एक्सप्लोरर

Pahalgam Terror Attack: पहलगाम आतंकी हमले पर CM नीतीश ने जताया दुख, BJP बोली- 'गोली मारने वालों को…'

Kashmir Terror Attack: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इस घटना को निंदनीय बताया. घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की है. वहीं बीजेपी ने सवाल उठाया है कि हर बार निशाना हिंदू ही क्यों बनते हैं?

Jammu Kashmir Terror Attack: जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग जिले के पहलगाम में मंगलवार (22 अप्रैल 2025) को आतंकियों ने पर्यटकों पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी. इस हमले में अब तक 26 लोगों की मौत हुई है. कई लोग घायल हुए हैं. इस घटना पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने दुख जताया है. अन्य दलों के नेताओं ने भी शोक जताया है. 

सीएम नीतीश कुमार ने एक्स पर पोस्ट किया है, "जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में पर्यटकों की मृत्यु की सूचना दुखद. यह घटना निंदनीय है. शोक संतप्त परिवारों के प्रति गहरी संवेदना है. घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना है. आतंक के विरुद्ध पूरा देश एकजुट है."

'गोली मारने वालों को देश माफ नहीं करेगा'

उधर बीजेपी नेता और बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने भी घटना पर दुख जताया है. उन्होंने अपने एक्स पोस्ट में कहा, "धर्म पूछकर गोली मारने वालों को देश कभी माफ नहीं करेगा. आज पहलगाम में एक निर्दोष हिंदू युवक को सिर्फ इसलिए आतंकियों ने गोली मार दी क्योंकि वह हिंदू था. नाम पूछा गया, धर्म पूछा गया और फिर गोली चला दी गई. यह न सिर्फ एक व्यक्ति पर हमला है, बल्कि सनातन धर्म और भारत की एकता पर सीधा वार है."

अपने पोस्ट में विजय सिन्हा ने आगे लिखा, "जो लोग कहते हैं कि आतंकियों का कोई धर्म नहीं होता वो बताएं हर बार निशाना हिंदू ही क्यों बनते हैं? आतंकी भूल न करें, आज देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी हैं, जो देश और देशवासियों को हानि पहुंचाएंगे, कोई भी हो, वैसे लोगों को छोड़ा नहीं जाएगा. मैं पहलगाम की इस जघन्य घटना की कड़ी निंदा करता हूं. शोकाकुल परिवारों के साथ मेरी गहरी संवेदना है. इस कठिन समय में पूरा देश उन परिवारों के साथ खड़ा है. न्याय मिलेगा और बहुत जल्द मिलेगा."

आतंकी हमले से मन अत्यंत व्यथित: संजय झा

जेडीयू नेता संजय कुमार झा ने कहा, "जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में पर्यटकों पर हुए आतंकी हमले की खबर से मन अत्यंत व्यथित है. यह कायरतापूर्ण कृत्य संपूर्ण मानवता के विरुद्ध अपराध है. आतंक के विरुद्ध देश एकजुट है. प्रभावित परिवारों के प्रति हम सभी की गहरी संवेदना है. ईश्वर से दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान देने और घायलों को शीघ्र स्वस्थ करने की प्रार्थना करता हूं."

यह भी पढ़ें- Bihar Police Attack: नवादा में पुलिस पर हमला, SI समेत 10 पुलिसकर्मी घायल, जमादार को लाठी-डंडे से पीटा

सक्रिय पत्रकारिता में अजीत कुमार लगभग 10 वर्षों से कार्यरत हैं. वर्ष 2016 में दैनिक जागरण समाचार-पत्र से इन्होंने ट्रेनी सब-एडिटर के रूप में अपनी पारी की शुरुआत पटना से की. देश के कई बड़े मीडिया संस्थानों में इन्होंने अपनी सेवाएं दी हैं, जिनमें दैनिक जागरण, ईटीवी भारत, दैनिक भास्कर आदि शामिल हैं.

वर्तमान में इनका कार्यक्षेत्र बिहार है और ये एबीपी लाइव में 'चीफ कॉपी एडिटर' के पद पर कार्यरत हैं. एबीपी डिजिटल के बिहार सेक्शन को लीड करते हैं. बिहार की खबरों पर इनकी पैनी नजर रहती है चाहे वह राजनीतिक घटनाक्रम से जुड़ी हुई खबरें हों या फिर अपराध या अन्य सामाजिक सरोकार की. खबरों को एंगल देने में और हेडिंग बनाने में महारथ हासिल है.

सही समय पर निष्पक्ष रूप से कई समाचार इनके प्रकाशित हो चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्टोरीज भी शामिल हैं. पत्रकारिता में इन्होंने स्नातक के साथ परास्नातक तक की पढ़ाई की है. इनसे ajeetk@abpnetwork.com पर संपर्क किया जा सकता है.

Read
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

खाड़ी देशों में मौजूद बिहार के लोगों के लिए नीतीश सरकार ने जारी किया हेल्पलाइन नंबर, 24 घंटे काम करेगी टीम
खाड़ी देशों में मौजूद बिहार के लोगों के लिए नीतीश सरकार ने जारी किया हेल्पलाइन नंबर, 24 घंटे काम करेगी टीम
Rajya Sabha Election 2026: उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी का BJP में होगा विलय, राज्यसभा की सीट फंसी?
बिहार: उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी का BJP में होगा विलय, राज्यसभा की सीट फंसी?
Rajya Sabha Elections: JDU से एक सीट पर नीतीश कुमार के बेटे निशांत जाएंगे राज्यसभा? अटकलें तेज
बिहार: JDU से एक सीट पर नीतीश कुमार के बेटे निशांत जाएंगे राज्यसभा? अटकलें तेज
Gopalganj Bridge Collapsed: बिहार के गोपालगंज में निर्माणाधीन पुल का हिस्सा गिरा, भागे-भागे सिधवलिया पहुंचे DM
बिहार के गोपालगंज में निर्माणाधीन पुल का हिस्सा गिरा, भागे-भागे सिधवलिया पहुंचे DM

वीडियोज

Vasudha: 😧Hanumant का License जब्त गाड़ी और नौकरी दोनों गए हाथ से, अब क्या करेगी Vasudha?
Israel Iran War: खामेनेई की मौत से जल उठा Pakistan ! | Khamenei | Trump । Iraq Protest | Breaking
Israel Iran War: Beirut में हिज्बुल्लाह के ठिकानों पर इजरायली सेना का बड़ा हमला| Netanyahu | Trump
Israel Iran War: Khamenei को इजरायली फोर्स IDF ने बताया आतंकी | Netanyahu | Trump
Israel Iran War: B2 बॉम्बर की एंट्री..तबाह हो जाएगा ईरान! | Khamenei | Trump | Netanyahu | Breaking

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमेरिका-इजरायल के हमले में खामेनेई समेत ईरान की टॉप लीडरशिप खत्म, ट्रंप का दावा, अब कौन संभालेगा कमान?
US-इजरायल के हमले में खामेनेई समेत ईरान की टॉप लीडरशिप खत्म, ट्रंप का दावा, कौन संभालेगा कमान?
UP Politics: 'सोच रहे ढूंढें अब नया ठिकाना...' मनोज तिवारी के जवाब में अब अखिलेश यादव ने जारी किया Holi पर गाना
'सोच रहे ढूंढें अब नया ठिकाना...' मनोज तिवारी के जवाब में अब अखिलेश यादव ने जारी किया Holi पर गाना
कब और कहां खेले जाएंगे सेमीफाइनल के मुकाबले? किससे होगा भारत का मैच? जानें टी20 वर्ल्ड कप की सारी डिटेल्स
कब और कहां खेले जाएंगे सेमीफाइनल के मुकाबले? किससे होगा भारत का मैच? जानें डिटेल्स
Iron Beam: न रॉकेट, न ड्रोन... सिर्फ एक लेजर से दुश्मन खत्म! कैसा है इजरायल का आयरन बीम वाला हथियार, पहली बार हुआ इस्तेमाल
न रॉकेट, न ड्रोन... सिर्फ एक लेजर से दुश्मन खत्म! कैसा है इजरायल का आयरन बीम वाला हथियार, पहली बार हुआ इस्तेमाल
दुबई में बसीं कसौटी जिंदगी की फेम एरिका फर्नांडिस ने बताए हालात, बोलीं- ये डरावना है, मेरा दिल रो रहा
दुबई में बसीं कसौटी जिंदगी की फेम एरिका फर्नांडिस ने बताए हालात, बोलीं- ये डरावना है, मेरा दिल रो रहा
Israel Attack On Iran: अमेरिका संग जंग में कौन सी मिसाइलें दाग रहा ईरान, कहां तक पहुंच, ये रही पूरी लिस्ट
अमेरिका संग जंग में कौन सी मिसाइलें दाग रहा ईरान, कहां तक पहुंच, ये रही पूरी लिस्ट
पाकिस्तान में भी जय श्री राम, व्लॉगर से बात करते हुए पाकिस्तानियों ने दिखाया राम प्रेम, वीडियो हो रहा वायरल
पाकिस्तान में भी जय श्री राम, व्लॉगर से बात करते हुए पाकिस्तानियों ने दिखाया राम प्रेम, वीडियो हो रहा वायरल
क्या दुकान की छत पर भी लग सकता है सोलर पैनल, जानें प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना के नियम?
क्या दुकान की छत पर भी लग सकता है सोलर पैनल, जानें प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना के नियम?
Embed widget