी से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए मुंगेर के सदर अस्पताल भेज दिया. 

शौचालय की टंकी में छुपा दिया शव
पूरा मामला मुंगेर जिले के असरगंज थाना क्षेत्र के सजुआ गांव स्थित कुशवाहा टोला का है. जहां विवाहिता की हत्या कर शव को शौचालय की टंकी में छुपा दिया गया. महिला की हत्या तीन दिन पहले हुई थी. दो साल पहले बांका जिले के शंभूगंज थाना क्षेत्र के धर्मपुर गांव निवासी अशोक कुमार सिंह की बेटी अमीषा भारती ने मुंगेर जिले के असरगंज प्रखंड के सजुआ गांव के कुशवाहा टोला निवास अशोक कुमार के पुत्र आशीष कुमार से  प्रेम विवाह किया था.

शादी के एक साल बाद से विवाहिता का अपने पति और ससुरालवालों से विवाद चल रहा था. जिसके बाद अमीषा कई महीने तक अपने मायके में रही.

अमीषा ने पति ने हत्या की बात कबूली
बीती 4 मार्च को आशीष कुमार अपने जीजा रविंदर को लेकर अपने ससुराल गया और पत्नी अमीषा को अपने साथ लेकर आ गया. दो दिन बाद आशीष ने ससुराल में कॉल करके बताया कि अमीषा किसी लड़के के साथ भाग गई है. जिसके बाद मायके वालों ने अमीषा की खोजबीन शुरू कर दी.

जब कही भी उसका पता नहीं लगा तो परिजनों ने इसकी सूचना अरसगंज थाना पुलिस को दी. जिसके बाद थानाध्यक्ष धर्मेद्र कुमार राय ने रविवार शाम को अमीषा के पति आशीष को शक के आधार पर हिरासत में लिया. जिससे पूछताछ में हत्या का खुलासा हुआ.

नर्स बनना चाहती थी अमीषा
बताया जा रहा है कि अमीषा नर्स बनना चाहती थी. एक साल पहले मायके वालों ने उसका एडमिशन झारखंड के जमशेदपुर के गांधी इंस्टिट्यूट ऑफ़ नर्सिंग कॉलेज में करवा दिया था. लेकिन सुसराल वाले अमीषा की पढ़ाई के लिए खर्च नहीं देना चाहते थे वे चाहते थे कि मायके वाले इसका खर्च उठाए.

ये अमीषा को पसंद नहीं था इसलिए पति-पत्नी में अक्सर विवाद होता था. कुछ महीने पहले अमीषा ने अपनी मां को बताया कि उसके साथ आशीष मारपीट करता है.

2 साल पहले अमीषा-अमीषा ने की लव मैरिज
मृतका के परिजनों ने बताया कि दो साल पहले अमीषा और आशीष ने प्रेम विवाह किया था. ससुराल वाले अमीषा को पढ़ाने के लिए डेढ़ लाख रुपये की मांग कर रहे थे, हमने पैसे देने से इनकार किया तो वे अमीषा पर दवाब बना रहे थे. जिसके कारण वो परेशान हो गई थी. सुसराल वालों ने मिलकर बेरहमी से उसकी हत्या कर दी. 

मृतका की सास भी गिरफ्तार
पुलिस ने आशीष की मां को भी हिरासत में लिया है, जिससे पूछताछ की जा रही है. घर के अन्य सदस्य फरार बताए जा रहे हैं. थानाध्यक्ष धर्मेद्र कुमार राय ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए मुंगेर सदर अस्पताल भेज दिया गया है. मामले की छानबीन की जा रही है. एफएसएल की टीम ने मौके से सारे साक्ष्य बरामद कर लिए हैं.

मुंगेर एसपी सैयद इमरान मसूद ने बताया कि पुलिस ने महिला के शव को बरामद कर लिया है और उसके पति व सास को गिरफ्तार कर लिया है. मामले में आगे की कार्रवाई जारी है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मिडिल ईस्ट में तनाव के मद्देनजर बिहार सरकार ने लिया बड़ा निर्णय, उठाया ये कदम
मिडिल ईस्ट में तनाव के मद्देनजर बिहार सरकार ने लिया बड़ा निर्णय, उठाया ये कदम
Bihar News: 'बड़े पापा की लाडली', तेज प्रताप यादव ने तेजस्वी यादव की बेटी पर लुटाया जमकर प्यार
'बड़े पापा की लाडली', तेज प्रताप यादव ने तेजस्वी यादव की बेटी पर लुटाया जमकर प्यार
बिहार 10वीं बोर्ड रिजल्ट: गरीबी को हराकर किया कमाल, टायर बेचने वाले सज्जाद आलम की बेटी सबरीन ने रचा इतिहास
बिहार 10वीं बोर्ड रिजल्ट: गरीबी को हराकर किया कमाल, टायर बेचने वाले सज्जाद आलम की बेटी सबरीन ने रचा इतिहास
नीतीश कुमार से अनंत सिंह ने की मुलाकात, CM के इस्तीफे पर कहा- 'इच्छा तो…'
नीतीश कुमार से अनंत सिंह ने की मुलाकात, CM के इस्तीफे पर कहा- 'इच्छा तो…'

वीडियोज

UP News: प्रेमी के लिए मोबाइल टावर पर चढ़ी प्रेमिका, शादी से इनकार पर किया ड्रामा | Pratapgarh
Chitra Tripathi: जाने युद्ध से किन देशों को हुआ बड़ा नुकसान | Iran US Israel War | Trump | Janhit
Iran Israel War: ईरान का बड़ा पलटवार, 24 घंटे में ताबड़तोड़ हमले | Mojtaba | America | Trumpa
Iran US Israel War: 30 दिन… फिर भी नहीं झुका ईरान | America | Trump | Big Breaking | Netanyahu
Sandeep Chaudhary:युद्ध का 1 महीना पूरा , ट्रंप-नेतन्याहू का सपना रह गया अधूरा | Seedha Sawal

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
LPG Crisis: भारत में घरेलू सिलेंडर की किल्लत के बीच सरकार का बड़ा ऐलान, केरोसीन के नियमों में दी छूट
भारत में घरेलू सिलेंडर की किल्लत के बीच सरकार का बड़ा ऐलान, केरोसीन के नियमों में दी छूट
Gujarat Earthquake News: गुजरात के अमरेली में कांपी धरती, 3.1 की तीव्रता से महसूस हुए भूकंप के झटके
गुजरात के अमरेली में कांपी धरती, 3.1 की तीव्रता से महसूस हुए भूकंप के झटके
'नेहरू और CIA के बीच की कड़ी थे बीजू पटनायक', निशिकांत दुबे के बयान पर बवाल, भड़की बीजेडी
'नेहरू और CIA के बीच की कड़ी थे बीजू पटनायक', निशिकांत दुबे के बयान पर बवाल, भड़की बीजेडी
मिलिए 'धुरंधर 2' के 'मेजर इकबाल' की बेटी से, जिनकी उड़ान डाउन सिन्ड्रोम भी रोक नहीं पाया
मिलिए 'धुरंधर 2' के 'मेजर इकबाल' की बेटी से, जिनकी उड़ान डाउन सिन्ड्रोम भी रोक नहीं पाया
MI या KKR, आज किसकी होगी जीत? जानें मुंबई और कोलकाता में किसका पलड़ा भारी
MI या KKR, आज किसकी होगी जीत? जानें मुंबई और कोलकाता में किसका पलड़ा भारी
छात्र राजनीति पर बैन के साथ कई बड़े फैसले, बालेन शाह ने नेपाल का PM बनते ही शिक्षा व्यवस्था में किए ये बदलाव
छात्र राजनीति पर बैन के साथ कई बड़े फैसले, बालेन शाह ने नेपाल का PM बनते ही शिक्षा व्यवस्था में किए ये बदलाव
पीएम कुसुम योजना से किसानों को डबल कमाई का मौका, जानें कैसे मिलेगा फायदा
पीएम कुसुम योजना से किसानों को डबल कमाई का मौका, जानें कैसे मिलेगा फायदा
बस्ती: सात जन्मों के वादे पर भारी पड़ी मन्नत, पत्नी से पीछा छुड़ाने के लिए पति ने की 9KM की दंडवत यात्रा
बस्ती: सात जन्मों के वादे पर भारी पड़ी मन्नत, पत्नी से पीछा छुड़ाने के लिए पति ने की 9KM की दंडवत यात्रा
Embed widget