एक्सप्लोरर

Lok Sabha Election 2024: मुंबई में होने वाली विपक्षी बैठक में इन बातों पर होगी चर्चा, CM नीतीश को लेकर अटकलें हुई तेज

INDIA Alliance Meeting in Mumbai: विपक्षी पार्टियां मुंबई में होने वाली बैठक को लेकर तैयारियां शुरू कर दी हैं. वहीं, इस बैठक से पहले सीएम नीतीश कुमार को लेकर काफी चर्चा हो रही है.

पटना: विपक्षी गठबंधन ‘इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इनक्लूसिव अलायंस’ (इंडिया) के नेता बृहस्पतिवार से मुंबई शुरू हो रही दो दिवसीय बैठक (INDIA Alliance Meeting in Mumbai) में गहन चर्चा के लिए तैयार हैं और इस दौरान वे एक समन्वय समिति तथा गठबंधन के ‘लोगो’ की घोषणा करेंगे. विपक्षी नेता 2024 के लोकसभा चुनाव में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) का मुकाबला करने के लिए संयुक्त प्रचार रणनीति तथा अपने सदस्यों के बीच मतभेदों को हल करने पर चर्चा करेंगे. उनके गठबंधन के साझा न्यूनतम कार्यक्रम का मसौदा तैयार करने, देशभर में आंदोलन करने के लिए संयुक्त योजनाएं बनाने और सीटों के बंटवारे के लिए कुछ समितियों की घोषणा करने की भी संभावना है.

वहीं, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) संयोजक पद की दौड़ में सबसे आगे हैं. कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) को भी गठबंधन का प्रमुख नियुक्त किए जाने की चर्चा है.

स्पष्ट रूपरेखा पेश की जाएगी- मनोज झा 

राष्ट्रीय जनता दल के नेता मनोज झा ने पीटीआई-भाषा से कहा कि मुंबई की बैठक में मौजूदा सरकार की प्रतिगामी नीतियों का एक प्रगतिशील विकल्प लाने के लिए स्पष्ट रूपरेखा पेश की जाएगी. वहीं, विपक्षी गठबंधन ‘इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इनक्लूसिव अलायंस’ के अपने घटक दलों के बीच सुचारू समन्वय के लिए एक सचिवालय की घोषणा करने की भी संभावना है और यह राष्ट्रीय राजधानी में बनाया जा सकता है. इसके अलावा, सदस्य गठबंधन की अगुवाई करने के लिए एक संयोजक या अध्यक्ष के मुद्दे पर भी चर्चा करेंगे.

नीतीश कुमार कर चुके हैं घोषणा 

सूत्रों के अनुसार नीतीश कुमार ने पहले ही घोषणा कर दी है कि वह संयोजक पद की दौड़ में शामिल नहीं हैं जबकि सोनिया गांधी ने व्यक्तिगत रूप से कहा है कि वह इस प्रस्ताव के खिलाफ हैं. दो दिवसीय बैठक के लिए नेताओं का मुंबई पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया है. वे सीट बंटवारे जैसे विवादित मुद्दे पर भी बातचीत करेंगे. आरजेडी अध्यक्ष लालू प्रसाद और उनके बेटे एवं बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव मुंबई पहुंच चुके हैं. ऐसी अटकलें भी हैं कि मुंबई की बैठक में 26 दलों वाले इस विपक्षी गठबंधन में कुछ और क्षेत्रीय दल भी शामिल हो सकते हैं. यह पटना और बेंगलुरु के बाद इस गठबंधन की तीसरी बैठक है.

मुंबई में तीसरी बैठक होने जा रही है

गठबंधन की पहली बैठक जून में पटना में, जबकि दूसरी बैठक जुलाई में बेंगलुरु में हुई थी, जहां इसे ‘इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इनक्लूसिव अलायंस’ (इंडिया) नाम दिया गया. मुंबई में बैठक से पहले बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने ‘इंडिया’ का संयोजक बनाए जाने संबंधी अटकलों को खारिज करते हुए कहा कि उनकी कोई व्यक्तिगत महत्वाकांक्षा नहीं है और वह सबको एकजुट करना चाहते हैं.

ये भी पढ़ें: Lok Sabha Elections 2024: बिहार में BJP ने शुरू कर दी तैयारी, पुराने सहयोगी दलों की 10 सीटों पर खास नजर, पढ़ें पूरी खबर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Nalanda Stampede: 9 मौतें, मुआवजे का ऐलान, थानेदार सस्पेंड, नालंदा हादसे में क्या-क्या हुआ? | 10 बड़ी बातें
9 मौतें, मुआवजे का ऐलान, थानेदार सस्पेंड, नालंदा हादसे में क्या-क्या हुआ? | 10 बड़ी बातें
'निशांत में मुख्यमंत्री के सारे गुण', चेतन आनंद ने गिनवा दी खूबियां, अगले CM पर कहा- 'NDA गठबंधन में…'
'निशांत में मुख्यमंत्री के सारे गुण', चेतन आनंद ने गिनवा दी खूबियां, अगले CM पर कहा- 'NDA गठबंधन में…'
अनंत सिंह का बड़ा बयान, 'अगर JDU से CM बने तो निशांत कुमार, अगर BJP से बने तो...'
अनंत सिंह का बड़ा बयान, 'अगर JDU से CM बने तो निशांत कुमार, अगर BJP से बने तो...'
'मेरी तो दुनिया उजड़ गई', नालंदा भगदड़ में बेटे ने खोया मां, कहा- मेले में नहीं थी व्यवस्था
'मेरी तो दुनिया उजड़ गई', नालंदा भगदड़ में बेटे ने खोया मां, कहा- मेले में नहीं थी व्यवस्था

वीडियोज

Sansani: ईरान का 'प्रॉक्सी WAR'...इजरायल में हाहाकार ! | Iran-israel War | Donald Trump | ABP news
Amit Shah On Naxalite: नक्सलवाद को लेकर Congress पर बरसे अमित शाह | BJP | Breaking | ABP News
Chitra Tripathi: युद्ध के बीच ईरान की कैसी है स्थिति? | Israel Iran War | Trump | Netanyahu|Breaking
Bengal Election 2026: Mamata Banerjee का 'फिश कार्ड'..बंगाल में दिलाएगा जीत? | BJP | PM Modi
Sandeep Chaudhary: 1 करोड़ भारतीयों पर तलवार...देश में सियासी आर-पार? |War Update

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Israel US Iran War LIVE: 'हमलावरों के पैर काट देंगे', ईरान के साथ जमीनी जंग को लेकर IRGC की चेतावनी
LIVE: 'हमलावरों के पैर काट देंगे', ईरान के साथ जमीनी जंग को लेकर IRGC की चेतावनी
UP Census 2027: यूपी में कब से होगी जातीय जनगणना? आ गई तारीख, इन सवालों के देने होंगे जवाब
यूपी में कब से होगी जातीय जनगणना? आ गई तारीख, इन सवालों के देने होंगे जवाब
आज पंजाब किंग्स और गुजरात टाइटंस का मैच, किसकी होगी जीत? जानें PBKS और GT में किसका पलड़ा भारी
आज पंजाब और गुजरात का मैच, किसकी होगी जीत? जानें PBKS और GT में किसका पलड़ा भारी
तेल संकट में श्रीलंका, मालदीव, नेपाल की मदद.... भारत की तारीफ सुन बौखलाए PAK एक्सपर्ट, शहबाज सरकार से चिढ़े- आप क्यों नहीं...
तेल संकट में श्रीलंका, मालदीव, नेपाल की मदद.... भारत की तारीफ सुन बौखलाए PAK एक्सपर्ट, शहबाज सरकार से चिढ़े- आप क्यों नहीं...
सिद्धार्थ मल्होत्रा नहीं साउथ के इस एक्टर के लिए धड़कता था कियारा का दिल! एक्ट्रेस ने खुद किया था खुलासा
साउथ के इस एक्टर के लिए धड़कता था कियारा का दिल! एक्ट्रेस ने खुद किया था खुलासा
अल्पसंख्यकों पर ‘डैमोक्लीज़ की तलवार’, वेणुगोपाल का FCRA बिल पर हमला, केरल के ईसाई बहुल इलाकों में राहुल गांधी का प्रचार 
अल्पसंख्यकों पर ‘डैमोक्लीज़ की तलवार’, वेणुगोपाल का FCRA बिल पर हमला, केरल के ईसाई बहुल इलाकों में राहुल गांधी का प्रचार 
अब घर पर ही उगाएं सेम, इन आसान स्टेप्स से गमला भर जाएगा फलियों से
अब घर पर ही उगाएं सेम, इन आसान स्टेप्स से गमला भर जाएगा फलियों से
दिल्ली या बेंगलुरु? किस शहर की मेट्रो ज्यादा अच्छी, एक विवादित पोस्ट से सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस
दिल्ली या बेंगलुरु? किस शहर की मेट्रो ज्यादा अच्छी, एक विवादित पोस्ट से सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस
Embed widget