एक्सप्लोरर

Watch: 'पावर' में तेजस्वी यादव! मंत्रिमंडल के विस्तार को लेकर CM नीतीश का बड़ा बयान, कांग्रेस को लग सकता है झटका

Bihar Cabinet Expansion: बिहार के मुख्यमंत्री ने समाधान यात्रा के दौरान शनिवार को बयान दिया है. उनके बयान से राजनीति गर्म है. वहीं कांग्रेस भी अपने फैसले पर अडिग है.

पटना: बिहार में मंत्रिमंडल विस्तार से पहले राजनीति शुरू हो गई है. महागठबंधन सरकार में कांग्रेस शामिल है लेकिन पार्टी को झटका लग सकता है. शनिवार को समाधान यात्रा (Samadhan Yatra) के दौरान नीतीश कुमार से इसको लेकर सवाल किया गया. सीएम नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar) ने मंत्रिमंडल के विस्तार पर अपनी बात कही और उन्होंने बड़ा बयान दे दिया. सीएम ने कहा कि इस पर निर्णय डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) को लेना है.

मंत्रिमंडल के विस्तार पर नीतीश कुमार ने अपने बयान में स्पष्ट कहा कि इस बारे में तेजस्वी यादव से पूछ लिया जाए. तेजस्वी यादव को ही निर्णय लेना है. मंत्रिमंडल विस्तार जो होगा उसमें आरजेडी, कांग्रेस को लेना है कि किस-किस को मंत्री बनाया जाना है. नीतीश ने यह भी कहा कि वे लोग आकर मिले थे. मैंने बता दिया था कि आप लोग जल्द से जल्द निर्णय ले लें. सब बात हुई है.

नीतीश के बयान के क्या हैं मायने?

बता दें कि कांग्रेस दो और मंत्री पद की मांग कर रही है. अभी कांग्रेस के दो मंत्री हैं. कुल चार मंत्री पद के हिस्सेदारी की बात बिहार कांग्रेस की ओर से की जा रही है. ऐसे में नीतीश का यह बयान झटका देने वाला है क्योंकि सीएम ने सीधा तेजस्वी पर निर्णय छोड़ दिया है. नीतीश कुमार के इस बयान से यह साफ है कि उन्होंने इसका फैसला आरजेडी और कांग्रेस पर छोड़ दिया है कि किसे कितना मंत्री पद दिया जाना है.

कांग्रेस ने कहा- नीतीश को लेना है फैसला

इधर एक तरफ नीतीश कुमार ने मंत्रिमंडल के विस्तार के सवाल पर गेंद तेजस्वी यादव के पाले में डाल दिया तो उधर कांग्रेस का कहना है कि नीतीश कुमार से बात हुई है. फैसला नीतीश को करना है. बिहार कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश सिंह ने कहा है कि तेजस्वी यादव क्या कह रहे हैं उन्हें नहीं पता है. बस वो इतना जानते हैं कि महागठबंधन के नेता नीतीश कुमार हैं. अखिलेश सिंह शनिवार को कांग्रेस प्रदेश कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रहे थे. कांग्रेस दो और मंत्री पद की मांग को लेकर अपने फैसले पर अडिग है.

आरजेडी के हटाए जा चुके हैं दो मंत्री

बिहार में महागठबंधन की सरकार बनने के बाद आरजेडी कोटे से दो मंत्री हटाए जा चुके हैं. यह जगह भी भरनी है. जेडीयू कोटे की अगर बात की जाए तो सारी सीटें फुल हैं. ऐसे में यह माना जा रहा है कि नीतीश कुमार ने इसलिए ही यह फैसला आरजेडी और कांग्रेस पर फैसला छोड़ दिया है कि ये दोनों आपस में बात कर लें और बता दें.

यह भी पढ़ें- Lok Sabha Election: बिहार में काम करेगा '25 का दम' वाला फॉर्मूला! 2024 के लिए क्या हैं इसके मायने? | Inside Story

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नीतीश कुमार के विपरीत जा रहे संजय झा! CM के 'दोस्त' का दावा, 'BJP अपनी पीठ से…'
नीतीश कुमार के विपरीत जा रहे संजय झा! CM के 'दोस्त' का दावा, 'BJP अपनी पीठ से…'
बिहार में 'सम्राट मॉडल' की बात हो रही, सवाल पर नीतीश कुमार की पार्टी ने दिया ये रिएक्शन
बिहार में 'सम्राट मॉडल' की बात हो रही, सवाल पर नीतीश कुमार की पार्टी ने दिया ये रिएक्शन
Kangana Ranaut: पप्पू यादव के 'चखना-चटनी' वाले बयान पर भड़कीं कंगना रनौत, बोलीं- 'अब समय…'
पप्पू यादव के 'चखना-चटनी' वाले बयान पर भड़कीं कंगना रनौत, पूर्णिया सांसद को दे दी ये चुनौती
Bihar News: जमीन सर्वे में तेजी लाने के लिए राजस्व मंत्री विजय सिन्हा का नया प्लान, अब यह होगा बड़ा कदम
बिहार: जमीन सर्वे में तेजी लाने के लिए राजस्व मंत्री विजय सिन्हा का नया प्लान, अब यह होगा बड़ा कदम

वीडियोज

महायुद्ध के 20 दिन...20 महा-सनसनी
दुनिया में आने वाला तेल संकट..कैसे निपटेगा भारत?
युद्ध के चलते शेयर बाजार में भारी गिरावट
Iran Israel War: ईरान ने किया तेल-गैस पर हमला, दुनिया में हाहाकार | World War3 | Trump | PM Modi
Iran Israel War: तेल की आग में जला मिडिल ईस्ट! | Donald Trump | Breaking | ABP News

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फिल्म 'कहानी 2' के निर्देशक को राहत, स्क्रिप्ट चोरी के आरोप में दर्ज केस सुप्रीम कोर्ट ने निरस्त किया
फिल्म 'कहानी 2' के निर्देशक को राहत, स्क्रिप्ट चोरी के आरोप में दर्ज केस सुप्रीम कोर्ट ने निरस्त किया
Tonk News: मस्जिद में हैवानियत की हद पार! इमाम ने बाथरूम बंद कर कर्मचारी को जिंदा जलाया, आरोपी फरार
टोंक की मस्जिद में हैवानियत की हद पार! इमाम ने बाथरूम बंद कर कर्मचारी को जिंदा जलाया, आरोपी फरार
इंसानियत शर्मसार: दोनों किडनियां हुईं खराब तो श्मशान में छोड़ गई पत्नी, आंखें नम करने वाला केस
इंसानियत शर्मसार: दोनों किडनियां हुईं खराब तो श्मशान में छोड़ गई पत्नी, आंखें नम करने वाला केस
ईरान में 19 साल के रेसलर की फांसी से दहशत, जेल में बंद खिलाड़ियों पर भी मंडरा रहा मौत का साया
ईरान में 19 साल के रेसलर की फांसी से दहशत, जेल में बंद खिलाड़ियों पर भी मंडरा रहा मौत का साया
Friday OTT Release: 'बॉर्डर 2' से 'चिरैया' तक, शुक्रवार को ओटीटी पर आ गई नई फिल्मों-सीरीज की बाढ़, वीकेंड को बना देंगी धमाकेदार
'बॉर्डर 2' से 'चिरैया' तक, शुक्रवार को ओटीटी पर आ गई नई फिल्मों-सीरीज की बाढ़
'ईरान में जंग लोगों की सोच से पहले ही....', होर्मुज पर संकट के बीच नेतन्याहू ने दी खुशी की खबर, दुनिया को मिलेगी राहत
'ईरान में जंग लोगों की सोच से पहले ही....', होर्मुज पर संकट के बीच नेतन्याहू ने दी खुशी की खबर, दुनिया को मिलेगी राहत
डेंटिस्ट समाज में डर का माहौल है... बिना एनेस्थीसिया दिए प्लास ने निकाल दिया दांत, वीडियो देख छूट जाएंगी कंपकंपी
डेंटिस्ट समाज में डर का माहौल है... बिना एनेस्थीसिया दिए प्लास ने निकाल दिया दांत, वीडियो देख छूट जाएंगी कंपकंपी
Kalonji Oil Benefits For Hair: क्या सच में कलौंजी के तेल से रुक सकता है हेयर फॉल? जानें इस्तेमाल का सही तरीका
क्या सच में कलौंजी के तेल से रुक सकता है हेयर फॉल? जानें इस्तेमाल का सही तरीका
Embed widget