एक्सप्लोरर

Bihar CM Nitish Kumar: बिहार में वक्फ बोर्ड की जमीन को लेकर नीतीश सरकार का बड़ा फैसला, शुरू होंगे ये निर्माण कार्य

Waqf Board Land in Bihar: मंत्री जमा खान ने आश्वासन दिया कि राज्य सरकार प्रदेश में वक्फ संपत्तियों की सुरक्षा के बारे में चिंतित है और सरकार यह सुनिश्चित करेगी कि ऐसी संपत्तियों पर कोई अतिक्रमण न हो.

Waqf Board Land: नीतीश कुमार की सरकार ने बिहार में वक्फ बोर्ड की जमीन को लेकर बड़ा फैसला किया है. बिहार सरकार सुन्नी और शिया वक्फ बोर्ड के तहत पंजीकृत संपत्तियों के विकास के लिए बहुउद्देशीय भवन, विवाह भवन, बाजार परिसर और अन्य संरचनाओं के निर्माण की तैयारी कर रही है. अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री जमा खान ने सोमवार (12 अगस्त) को इसकी घोषणा करते हुए कहा कि सरकार ने राज्य के विभिन्न हिस्सों में 21 नए मदरसे स्थापित करने का भी निर्णय लिया है.

जमा खान ने कहा, "पटना, पूर्णिया, कैमूर, कटिहार, किशनगंज, नवादा और सीवान में 2023-24 में बहुउद्देश्यीय भवन, बाजार परिसर और पुस्तकालय के निर्माण के लिए दस परियोजनाएं प्रस्तावित की गई थीं. इन परियोजनाओं के लिए 105.13 करोड़ रुपये की राशि प्रस्तावित की गई थी. 2024-25 में सीवान और भागलपुर जिलों में बहुउद्देशीय भवनों, गेस्ट हाउस, विवाह भवन, वक्फ कार्यालय भवनों और बाजार परिसरों का निर्माण किया जाएगा."

हाल ही में पूरा हुआ 10 मदरसों का निर्माण कार्य

मंत्री जमा खान ने कहा कि बिहार राज्य वक्फ विकास योजना के तहत यह काम किया जा रहा है. इसके अलावा, बिहार राज्य मदरसा सुदृढ़ीकरण योजना (बीआरएमएसवाई) के तहत राज्य सरकार ने प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में 21 नए मदरसे बनाने का फैसला किया है. हाल ही में राज्य में दस मदरसों का निर्माण कार्य पूरा किया गया है.

मंत्री ने कहा, "बीआरएमएसवाई के तहत मदरसों के बुनियादी ढांचे और शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के साथ पेयजल, पुस्तकालय, उपकरण, शौचालय, कंप्यूटर साइंस लैब आदि जैसी सुविधाएं प्रदान की जाती हैं. इस योजना की शुरुआत 2018-19 में की गई थी. पिछले साल पूर्णिया में दो तथा नालंदा और पूर्वी चंपारण में एक-एक मदरसों के सुदृढ़ीकरण के लिए 32.39 करोड़ रुपये की प्रशासनिक स्वीकृति दी गई थी."

राज्य सरकार वक्फ संपत्तियों की सुरक्षा को लेकर चिंतित

केंद्र सरकार की ओर से लोकसभा में पेश किए गए वक्फ संशोधन विधेयक-2024 और इसे संयुक्त संसदीय समिति (जेपीसी) को भेजे जाने के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने जवाब में कहा कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार राज्य में अल्पसंख्यक समुदायों की भावनाओं और उनके कल्याण को लेकर गंभीर हैं. जो भी निर्णय लिया जाएगा वह निश्चित रूप से समुदाय के हित में होगा. उन्होंने आश्वासन दिया कि राज्य सरकार प्रदेश में वक्फ संपत्तियों की सुरक्षा के बारे में चिंतित है और सरकार यह सुनिश्चित करेगी कि ऐसी संपत्तियों पर कोई अतिक्रमण न हो.

यह भी पढ़ें- पटना में BPSC कार्यालय के बाहर शिक्षक अभ्यर्थियों पर लाठीचार्ज, TRE 3 में वन कैंडिडेट वन रिजल्ट की मांग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'कट्टर ईमानदार होने का दावा धीरे-धीरे बेनकाब', शराब नीति को लेकर मंत्री आशीष सूद का AAP पर हमला
'कट्टर ईमानदार होने का दावा धीरे-धीरे बेनकाब', शराब नीति को लेकर मंत्री आशीष सूद का AAP पर हमला
बिहार: राज्यसभा चुनाव के लिए होगी वोटिंग, 6 में से किसी भी उम्मीदवार ने वापस नहीं लिया नाम
बिहार: राज्यसभा चुनाव के लिए होगी वोटिंग, 6 में से किसी भी उम्मीदवार ने वापस नहीं लिया नाम
नीतीश कुमार के राज्यसभा के फैसले पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'अगर सरकार ने...'
नीतीश कुमार के राज्यसभा के फैसले पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, कर दिया ये बड़ा दावा
निशांत कुमार को लेकर विपक्ष लगा रहा परिवारवाद का आरोप, खेसारी लाल यादव बोले, 'जब आप हमें...'
निशांत कुमार को लेकर विपक्ष लगा रहा परिवारवाद का आरोप, खेसारी लाल ने कही बड़ी बात

वीडियोज

Sandeep Chaudhary: चर्चा से क्यों भाग रही सरकार? वरिष्ठ पत्रकार ने खोली पोल! | Iran Israel War
ABP Report : ईरान का 'डेंजरस' बम..अमेरिका में हड़कंप! | Iran Israel War | Khamenei | Trump
Chitra Tripathi: तेहरान में धमाकों से दहला आसमान! जंग के 10वें दिन बढ़ा तनाव | Iran-US-Israel War
Iran Israel War: क्या है Tomahawk मिसाइल जिसने ईरान में मचाई भयंकर तबाही? | Trump | Breaking
Bollywood News: ऐश्वर्या राय बच्चन और अभिषेक बच्चन ने ईशा अंबानी के साथ डांस किया, जिसका वीडियो वायरल हो गया

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नेपाल में RSP की शानदार जीत, PM मोदी ने रबी लामिछाने और बालेन शाह को लगाया फोन, क्या हुई बात?
नेपाल में RSP की शानदार जीत, PM मोदी ने रबी लामिछाने और बालेन शाह को लगाया फोन, क्या हुई बात?
शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के विदेश जाने पर रोक! आशुतोष ब्रह्मचारी ने कोर्ट में दाखिल की अर्जी
शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के विदेश जाने पर रोक! आशुतोष ब्रह्मचारी ने कोर्ट में दाखिल की अर्जी
जेवर एयरपोर्ट से अब फ्लाइट्स भरेंगी उड़ान, सरकार से मिला एयरोड्रम लाइसेंस, राम मोहन नायडू ने सौंपा
जेवर एयरपोर्ट से फ्लाइट्स भरेंगी उड़ान, सरकार से मिला एयरोड्रम लाइसेंस, राम मोहन नायडू ने सौंपा
'शाका लाका बूम बूम' के संजू उर्फ किंशुक वैद्य के घर गूंजी किलकारी, बेटे के पिता बने एक्टर
'शाका लाका बूम बूम' के संजू उर्फ किंशुक वैद्य के घर गूंजी किलकारी, बेटे के पिता बने एक्टर
गर्लफ्रेंड नहीं वाइफ कहिए, हार्दिक पांड्या ने खुलेआम कही दिल की बात; पूरी दुनिया को कर दिया हैरान
गर्लफ्रेंड नहीं वाइफ कहिए, हार्दिक पांड्या ने खुलेआम कही दिल की बात; पूरी दुनिया को कर दिया हैरान
T-20 वर्ल्डकप ट्रॉफी हनुमान मंदिर में लाई गई तो भड़के TMC सांसद कीर्ति आजाद, कहा- शेम ऑन टीम इंडिया
T-20 वर्ल्डकप ट्रॉफी हनुमान मंदिर में लाई गई तो भड़के कीर्ति आजाद, कहा- शेम ऑन टीम इंडिया
CBSE ने गल्फ देशों में स्थगित की बोर्ड परीक्षा, जानें अब आगे क्या होगा?
CBSE ने गल्फ देशों में स्थगित की बोर्ड परीक्षा, जानें अब आगे क्या होगा?
Tooth Pain And Cancer: दांतों में बना हुआ है दर्द तो न करें नजरअंदाज, हो सकता है कैंसर
दांतों में बना हुआ है दर्द तो न करें नजरअंदाज, हो सकता है कैंसर
Embed widget