एक्सप्लोरर

बिहार: विवाहोत्सव के बाद से ही यहां होली खेलने लगते हैं 'महादेव', रंग, अबीर और भस्म से होता है महाशृंगार

Holi 2025: गरीबनाथ महादेव मंदिर में एकादशी पर भी गजब का माहौल देखा गया था. हर-हर महादेव के नारे से बाबा नगरी गरीबनाथ धाम गुंजायमान हो गई थी. होली के दिन यहां श्रद्धालुओं को पुआ का प्रसाद बांटा जाएगा.

Holi 2025: फाल्गुन माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि को उत्तर बिहार के देवघर में बाबा संग जमकर होली खेली जाती है. मुजफ्फरपुर में गरीबनाथ महादेव को भक्त अबीर-गुलाल लगाते हैं. वैसे अपने विवाहोत्सव यानी महाशिवरात्रि के बाद से ही देवाधिदेव होली खेलना शुरू कर देते हैं. चतुर्दशी को परंपरानुसार बाबा गरीबनाथ का रंग, अबीर और भस्म से महाशृंगार होता है. महाशृंगार से पहले बाबा का दूध, दही, घी, मधु और शक्कर से अभिषेक कर पूजन-आरती की जाती है. इसके बाद रंग-बिरंगे फूलों से बाबा का महाशृंगार कर रंग-अबीर और भस्म से होली खेली जाती है.

पूजा के साथ ही बाबा गरीबनाथ के बाद होली खेलने आए श्रद्धालुओं के बीच पुआ का प्रसाद वितरण किया जाता है. ढोल मंजिरों के साथ भक्ति गीतों और पारंपरिक गीतों से पूरे प्रांगण में अजब सी खुमारी छा जाती है. बाबा गरीबनाथ दरबार में 'होली खेले मसाने' जैसे भक्तिगीत और जोगीरा गीतों से अजब सा रोमांच जगता है.

गरीबनाथ से होती है होली की शुरुआत

कहा जाता है कि बिहार में होली की शुरुआत बाबा गरीबनाथ से ही होती है, जिसके बाद अन्य स्थानों पर होली उत्सव मनाया जाता है. मंदिर प्रशासन के मुताबिक वृंदावन के तर्ज पर इस साल बाबा गरीबनाथ के साथ गेंदा, अपराजिता, रजनीगंधा और गुलाब के फूलों से होली खेली गई. 

रंगभरी एकादशी पर भी दिखा था गजब का माहौल

इससे पहले रंगभरी एकादशी पर भी गजब का माहौल दिखा था. बता दें कि फागुन माह पर रंगभरी एकादशी पर भी ऐसा ही माहौल था. बाबा मंदिर के प्रांगण और गर्भ गृह में मंदिर के पुजारियों और श्रद्धालुओं ने हाथ में गुलाल ले और कई तरह के फूलों से होली खेली थी. हर-हर महादेव के नारे से बाबा नगरी गरीबनाथ धाम गुंजायमान हो गई. 12 मार्च 2025 को फाल्गुन माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि है, जो 13 मार्च को दोपहर 12 बजकर 23 मिनट तक रहेगी.

यह भी पढ़ें: औरंगाबाद सदर अस्पताल में डॉक्टर से भिड़े मरीज के परिजन, ड्यूटी छोड़कर भागे चिकित्सक, क्या है मामला?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार: आपके घर-मकानों की होगी गिनती, किस तारीख को अधिकारी दरवाजे पर देंगे दस्तक? जानें
बिहार: आपके घर-मकानों की होगी गिनती, किस तारीख को अधिकारी दरवाजे पर देंगे दस्तक? जानें
बिहार: CM नीतीश कुमार के इस्तीफे पर बेटे निशांत का आया रिएक्शन, कर दी ये बड़ी मांग
बिहार: CM नीतीश कुमार के इस्तीफे पर बेटे निशांत का आया रिएक्शन, कर दी ये बड़ी मांग
नीतीश कुमार की सरकार में 6 साल प्रधान सचिव रहे चंचल कुमार को केंद्र ने दी बड़ी जिम्मेदारी, इस मंत्रालय में होगा ऑफिस
नीतीश कुमार की सरकार में 6 साल प्रधान सचिव रहे चंचल कुमार को केंद्र ने दी बड़ी जिम्मेदारी, इस मंत्रालय में होगा ऑफिस
शीतला माता मंदिर भगदड़: मृतकों के परिजनों में मातम, माननीय मंत्री जी बोले- धैर्य रखिए
शीतला माता मंदिर भगदड़: मृतकों के परिजनों में मातम, माननीय मंत्री जी बोले- धैर्य रखिए

वीडियोज

Iran US Israel War: 'अमेरिकी सैनिक आए तो वापस नहीं जाएंगे', ईरान की बड़ी चेतावनी | Trump | Netanyahu
Sansani: ईरान का 'प्रॉक्सी WAR'...इजरायल में हाहाकार ! | Iran-israel War | Donald Trump | ABP news
Amit Shah On Naxalite: नक्सलवाद को लेकर Congress पर बरसे अमित शाह | BJP | Breaking | ABP News
Chitra Tripathi: युद्ध के बीच ईरान की कैसी है स्थिति? | Israel Iran War | Trump | Netanyahu|Breaking
Bengal Election 2026: Mamata Banerjee का 'फिश कार्ड'..बंगाल में दिलाएगा जीत? | BJP | PM Modi

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सहयोगियों का छूटा साथ, घर में विरोध और कमजोर समझने की भूल… ईरान वॉर में कूदे ट्रंप से हुई ये 4 बड़ी चूक
सहयोगियों का छूटा साथ, घर में विरोध और कमजोर समझने की भूल… ईरान वॉर में कूदे ट्रंप से हुई ये 4 बड़ी चूक
जम्मू-कश्मीर में शराबबंदी पर विवाद, NC विधायक की टिप्पणी पर भड़के मीरवाइज उमर फारूक, बोले- 'इस्लाम में...'
जम्मू-कश्मीर में शराबबंदी पर विवाद, NC विधायक की टिप्पणी पर भड़के मीरवाइज उमर फारूक
RCB और SRH के मैच में चोरी हुए लाखों के मोबाइल फोन, नाबालिगों से कराया गया घिनौना काम; जानें पूरा मामला
RCB और SRH के मैच में चोरी हुए लाखों के मोबाइल फोन, नाबालिगों से कराया गया घिनौना काम
कभी फेक डेथ, कभी लीक प्राइवेट वीडियो पर बवाल, इन विवादों में रही पूनम पांडे
कभी फेक डेथ, कभी लीक प्राइवेट वीडियो पर बवाल, इन विवादों में रही पूनम पांडे
तेल संकट में श्रीलंका, मालदीव, नेपाल की मदद.... भारत की तारीफ सुन बौखलाए PAK एक्सपर्ट, शहबाज सरकार से चिढ़े- आप क्यों नहीं...
तेल संकट में श्रीलंका, मालदीव, नेपाल की मदद.... भारत की तारीफ सुन बौखलाए PAK एक्सपर्ट, शहबाज सरकार से चिढ़े- आप क्यों नहीं...
नीतीश कुमार को साइड करने के लिए BJP कब से बना रही था प्लान? RJD ने किया डिकोड!
नीतीश कुमार को साइड करने के लिए BJP कब से बना रही था प्लान? RJD ने किया डिकोड!
किसानों को ये फसल देगी 4 महीने में 2 लाख रुपये, जानें पूरा बिजनेस प्लान
किसानों को ये फसल देगी 4 महीने में 2 लाख रुपये, जानें पूरा बिजनेस प्लान
Benefits Of Vigorous Exercise: कसरत ऐसी करो कि फूलने लगे सांस, इससे 60% कम हो जाता है मौत का खतरा!
कसरत ऐसी करो कि फूलने लगे सांस, इससे 60% कम हो जाता है मौत का खतरा!
Embed widget