एक्सप्लोरर

Bihar Train Accident: नॉर्थ ईस्ट एक्सप्रेस की छह बोगियां हुईं बेपटरी, 4 की मौत, हेल्पलाइन नंबर जारी

North East Express Accident: सूचना मिलते ही रेलवे के अधिकारी घटनास्थल के लिए रवाना हो गए. सीपीआरओ नॉर्दन रेलवे ने बताया कि ये घटना नौ बजकर 35 मिनट पर हुई. स्थानीय लोग राहत और बचाव कार्य में लग गए.

Bihar News: बिहार के बक्सर और आरा स्टेशन के बीच रघुनाथपुर स्टेशन के पास गाड़ी नंबर 12506 डाउन नॉर्थ ईस्ट एक्सप्रेस बेपटरी हो गई. ये ट्रेन आनंद विहार से आ रही थी जिसकी छह बोगियां पलट गईं. बक्सर के डीएम अंशुल अग्रवाल ने चार लोगों की मौत की पुष्टि की है. ये आंकड़ा बढ़ सकता है. घटना की जानकारी मिलते ही रेलवे के अधिकारी घटनास्थल के लिए रवाना हो गए. सीपीआरओ नॉर्दन रेलवे ने बताया कि ये घटना नौ बजकर 35 मिनट पर हुई. हेल्पलाइन नंबर PNBE- 9771449971, DNR- 8905697493, ARA- 8306182542, COML CNL- 7759070004 भी जारी किया गया है. 

20 यात्री हुए घायल

इस घटना के बाद मौक पर स्थानीय लोग राहत और बचाव कार्य में जुट गए. वहां अफरातफरी का माहौल बन गया. घायलों को अस्पताल में भर्ती किया गया. दुर्घटना रात में हुई ऐसे में राहत और बचाव कार्य देर तक चल सकता है. ईस्ट सेंट्रल रेलवे के सीपीआरओ के अनुसार 20 यात्री घायल हैं जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है. हालांकि स्थानीय रेलवे सूत्रों के अनुसार ये जानकारी मिल रही है कि 30 से 35 यात्री ऐसे भी हैं जिन्हें मामूली चोटें आई हैं. पटरी से उतरे 6 डिब्बों में 500 से ज्यादा यात्री सवार थे.

डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव क्या बोले?

बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने कहा, "दिल्ली से गुवाहाटी जा रही नॉर्थ ईस्ट एक्सप्रेस की बक्सर में कई बोगियाँ पलटने की दुःखद घटना पर आपदा प्रबंधन विभाग, स्वास्थ्य विभाग तथा बक्सर व भोजपुर के जिला पदाधिकारियों से वार्ता कर यथाशीघ्र घटनास्थल पहुंच राहत एवं बचाव कार्य में तेजी लाने एवं घायलों की समुचित चिकित्सा व्यवस्था कराने का निर्देश दिया है. बिहार सरकार तत्परता से पीड़ितों व घायलों के बचाव, राहत एवं उपचार कार्यों में जुटी है."

केंद्रीय मंत्री अश्विनी कुमार चौबे ने कहा, "बक्सर संसदीय क्षेत्र अंतर्गत रघुनाथपुर रेलवे स्टेशन पर नॉर्थ ईस्ट ट्रेन के डिरेल होने की सूचना प्राप्त हुई है. इस संबंध में रेलवे के आला अधिकारियों से बातचीत कर हालात का जायजा लिया.  बाबा केदारनाथ से कामना करता हूं कि सभी यात्री सुरक्षित हों. राहत कार्य शुरू हो चुका है."

बिहार के नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा ने कहा, "आनंद विहार (दिल्ली) से कामाख्या धाम जा रही 12506 नॉर्थ ईस्ट एक्सप्रेस बक्सर जिले के रघुनाथपुर रेलवे स्टेशन के पास दुर्घटनाग्रस्त होने की सूचना मिल रही है. ईश्वर से सभी की सुरक्षा के लिए प्रार्थना करता हूं."

कांग्रेस के राज्यसभा सांसद इमरान प्रतापगढ़ी ने सोशल मीडिया पर लिखा, "एक और ट्रेन हादसा, बिहार के रघुनाथपुर स्टेशन के पास नॉर्थ ईस्ड एक्सप्रेस की तीन बोगियों के पटरी से उतरने की ख़बर है. हम सब दुआ करते हैं कि हालात सामान्य हों."

बिहार बीजेपी के अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने कहा, "बक्सर के रघुनाथपुर रेलवे-स्टेशन के करीब नॉर्थ-ईस्ट एक्सप्रेस के 3 बॉगी बेपटरी होने की दुःखद सूचना प्राप्त हुई. राहत और बचाव कार्य युद्ध स्तर पर जारी है. ईश्वर से सभी की कुशलता की कामना करता हूं."

यह भी पढ़ें- Bihar Niyojit Shikshak: बिहार के नियोजित शिक्षक बनेंगे राज्यकर्मी, तीन बार दे सकेंगे परीक्षा, सैलरी नियम सब कुछ जानिए

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Patna News: नीतीश कुमार 10 मार्च से फिर शुरू करेंगे 'समृद्धि यात्रा', राज्यसभा जाने से पहले क्या है प्लान
नीतीश कुमार 10 मार्च से फिर शुरू करेंगे 'समृद्धि यात्रा', राज्यसभा जाने से पहले क्या है प्लान
JDU में शामिल होते ही नीतीश कुमार से मिले निशांत, पिता को खिलाई सोनपापड़ी, सामने आई पहली तस्वीर
JDU में शामिल होते ही नीतीश कुमार से मिले निशांत, पिता को खिलाई सोनपापड़ी, सामने आई पहली तस्वीर
JDU में शामिल हुए नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार का बड़ा बयान, 'मेरे पिता ने राज्यसभा…'
JDU में शामिल हुए नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार का बड़ा बयान, 'मेरे पिता ने राज्यसभा…'
नीतीश कुमार के फैसले पर सबसे करीबी नेता मनीष वर्मा की पहली प्रतिक्रिया, निशांत पर भी खूब बोले
नीतीश कुमार के फैसले पर सबसे करीबी नेता मनीष वर्मा की पहली प्रतिक्रिया, निशांत पर भी खूब बोले

वीडियोज

Romana Isar Khan: ईरान के विरुद्ध अमेरिका का 'मिशन धर्मयुद्ध' | Iran-US-Israel War | Mahadangal
Iran Israel War: ईरान पर लगातार 'बम-बारूद' की बरसात! | Donald Trump | Khamenei | World War
UK07 Rider अनुराग डोभाल का एक्सीडेंट, मेंटल हेल्थ को लेकर पोस्ट के बाद कार क्रैश
Bollywood News: रैपर Badshah के नए गाने Tateeree पर मचा विवाद (08-03-2026)
Pati Brahmachari:😕Suraj के आँसू, Isha की कड़वाहट! क्या अधूरा रह जाएगा यह प्यार? #sbs

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान से जंग के पक्ष में नहीं थे जेडी वेंस और मार्को रुबियो, डोनाल्ड ट्रंप को किया था अलर्ट, रिपोर्ट में बड़ा खुलासा
ईरान से जंग के पक्ष में नहीं थे वेंस और रुबियो, ट्रंप को किया था अलर्ट, रिपोर्ट में बड़ा खुलासा
'मौलाना को 72 हूरों के पास भेजने वाले को 1 करोड़ इनाम', अयोध्या के परमहंस आचार्य का भड़काऊ ऐलान
'मौलाना को 72 हूरों के पास भेजने वाले को 1 करोड़ इनाम', अयोध्या के परमहंस आचार्य का भड़काऊ ऐलान
टी20 वर्ल्ड कप फाइनल में भारतीय ओपनरों ने रचा इतिहास, पाकिस्तान का रिकॉर्ड टूटा; बना नया वर्ल्ड रिकॉर्ड
टी20 वर्ल्ड कप फाइनल में भारतीय ओपनरों ने रचा इतिहास, पाकिस्तान का रिकॉर्ड टूटा
Iran Supreme Leader: कौन होगा खामेनेई का उत्तराधिकारी? जंग के बीच ईरान के सुप्रीम लीडर के नाम पर बनी सहमति
कौन होगा खामेनेई का उत्तराधिकारी? जंग के बीच ईरान के सुप्रीम लीडर के नाम पर बनी सहमति
जूनियर एनटीआर को देखने बैंगलुरु के अस्पताल में उमड़ी भीड़, तोड़ा एस्किलेटर, वीडियो हो रहा वायरल
जूनियर एनटीआर को देखने बैंगलुरु के अस्पताल में उमड़ी भीड़, तोड़ा एस्किलेटर, वीडियो हो रहा वायरल
'खामेनेई की हत्या का बदला लेंगे', सुप्रीम लीडर के सलाहकार की धमकी से भड़के ट्रंप, दिया ये जवाब
'खामेनेई की हत्या का बदला लेंगे', सुप्रीम लीडर के सलाहकार की धमकी से भड़के ट्रंप, दिया ये जवाब
19 हजार की EMI पर Maruti Brezza CNG खरीदें तो क्या रहेगा डाउन पेमेंट का हिसाब? यहां जानें
19 हजार की EMI पर Maruti Brezza CNG खरीदें तो क्या रहेगा डाउन पेमेंट का हिसाब? यहां जानें
आधार कार्ड बनवाते समय रखें खास ध्यान, सिर्फ एक बार ही बदली जा सकती हैं ये दो जानकारी
आधार कार्ड बनवाते समय रखें खास ध्यान, सिर्फ एक बार ही बदली जा सकती हैं ये दो जानकारी
Embed widget