एक्सप्लोरर

नीट पेपर लीक के मास्टरमाइंड संजीव मुखिया पर कसा शिकंजा, EOU ने घर पर चिपकाया इश्तेहार

8 माह से फरार संजीव कुमार की गिरफ्तारी या आत्मसमर्पण नहीं करने पर आर्थिक अपराध इकाई की टीम ने आरोपी के घर पर इश्तेहार चिपकाया है. पुलिस उसे पकड़ने के लिए दिन रात जुटी है.

NEET Paper Leak Case: बिहार में हुए नीट पेपर लीक मामले को लेकर पूरे देश में राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई थी, इस मामला ने उस वक्त और तूल पकड़ लिया था, जब इस पूरे षड्यंत्र का मास्टरमाइंड नालंदा के संजीव मुखिया, उसके पुत्र और उसके गैंग का नाम सामने आया था. मामले की जांच के लिए पटना पुलिस के अलावा सीबीआई और आर्थिक अपराध इकाई (ईओयू) को जिम्मेदारी सौंपी गई थी. इस मामले में टीम आरोपी पर लगातार शिकंजा कस रही है. 

कानूनी प्रक्रिया के तहत इश्तेहार चिपकाया गया

करीब 8 माह से फरार संजीव कुमार की गिरफ्तारी या आत्मसमर्पण नहीं करने पर आर्थिक अपराध इकाई की टीम ने नगरनौसा थाना क्षेत्र के शाहपुर बलबा गांव में आरोपी के घर इश्तिहार चिपकाया है. मंगलवार को पटना से आई ईओयू की टीम स्थानीय पुलिस की मदद से गांव पहुंची और कानूनी प्रक्रिया के तहत इश्तेहार चिपकाया गया है, जबकि उसके पुत्र डॉक्टर शिव कुमार को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है.

सीबीआई ने इस मामले में बिहार, झारखंड, यूपी समेत अब तक 33 स्थानों पर तलाशी लेकर 36 लोगों को गिरफ्तार किया था, जिनमें से 15 गिरफ्तारियां बिहार पुलिस ने की थी. मास्टरमाइंड संजीव मुखिया के घर और उसके ऑफिस में अब तक तीन बार ईओयू और सीबीआई के अधिकारी छापेमारी कर चुकी है. 

गिरफ्तारी के डर से फरार चल रहा है संजीव कुमार

छापेमारी के दौरान अधिकारियों को 11.5 लाख रुपये नकद, विभिन्न वाहनों की खरीद से संबंधित कागजात, दर्जनभर से अधिक मोबाइल फोन और लैपटॉप मिले थे संजीव मुखिया नालंदा के नूरसराय हॉर्टिकल्चर कॉलेज में तकनीकी सहायक के पद पर तैनात था, मगर अभी कई माह से काम पर नहीं आ रहा है और गिरफ्तारी के डर से फरार चल रहा है. 

ये भी पढ़ेंः IND vs AUS: 'अजेय भारत की एक और विराट जीत', चैंपियंस ट्रॉफी सेमीफाइनल में टीम इंडिया की जीत पर बिहार के नेताओं ने दी बधाई

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'शराबबंदी फर्जी, माफियाओं की जेब में जा रहे 30 हजार करोड़', प्रशांत किशोर बोले राजस्व को नुकसान
'शराबबंदी फर्जी, माफियाओं की जेब में जा रहे 30 हजार करोड़', प्रशांत किशोर बोले राजस्व को नुकसान
राज्यसभा चुनाव को लेकर जदयू नेता का बड़ा दावा, कहा- 'बिहार की पांचों सीटों पर NDA की जीत तय'
राज्यसभा चुनाव को लेकर JDU नेता का बड़ा दावा, कहा- 'बिहार की पांचों सीटों पर NDA की जीत तय'
पटना में LPG के संकट से छात्र परेशान, 400 रुपये किलो गैस, दही-चूड़ा और सत्तू से हो रहा गुजारा
पटना में LPG के संकट से छात्र परेशान, 400 रुपये किलो गैस, दही-चूड़ा और सत्तू से हो रहा गुजारा
'संसद में कर रहे थे पिकनिक, सत्ता के बिना बिगड़ गया मानसिक संतुलन', BJP का राहुल गांधी पर हमला
'संसद में कर रहे थे पिकनिक, सत्ता के बिना बिगड़ गया मानसिक संतुलन', BJP का राहुल गांधी पर हमला

वीडियोज

CRIME NEWS : अमेरिका का वांटेड लेटर | Sansani
Pune News: Lift में फंसा मासूम का हाथ, सोसाइटी में मचा हड़कंप | Maharastra News
Janhit With Chitra Tripathi: खतरनाक Hormuz पार कर भारत की ओर बढ़ा Shivalik | PM Modi
Ghanti Bajao: सिलेंडर संकट के बीच काला खेल, देशभर में छापे और गिरफ्तारियां | LPG Black Marketing
Sandeep Chaudhary: ईरान ने बढ़ाया हाथ...भारत किसके साथ? | ABP News | Gas Crisis

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमेरिका ने ईरान के खर्ग द्वीप पर 90 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना, सामने आया वीडियो
अमेरिका ने ईरान के खर्ग द्वीप पर 90 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना, सामने आया वीडियो
कुलदीप यादव की शादी में पहुंचे धीरेंद्र शास्त्री, बाबा बागेश्वर ने क्रिकेटर को दिया खास तोहफा
कुलदीप यादव की शादी में पहुंचे धीरेंद्र शास्त्री, बाबा बागेश्वर ने क्रिकेटर को दिया खास तोहफा
शरवरी वाघ की 28 दिन में हो रहीं दो फिल्में रिलीज, साल 2026 में झोली में गिरे इतने प्रोजेक्ट्स
शरवरी वाघ की 28 दिन में हो रहीं दो फिल्में रिलीज, साल 2026 में झोली में गिरे इतने प्रोजेक्ट्स
Kuldeep Yadav Wedding: दूल्हे राजा कुलदीप यादव ले चले बारात, शादी का लेटेस्ट वीडियो आया सामने; देखें
दूल्हे राजा कुलदीप यादव ले चले बारात, शादी का लेटेस्ट वीडियो आया सामने; देखें
Iran US War: ‘जंग जीते बिना नहीं होगा सीजफायर’, युद्ध के बीच ईरान का बड़ा बयान, अमेरिका को दी चुनौती
‘जंग जीते बिना नहीं होगा सीजफायर’, युद्ध के बीच ईरान का बड़ा बयान, अमेरिका को दी चुनौती
Iran-US War: ‘US का सबसे बड़ा युद्धपोत भी फेल...’, ईरान का बड़ा दावा, जानें मुस्लिम देशों से क्या की अपील
‘US का सबसे बड़ा युद्धपोत भी फेल...’, ईरान का बड़ा दावा, जानें मुस्लिम देशों से क्या की अपील
दिल्ली एयरपोर्ट पर CISF जवान की ईमानदारी, भीड़ में ढूंढकर यात्री को लौटाया खोया पासपोर्ट, सोशल मीडिया पर तारीफ
दिल्ली एयरपोर्ट पर CISF जवान की ईमानदारी, भीड़ में ढूंढकर यात्री को लौटाया खोया पासपोर्ट, सोशल मीडिया पर तारीफ
HP का सिलेंडर करना है बुक तो न हो परेशान, नोट कर लें हेल्पलाइन नंबर
HP का सिलेंडर करना है बुक तो न हो परेशान, नोट कर लें हेल्पलाइन नंबर
Embed widget