एक्सप्लोरर

'नीतीश कुमार को मिले भारत रत्न', AIMIM के विधायक अख्तरुल ईमान बोले- 'विधानसभा में रखेंगे प्रस्ताव'

Akhtarul Iman Attacked Bihar CM Nitish Kumar: अख्तरुल ईमान ने कहा कि नीतीश कुमार रंग बदलने में गिरगिट से भी आगे निकल चुके हैं. जिनके जुमलों पर कोई एतबार नहीं उसका नाम नीतीश कुमार है.

पटना: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar) के एनडीए (NDA) में शामिल होने पर विपक्ष हमलावर है. इस बीच एआईएमआईएम (AIMIM) के विधायक और पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अख्तरुल ईमान (Akhtarul Iman) ने नीतीश कुमार पर जोरदार हमला किया है. तंज कसते हुए कहा कि नीतीश कुमार को तो भारत रत्न अभी ही मिलना चाहिए. आने वाले विधानसभा सत्र के दौरान विधानसभा में वह एक प्रस्ताव रखेंगे. उन्होंने कहा कि कर्पूरी ठाकुर को उनकी समाजवादी विचारधारा को लेकर मरणोपरांत भारत रत्न दिया गया है. अब नीतीश कुमार को अपने वादों से पलटने पर और धोखा देने पर उनकी जिंदगी में ही भारत रत्न दे दिया जाए.

'नीतीश कुमार की वजह से बिहारवासी शर्मिंदा'

अख्तरुल ईमान ने कहा कि नीतीश कुमार रंग बदलने में गिरगिट से भी आगे निकल चुके हैं. जिनके जुमलों पर कोई एतबार नहीं उसका नाम नीतीश कुमार है. उन्होंने कहा कि आज नीतीश कुमार की वजह से बिहारवासी शर्मिंदा हैं. उन्होंने कहा कि उनके मन यह छुपा हुआ था कि इन्हें ही दूल्हा (प्रधानमंत्री उम्मीदवार) बनाया जाए लेकिन खुलकर नहीं बोल रहे थे. दूल्हा नहीं बनाया गया तो नाराज हो गए. कहा कि नीतीश कुमार के एनडीए में शामिल होने से बिहार का नुकसान हुआ है.

अख्तरुल ईमान ने आरजेडी और कांग्रेस पर भी निशाना साधा. कहा कि हम लोग शुरू दिन से सांप्रदायिक शक्तियों का विरोध करते हैं. हम लोग चाहते हैं न्याय पर आधारित समाजवादी विचारधारा के साथ धर्मनिरपेक्षता का दामन पकड़े हुए जो लोग आगे बढ़ेंगे हम लोग उनके साथ हैं. जिन लोगों ने हमारी पार्टी तोड़ दी थी मैं उसका भी सहन कर सकता हूं. सवाल यह पैदा होता है कि देश हित में, जनहित में, राष्ट्रहित में साम्प्रदायिकता कहीं से मुनासिब नहीं है. इसको रोकना चाहिए और धन्य हैं वे लोग जो इस काम को रोक रहे हैं.

अख्तरुल ईमान ने कहा कि अगर कोई साथ ना भी देता है तो हम अकेला चलो से काम करते हैं. अकेले भी हम लोग हिम्मत रखते हैं और चल रहे हैं. इंडिया गठबंधन में एआईएमआईएम के शामिल होने पर अख्तरुल ईमान ने कहा कि हम लोगों ने तो खुलकर कहा था लेकिन सवाल यह पैदा होता है कि यह लोग कसमें खा लिए हैं कि माइनॉरिटी के किसी लीडरशिप को हम उभरने नहीं देंगे. 

यह भी पढ़ें- Bihar Politics: प्रशांत किशोर ने CM नीतीश कुमार को लेकर दिया अब नया बयान, कहा- 'ये आदमी...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नंद किशोर यादव बने नागालैंड के राज्यपाल, बिहार विधानसभा चुनाव में BJP ने काटा था टिकट
नंद किशोर यादव बने नागालैंड के राज्यपाल, बिहार विधानसभा चुनाव में BJP ने काटा था टिकट
सैयद अता हसनैन बने बिहार के नए राज्यपाल, आरिफ मोहम्मद खान की लेंगे जगह
सैयद अता हसनैन बने बिहार के नए राज्यपाल, आरिफ मोहम्मद खान की लेंगे जगह
बिहार: CM, डिप्टी CM से लेकर सरकार के फॉर्मूले तक, BJP-JDU के मन में क्या है? पूरी डिटेल
बिहार: CM, डिप्टी CM से लेकर सरकार के फॉर्मूले तक, BJP-JDU के मन में क्या है? पूरी डिटेल
लालू यादव, सुशील मोदी, उपेंद्र कुशवाहा के बाद अब नीतीश कुमार की बारी, बनाएंगे ये रिकॉर्ड
लालू यादव, सुशील मोदी, उपेंद्र कुशवाहा के बाद अब नीतीश कुमार की बारी, बनाएंगे ये रिकॉर्ड

वीडियोज

UP News: Hathras में भयंकर सड़क हादसा Etah-Aligarh Highway पर स्कॉर्पियो ने बाइक में मारी टक्कर
Chitra Tripathi: बेटे Nishant की लॉन्चिंग के लिए Nitish Kumar ने BJP को सौंपी सत्ता? | JDU | Bihar
Bharat Ki Baat: बिहार में BJP से CM की रेस में कौन आगे, क्या होगा फॉर्मूला? | Nitish Kumar | JDU
Sandeep Chaudhary: बिहार का CM कौन...BJP क्यों है मौन? | Nitish Kumar | Bihar | BJP | JDU
Bihar Politics: दिल्ली में Nitish Kumar..बिहार में BJP? निषाद या महिला कौन होगी मुख्यमंत्री? | JDU

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'नॉट अवर बिजनेस,' ईरान के युद्धपोत को डुबाने पर कांग्रेस ने सरकार पर उठाए सवाल तो BJP ने दिया जवाब
'नॉट अवर बिजनेस,' ईरान के युद्धपोत को डुबाने पर कांग्रेस ने सरकार पर उठाए सवाल तो BJP ने दिया जवाब
नीतीश कुमार के फैसले से उनके गांव के ही लोग नहीं खुश! कहा- RJD को देंगे समर्थन
नीतीश कुमार के फैसले से उनके गांव के ही लोग नहीं खुश! कहा- RJD को देंगे समर्थन
चीन ही नहीं, भारत को भी मिलेगी राहत... ईरान के ऐलान ने अमेरिका-यूरोप की बढ़ाई टेंशन, अब क्या करेंगे ट्रंप?
चीन ही नहीं, भारत को भी मिलेगी राहत! ईरान के ऐलान ने US-यूरोप की बढ़ाई टेंशन, क्या करेंगे ट्रंप?
ये दो ओवर रहे भारत की जीत के टर्निंग प्वाइंट, वरना इंग्लैंड ने कर दिया था 'खेला'; चेज हो जाते 254 रन
ये दो ओवर रहे भारत की जीत के टर्निंग प्वाइंट, वरना इंग्लैंड चेज कर देता 254 रन
'ये उसका रोज का है' अनुराग डोभाल के वायरल वीडियो पर भाई ने किया रिएक्ट, बोले- 'वो बीवी को मारता था'
'ये उसका रोज का है' अनुराग डोभाल के वायरल वीडियो पर भाई ने किया रिएक्ट, बोले- 'वो बीवी को मारता था'
खामेनेई की मौत के 5 दिन बाद भारत ने जताया दुख, ईरानी दूतावास पहुंचे विदेश सचिव विक्रम मिसरी, लिखा शोक संदेश
खामेनेई की मौत के 5 दिन बाद भारत ने जताया दुख, ईरानी दूतावास पहुंचे विदेश सचिव विक्रम मिसरी, लिखा शोक संदेश
Citroen Basalt Vs Kia Syros: इंजन और फीचर्स के मामले में कौन सी SUV है बेहतर? यहां जानें अंतर
Citroen Basalt Vs Kia Syros: इंजन और फीचर्स के मामले में कौन सी SUV है बेहतर? यहां जानें अंतर
Strait of Hormuz: क्या है स्ट्रेट ऑफ होर्मुज, जानें कैसे मिला था इसे इसका यह नाम?
क्या है स्ट्रेट ऑफ होर्मुज, जानें कैसे मिला था इसे इसका यह नाम?
Embed widget