एक्सप्लोरर

'नीतीश कुमार की बीजेपी में NO ENTRY', आरके सिंह ने DGP बिहार पर की CBI जांच की मांग, चिराग को लेकर किया ये इशारा

Rk Singh Attacked Bihar Govt: शनिवार को केंद्रीय मंत्री आरके सिंह ने एबीपी से एक्सक्लूसिव बातचीत की. इस दौरान उन्होंने कई बातें कहीं हैं.

पटना: बिहार में सत्ता फेरबदल होने के बाद एक बार फिर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar) के बीजेपी (BJP) में जाने के चर्चे तेज हैं. इसे लेकर नेताओं के बयानबाजी का दौर शुरू है. इसी बीच बीजेपी नेता और केंद्रीय मंत्री आर के सिंह (R.K Singh) ने अपनी प्रतिक्रिया दी. उन्होंने सीएम नीतीश के लिए बीजेपी में नो एंट्री की बात कही. एबीपी न्यूज से एक्सक्लूसिव बातचीत में आर के सिंह ने कहा कि नीतीश कुमार पर कोई भरोसा नहीं करेगा. इसके साथ ही बिहार के डीजीपी पर सीबीआई जांच की भी बात कही. वहीं बीजेपी में चिराग पासवान की पार्टी के शामिल होने की संभावना पर भी प्रतिक्रिया दी.

बीजेपी में नीतीश की नो एंट्री

आर के सिंह ने कहा कि सीएम नीतीश काफी कसमसाहट में हैं. वह बीजेपी के साथ आना चाहें तो ये पार्टी का निर्णय होगा. मेरा निर्णय तो साफ है कि बीजेपी में उनकी नो एंट्री है. आरके सिंह ने नीतीश कुमार के काम करने की शैली पर कहा कि अब वह पहले जैसे नहीं रहे. उस समय जो नीतीश कुमार थे. वैसे नहीं रहे. ईमानदार थे तो उनके साथ काम करने में अच्छा लगता था. वो नीतीश कुमार अलग थे. ये अलग हैं. अब नीतीश कुमार को राज्य की चिंता नहीं रह गई. पहले जैसे राज्य की हालत हो गई है.

बिहार में आ गया है गुंडा राज

आर के सिंह ने कहा कि बिहार में गुंडा राज आ गया. सब चौपट हो गया है. बालू माफिया और शराब माफिया को संरक्षण देने वाला एसपी फरार है. उसी एसपी को बचाने के आरोप में घिरे डीजीपी को कोई सीएम कैसे क्लीन चिट दे सकता? बालू माफिया की बात पर कहा कि बालू माफिया से जुड़े सभी लोग आरजेडी के लोग हैं. बालू माफिया और शराब माफिया को संरक्षण देने वाला एसपी फरार है. उसपर जो एफआईआर हुई उसे क्लोज कर दिया गया. अब सीएम डीजीपी का बचाव कर रहे.

उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार डीजीपी को बचा रहे. क्यों बचा रहे? इसके पीछे क्या कारण है? ये पता नहीं है. वहीं फेक चीफ जस्टिस और फरार एसपी वाले मामले पर आरके सिंह ने डीजीपी पर कार्रवाई की मांग करते हुए सीबीआई से पूरे मामले की जांच कराए जाने की बात कही. उन्होंने कहा कि इससे पदाधिकारियों को भी सबक मिलेगा. हमारे समय में कभी ऐसा नहीं हुआ. सीएम नीतीश किसी गड़बड़ ऑफिसर की तरफदारी करें ये समझ नहीं आता. क्या कारण है कि सीएम इतने बदल गए? ये तो वही जानें. इससे यह साबित होता है कि सीएम का प्रशासन पर कोई ग्रिप ही नहीं रहा.

चिराग की वकालत

आर के सिंह ने चिराग पासवान को बीजेपी के साथ आने की वकालत भी की. उन्होंने कहा कि जितने भी लोग बिहार का भला चाहते वो साथ आएं. हम ही लोग बिहार का कल्याण कर सकते. बिहार का कल्याण चाहिए तो हमारे साथ आएं. जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने पीएम मोदी को डुप्लीकेट कहा. इस बात पर सिंह बोले कि कहने को तो ललन सिंह राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं, लेकिन जेडीयू तो है बिहार की ही पार्टी. फिर किस बात के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं. वह पीएम के लिए अमर्यादित भाषा का प्रयोग कर रहे जो कि गलत है. निंदनीय है. ये स्तर बहुत नीचा है.

रोजगार को लेकर बीजेपी ने तेजस्वी और बिहार सरकार को घेरा

बिहार में रोजगार को लेकर घमासान है. तेजस्वी कह रहे कि मोदी सरकार बिहार मॉडल अपना रही. इस पर आरके सिंह ने कहा कि उन्होंने अभी कुछ नियुक्ति पत्र निकाले हैं. वो प्रोसेस पहले से चल रहा था. ये कितनी नौकरी देंगे ये प्रश्न है? केंद्र सरकार तो पहले से ही नौकरी देती आ रही. 75 हजार से एक लाख नियुक्तियां दी जाएंगी. 12 से 15 महीने में लाखों लोगों को रोजगार मिलेगा. बात राज्य सरकार की करें तो राज्य सरकार में फंड ही नहीं है. ये कहां से देंगे नौकरियां ये सवाल है?

आर के सिंह बोले कि कुछ समय पहले नीतीश कुमार ने तेजस्वी के लिए कहा था कि ये सातवीं आठवीं पास हैं. कहां से देंगे नौकरियां? वहीं अब वह उनके साथ है. असल बात ये है कि बिहार के मुख्यमंत्री को इस बारे में चिंता करनी चाहिए. यहां पढ़ाई नहीं हो रही. टीचर्स नहीं है. बिहार की शिक्षा व्यवस्था चौपट है. मुख्यमंत्री गंभीर नहीं है. उन्होंने कहा कि आप शिक्षा ही नहीं दे पा रहे. नौकरियां क्या देंगे?

यह भी पढ़ें- बिहार में 'रोजगार’ देने पर शाहनवाज हुसैन ने तेजस्वी को घेरा, कहा- पूर्व की NDA सरकार में शुरू हुआ प्रोसेस, RJD का कोई रोल नहीं

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

LPG Crisis News Live: सिलेंडर छोड़िए, चूल्हे-भट्टियों की डिमांड भी नहीं हो रही पूरी! चाय-पूड़ी की दुकानें बंद करने को मजबूर लोग
Live: सिलेंडर छोड़िए, चूल्हे-भट्टियों की डिमांड भी नहीं हो रही पूरी! चाय-पूड़ी की दुकानें बंद करने को मजबूर लोग
Rohtas News: गोपाल नारायण सिंह विश्वविद्यालय में लॉ छात्रा की मौत, फंदे से लटकी थी, फरवरी में हुई थी सगाई
गोपाल नारायण सिंह विश्वविद्यालय में लॉ छात्रा की मौत, फंदे से लटकी थी, फरवरी में हुई थी सगाई
'मैं 5 बार सांसद बना, तब गिरिराज सिंह पैदा भी नहीं हुए थे', लोकसभा में भड़के पप्पू यादव, 'भूंजे' पर हुई बहस
'मैं 5 बार सांसद बना, तब गिरिराज सिंह पैदा भी नहीं हुए थे', लोकसभा में भड़के पप्पू यादव, 'भूंजे' पर हुई बहस
Bihar News: नए राज्यपाल सैयद अता हसनैन 14 मार्च को लेंगे शपथ, पटना में होगा समारोह
बिहार के नए राज्यपाल सैयद अता हसनैन 14 मार्च को लेंगे शपथ, पटना में होगा समारोह

वीडियोज

Iran Israel War: ईरान की सेना ने शुरू की हमले की 43वीं लहर| Netanyahu | Trump
Iran Israel War: ईरान की सेना ने शुरू की हमले की 43वीं लहर| Netanyahu | Trump | Breaking
Iran Israel War: ईरानी 'बासिज फोर्स' के मुख्यालय पर बड़ा हमला !| Netanyahu | PM Modi
Iran Israel War: ईरानी 'बासिज फोर्स' के मुख्यालय पर बड़ा हमला !| Netanyahu | PM Modi | Trump
Iran Israel War: मुश्किल में Donald Trump..ईरान ने चली बड़ी चाल! | Breaking

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US-Israel Attack Iran: जंग के बीच ट्रंप ने दुनिया के लिए खोला तेल का बड़ा 'खजाना', 400 मिलियन बैरल ऑयल अब...
जंग के बीच ट्रंप ने दुनिया के लिए खोला तेल का बड़ा 'खजाना', 400 मिलियन बैरल ऑयल अब...
LPG Crisis: 'सरकार मानने को तैयार नहीं कि लोगों को दिक्कत है', LPG संकट पर डिंपल यादव ने साधा निशाना
'सरकार मानने को तैयार नहीं कि लोगों को दिक्कत है', LPG संकट पर डिंपल यादव ने साधा निशाना
US-Iran War: ईरान के पक्ष में खुलकर सामने आए रूस और चीन! UN में अमेरिका से सीधे जा भिड़े, जानें क्या हुआ?
ईरान के पक्ष में खुलकर सामने आए रूस और चीन! UN में अमेरिका से सीधे जा भिड़े, जानें क्या हुआ?
Most wickets in IPL: आईपीएल में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज, इस भारतीय स्पिनर के नाम दर्ज है सबसे बड़ा रिकॉर्ड
IPL में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज, इस भारतीय स्पिनर के नाम दर्ज है सबसे बड़ा रिकॉर्ड
'सिर तन से जुदा करने की मिल रही धमकी', मोनालिसा के डायरेक्टर का खुलासा, उठाए सवाल- वायरल गर्ल को केरल में ही क्यों हुआ प्यार?
'सिर तन से जुदा करने की मिल रही धमकी', मोनालिसा के डायरेक्टर का खुलासा
भारत, चीन, पाकिस्तान समेत 60 देशों के खिलाफ ट्रंप ने चलाया डंडा, एक दिन पहले 16 देशों के खिलाफ शुरू की थी जांच
भारत, चीन, पाकिस्तान समेत 60 देशों के खिलाफ ट्रंप ने चलाया डंडा, एक दिन पहले 16 देशों के खिलाफ शुरू की थी जांच
सोशल मीडिया और फिल्मों में नहीं होगा यूनिफॉर्म और लोगो का गलत इस्तेमाल, KVS ने दी चेतावनी
सोशल मीडिया और फिल्मों में नहीं होगा यूनिफॉर्म और लोगो का गलत इस्तेमाल, KVS ने दी चेतावनी
ट्रेन में मां बेटी का हाई वोल्टेज ड्रामा, मिडिल बर्थ कब्जा कर दिखाई गुंडागर्दी; वीडियो वायरल
ट्रेन में मां बेटी का हाई वोल्टेज ड्रामा, मिडिल बर्थ कब्जा कर दिखाई गुंडागर्दी; वीडियो वायरल
Embed widget