एक्सप्लोरर

Good News: बिहार में खिलाड़ियों और कोच की है बहार, नीतीश सरकार 5 करोड़ तक दे रही है सम्मान राशि

Bihar Sports Policy: बिहार सरकार खेल को बढ़ावा दे रही है. राज्य खेल सम्मान में खिलाड़ियों और कोच को सम्मानित करती है. सरकार ने सम्मान राशि बढ़ाकर 5 करोड़ रुपये कर दी है.

Bihar News: नीतीश सरकार बिहार में खेल और खिलाड़ियों पर विशेष ध्यान दे रही है. राज्य में खेल का माहौल बनाने के लिए इन दिनों हर संभव प्रयास कर रही है और लगातार खिलाड़ियों को प्रोत्साहित कर रही है. इसको लेकर कई योजना भी चला रही है. राज्य सरकार खेल में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले अंतर्राष्ट्रीय, राष्ट्रीय और स्थानीय स्तर के बिहार के खिलाड़ियों और उनके कोच को सम्मानित करने के लिए हर एक साल 'बिहार खेल सम्मान' समारोह का आयोजन कर रही है. इस समारोह में खिलाड़ियों को प्रशस्ति पत्र और पुरस्कार राशि दी जा रही है. इसके अलावे खेल के विकास में अहम योगदान देने वाले लोगों को भी सरकार सम्मानित कर रही है.

बिहार में खेल को लेकर युवाओं में अब क्रेज बढ़ा है. साल दर साल सरकार भी इस ओर खुलकर पैसा बहा रही है. इससे खेल में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में बिहार का नाम रोशन करने वाले खिलाड़ियों की संख्या में काफी बढ़ोतरी हुई है. इसी वजह से राज्य सरकार ने सम्मान राशि को बढ़ाकर 5 करोड़ रुपये कर दिया है. 

644 लोगों को मिल चुका है सम्मान

नीतीश सरकार ने हाल ही में जमुई के जैवलिन थ्रो प्रशिक्षिक आशुतोष को खेल सम्मान से सम्मानित किया है. आशुतोष कई सालों से राज्य खेल प्राधिकरण के सानिध्य में भाला फेंक प्रतियोगिता के एथलीटों को प्रशिक्षित कर रहे हैं. वहीं, जैवलिन थ्रो में राष्ट्रीय स्तर पर बिहार के लिए गोल्ड जीतने के लिए वीरेंद्र यादव और थ्रेट लोन में स्वर्ण पदक जीतने के लिए आशीष कुमार को सम्मानित किया गया है. इसके साथ ही ओलंपिक में मेडल लाने के बाद श्रीजेश को भी नीतीश सरकार ने सम्मानित किया. सरकार के इस कदम से खिलाडियों के हौसले काफी बढ़े हैं.

बिहार खेल सम्मान समारोह में 33 खेलों के 615 खिलाड़ियों, 21 प्रशिक्षकों, 4 खेल संघों और 4 खेल अधिकारियों सहित कुल 644 लोगों को सम्मानित किया जा चुका है. इनके बीच लगभग 7.5 करोड़ रुपये की सम्मान राशि वितरित की गई है.

चर्चा में है 'मेडल लाओ-नौकरी पाओ' नीतीश सरकार की योजना

बता दें कि साल 2023 में खेल सम्मान समारोह में 11 प्रशिक्षकों समेत कुल 411 खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया था. अब तक 1272 उत्कृष्ट खिलाड़ियों के बीच 15.5 करोड़ रुपये सम्मान राशि का वितरण किया गया है. खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन के बाद उन्हें सरकार की ओर से बिहार राज्य खेल सम्मान से सम्मानित कर प्रोत्साहित किया जा रहा है. वहीं, इसके साथ-साथ नीतीश सरकार मेडल लाओ-नौकरी पाओ योजना के तहत खिलाड़ियों को नौकरी भी दे रही है. 

ये भी पढ़ें: बिहार की कोकिला को बॉलीवुड भी करेगा याद, शारदा सिन्हा ने कैसे बदल दी थी सलमान खान की किस्मत?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

चिराग पासवान ने CM सम्राट को लिखा पत्र, 'आग्रह करना चाहता हूं कि…'
चिराग पासवान ने CM सम्राट को लिखा पत्र, 'आग्रह करना चाहता हूं कि…'
सुपर CM जिंदाबाद… नीतीश कुमार के सामने लगा नारा, संजय झा से क्या बात हुई?
सुपर CM जिंदाबाद… नीतीश कुमार के सामने लगा नारा, संजय झा से क्या बात हुई?
तेजस्वी यादव के 15 सवाल, 'हिसाब' दे पाएंगे CM सम्राट चौधरी?
तेजस्वी यादव के 15 सवाल, 'हिसाब' दे पाएंगे CM सम्राट चौधरी?
AK-47 से चली गोली पर अब लालू यादव की प्रतिक्रिया, 'इस तानाशाही...'
AK-47 से चली गोली पर अब लालू यादव की प्रतिक्रिया, 'इस तानाशाही...'

वीडियोज

Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सरकार के एक्शन के बाद झुका Meta! CSAM कंटेंट हटाया
सरकार के एक्शन के बाद झुका Meta! CSAM कंटेंट हटाया
कांग्रेस के वंदे मातरम् वाले वीडियो पर कंगना रनौत का तंज, 'पाकिस्तान वाले भी...'
कांग्रेस के वंदे मातरम् वाले वीडियो पर कंगना रनौत का तंज, 'पाकिस्तान वाले भी...'
भारत-श्रीलंका पहले टेस्ट से सामने आई भयानक तस्वीर, दिग्गज खिलाड़ी अस्पताल में भर्ती
भारत-श्रीलंका पहले टेस्ट से सामने आई भयानक तस्वीर, दिग्गज खिलाड़ी अस्पताल में भर्ती
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
अमित मालवीय को BJP देनी वाली है कुछ और जिम्मेदारी? समीकरण समझें
अमित मालवीय को BJP देनी वाली है कुछ और जिम्मेदारी? समीकरण समझें
फांसी की जगह जहरीला इंजेक्शन? सुप्रीम कोर्ट ने किया इनकार
फांसी की जगह जहरीला इंजेक्शन? सुप्रीम कोर्ट ने किया इनकार
Dengue Fever: डेंगू का बुखार उतर गया तो न हों खुश! अगले 24-48 घंटे हैं अहम
डेंगू का बुखार उतर गया तो न हों खुश! अगले 24-48 घंटे हैं अहम
Spider-Man Chased by Dogs: Spider Man की ड्रेस में पहुंचा शख्स, पीछे पड़ गए कुत्ते; वीडियो वायरल
Spider Man की ड्रेस में पहुंचा शख्स, पीछे पड़ गए कुत्ते; वीडियो वायरल
Embed widget