एक्सप्लोरर

BJP का पोस्टर वार, राहुल गांधी को बनाया 'देवदास', लिखा- 'एक दिन आएगा जब सब कहेंगे कांग्रेसी राजनीति छोड़ दो'

Opposition Parties Meeting: बिहार बीजेपी कार्यालय के बाहर इस पोस्टर को लगाया गया है. पोस्टर में शाहरुख खान और राहुल गांधी की तस्वीर लगाई गई है. पढ़ें क्या क्या लिखा गया है.

पटना: विपक्षी एकता को लेकर राजधानी पटना की सड़कों को पोस्टर से पाट दिया गया है. अलग-अलग पार्टियों के नेताओं और कार्यकर्ताओं की ओर से ये पोस्टर लगाए गए हैं. एक-दूसरे पर पोस्टर के जरिए नेता निशाना साध रहे हैं. बिहार बीजेपी प्रदेश कार्यालय के बाहर एक पोस्टर को लगाया गया है जिसमें कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Rahul gandhi) को देवदास के रूप में दिखाया गया है. फिल्म देवदास के डायलॉग लिखे गए हैं.

पोस्टर में सबसे ऊपर शाहरुख खान की तस्वीर लगाई गई है तो नीचे राहुल गांधी की तस्वीर है. शाहरुख खान के लिए रील लाइफ देवदास लिखा गया है तो वहीं राहुल गांधी के लिए रियल लाइफ देवदास लिखा गया है. पोस्टर में शाहरुख खान की फिल्म देवदास में जो डायलॉग थे उसी के अंदाज में कांग्रेस पर निशाना साधा गया है. लिखा गया है- "ममता दीदी ने कहा बंगाल छोड़ दो, केजरीवाल ने कहा दिल्ली और पंजाब छोड़ दो, लालू नीतीश ने कहा बिहार छोड़ दो, अखिलेश ने कहा उत्तर प्रदेश छोड़ दो, स्टालिन ने कहा तमिलनाडु छोड़ दो,  वह दिन दूर नहीं जब सब मिलकर कहेंगे कांग्रेसी (राहुल) राजनीति छोड़ दो."

BJP का पोस्टर वार, राहुल गांधी को बनाया 'देवदास', लिखा- 'एक दिन आएगा जब सब कहेंगे कांग्रेसी राजनीति छोड़ दो

आरजेडी की ओर से भी लगाए गए हैं पोस्टर

आरजेडी ने भी पोस्टर के जरिए बीजेपी पर हमला किया है. आरजेडी कार्यालय के बाहर एक पोस्टर लगाया गया है जिसमें भगवान विष्णु का विराट रूप दिखाया गया है. इसमें बीच में भगवान विष्णु और उनके आसपास 18 नेताओं की तस्वीर लगाई गई है. एक साइड में भगवान विष्णु के साथ लालू प्रसाद यादव, नीतीश कुमार, फारूक अब्दुल्ला, मल्लिकार्जुन खरगे, दीपांकर भट्टाचार्य, सीताराम येचुरी, शरद पवार की तस्वीर लगाई गई है तो दूसरी तरफ से भगवान विष्णु के बगल में राहुल गांधी उसके बाद तेजस्वी यादव, अखिलेश यादव, ममता बनर्जी, स्टालिन, हेमंत सोरेन, उद्धव ठाकरे की तस्वीर लगाई गई है.

पोस्टर के ऊपर लिखा गया है जिसमें भगवान विष्णु कह रहे हैं- "हे जनता जनार्दन मेरा यह विराट रूप महागठबंधन का असली रूप है. मेरे इस रूप को देखकर पापी, देश को बेचने वाले, ठगने वाले एवं जुमलेबाज भाग जाते हैं."

यह भी पढ़ें- Opposition Parties Meeting: सम्राट चौधरी बोले- ये 'ठग्स ऑफ गठबंधन' है, नीतीश दिखाएं अपना मॉडल… कैसे गिरता है पुल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Bihar Weather: आंधी पानी के साथ ओलावृष्टि की चेतावनी, बिहार में कैसा रहेगा मौसम, जान लें IMD का अलर्ट
आंधी पानी के साथ ओलावृष्टि की चेतावनी, बिहार में कैसा रहेगा मौसम, जान लें IMD का अलर्ट
Patna News: नए डिग्री कॉलेज की प्रक्रिया तेज, जल्द होगी बहाली, जानें कितने पदों पर होगी नियुक्ति?
पटना में नए डिग्री कॉलेज की प्रक्रिया तेज, जल्द होगी बहाली, जानें कितने पदों पर होगी नियुक्ति?
बिहार मुख्यमंत्री की रेस में विजय सिन्हा हैं या नहीं? डिप्टी सीएम ने खुद कर दिया बड़ा खुलासा
बिहार मुख्यमंत्री की रेस में विजय सिन्हा हैं या नहीं? डिप्टी सीएम ने खुद कर दिया बड़ा खुलासा
Bihar News: सिलेंडर की किल्लत और कालाबाजारी का डबल वार, बड़े शहर छोड़ लौट रहे प्रवासी मजदूर
बिहार: सिलेंडर की किल्लत और कालाबाजारी का डबल वार, बड़े शहर छोड़ लौट रहे प्रवासी मजदूर

वीडियोज

Sansani: महाजंग में ‘शब्दों का प्रहार’ ! | Iran-israel War | Middle East War | Iranattackisrael
Delhi News: दिल्ली में 1.20 लाख नकली गोलियों का जखीरा बरामद! | Fake Madicine | Operation Health
Iran US Israel War: ईरान पर अमेरिका के बड़े ऑर्डर, अब होगा महायुद्ध शुरू | Mojtaba Khamenei | Hormuz
Janhit: अंतिम चेतावनी, 24 घंटे में तय होगा जंग का भविष्य | Iran US Israel War | Trump | Netanyahu
Sandeep Chaudhary: जंग से Bharat का बाजार बेहाल, क्या संभलेगी इकोनॉमी? | Iran US Israel War

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रंप की धमकी के बाद ईरान ने भारत और रूस घुमाया फोन, अराघची की जयशंकर-लावरोव से क्या हुई बात, आ गया एक्शन का टाइम?
ट्रंप की धमकी के बाद ईरान ने भारत-रूस घुमाया फोन, अराघची की जयशंकर-लावरोव से हुई बात, आ गया एक्शन का टाइम?
Pune News: नामी संस्थान के ग्राउंड में छात्र विशाल वर्मा की मौत! सिर पर गिरा भारी-भरकम लोहे का बास्केटबॉल स्टैंड 
पुणे: नामी संस्थान के ग्राउंड में छात्र विशाल वर्मा की मौत! सिर पर गिरा भारी-भरकम बास्केटबॉल स्टैंड 
आज की रात आएगी 'आफत', दिल्ली, यूपी-बिहार समेत पूरे उत्तर भारत के लिए चेतावनी, IMD का ताजा अपडेट जानें
आज की रात आएगी 'आफत', दिल्ली, यूपी-बिहार समेत पूरे उत्तर भारत के लिए चेतावनी, IMD का ताजा अपडेट जानें
RCB Vs CSK: सरफराज खान ने आईपीएल में रचा इतिहास, तूफानी पारी खेलकर बनाया ये रिकॉर्ड
RCB Vs CSK: सरफराज खान ने आईपीएल में रचा इतिहास, तूफानी पारी खेलकर बनाया ये रिकॉर्ड
'धड़क' की रिलीज के बाद डिप्रेशन में चली गई थीं जाह्नवी कपूर, खुद किया खुलासा, बोलीं- ‘लगा कि लोग नफरत करते हैं’
'धड़क' की रिलीज के बाद डिप्रेशन में चली गई थीं जाह्नवी कपूर, खुद किया खुलासा
सुनेत्रा पवार के सामने उम्मीदवार उतारे जाने से उद्धव गुट नाराज, कांग्रेस को बताया 'मतलबी' और दे दी बड़ी सलाह
सुनेत्रा पवार के सामने उम्मीदवार उतारे जाने से उद्धव गुट नाराज, कांग्रेस को बताया 'मतलबी', दी यह सलाह
India Gas Supply: क्या‌ एलपीजी की तरह‌ पीएनजी का भी किया जा सकता है इंपोर्ट-एक्सपोर्ट, जानें क्या है प्रकिया?
क्या‌ एलपीजी की तरह‌ पीएनजी का भी किया जा सकता है इंपोर्ट-एक्सपोर्ट, जानें क्या है प्रकिया?
इसे जिला घोषित कर दो, दुनिया का सबसे बड़ा होटल देख चौंक जाएंगे, इतने कमरे कि बस जाएगा पूरा शहर, वीडियो वायरल
इसे जिला घोषित कर दो, दुनिया का सबसे बड़ा होटल देख चौंक जाएंगे, इतने कमरे कि बस जाएगा पूरा शहर
Embed widget