एक्सप्लोरर

Nalanda News: नालंदा में वार्ड पार्षद के घर पर हुई फायरिंग, 6 खोखा बरामद, पुलिस बोली- होगी कार्रवाई

Firing In Nalanda: नालंदा के बिहार थाना इलाके के सालूगंज मोहल्ले की घटना है. पुलिस को देख मौके से बदमाश फरार हो गए. पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है.

नालंदा: जिले के बिहार थाना इलाके के सालूगंज मोहल्ले में शुक्रवार (20 अक्टूबर) को शाम ढलते ही कुछ बदमाशों ने वार्ड नंबर 34 की वार्ड पार्षद आरती कुमारी के घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी. फायरिंग की घटना से इलाके में दहशत माहौल हो गया. इसकी सूचना मिलने के बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची. पुलिस ने मौके से छह खोखा बरामद किया है. मामले को लेकर पुलिस जांच में जुटी है.

बताया जाता है कि पहले बदमाशों ने पार्षद आरती कुमार के पति श्रवण यादव के साथ मारपीट की जिसमें वो घायल हो गए. वार्ड पार्षद के घर के पास कुछ लोग दौड़कर आते ही हैं कि युवक हथियार निकालकर फायरिंग करने लगते हैं. यह घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है.

पोस्टर विवाद का मामला

इस पूरे मामले में वार्ड पार्षद आरती कुमारी का कहना है कि मोहल्ले के पूजा पंडाल में कुछ लोगों ने अपना बैनर लगा दिया था. पूजा समिति के सदस्यों ने उन्हें बैनर लगाने से मना कर दिया था. इसकी सूचना पुलिस को दी गई थी. इसके बाद बदमाशों की ओर से उनके साथ मारपीट कर उन्हें जख्मी कर दिया गया. जब वे लोग प्राथमिकी दर्ज कराने थाना गए तो वार्ड नंबर 35 एवं वार्ड नंबर 42 के वार्ड पार्षद ने मोबाइल लेकर फोटो डिलीट कर दी. थाने में 3 घंटे बैठने के बाद भी आवेदन नहीं लिया जा रहा था. इसी बीच वार्ड पार्षद पप्पू एवं चंदन अपने गुर्गों के साथ हथियार से लैस होकर आ गए और उनके घर पर फायरिंग कर दी. गाली गलौज करते हुए जान मारने की धमकी देकर चले गए.

बदमाशों की धड़पकड़ तेज

इस पूरे मामले में बिहार थाना प्रभारी नीरज कुमार ने बताया कि गोलीबारी की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची. पोस्टर विवाद को लेकर गोलीबारी हुई है. सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच की जा रही है. घटनास्थल पर गई पुलिस ने खोखा को बरामद किया है. मामले की छानबीन चल रही है. पुलिस बदमाशों की धड़पकड़ तेज कर दी है.

ये भी पढ़ें:  Bihar Politics: JDU टूट की कगार पर? सुशील कुमार मोदी बोले- ऐसे दल की हमें जरूरत नहीं

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार में शराबबंदी की होगी समीक्षा? चिराग पासवान का बड़ा बयान
बिहार में शराबबंदी की होगी समीक्षा? चिराग पासवान का बड़ा बयान
राहुल गांधी पर CM सम्राट चौधरी की पहली प्रतिक्रिया, 'देश आपसे…'
राहुल गांधी पर CM सम्राट चौधरी की पहली प्रतिक्रिया, 'देश आपसे…'
प्रशांत किशोर अब इस केंद्रीय मंत्री की खोलेंगे कुंडली? दे दी चेतावनी
प्रशांत किशोर अब इस केंद्रीय मंत्री की खोलेंगे कुंडली? दे दी चेतावनी
'बिहार में एक शब्द है, लफुआगिरी…', राहुल गांधी पर JDU का रिएक्शन
'बिहार में एक शब्द है, लफुआगिरी…', राहुल गांधी पर JDU का रिएक्शन

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget