एक्सप्लोरर

Bihar News: नवादा और दरभंगा के बाद गोपालगंज में लहराया फिलिस्तीन का झंडा, मुहर्रम जुलूस के बाद मचा हड़कंप

Palestine Flag Waved in Gopalganj: फिलिस्तीन का झंडा सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद गोपालगंज में हड़कंप मच गया है. इस मामले में पुलिस कार्रवाई में जुट गई है.

Bihar News: गोपालगंज में मुहर्रम को लेकर निकले जुलूस में फिलिस्तीन का झंडा लहराने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है. यह वायरल वीडियो उचकागांव थाना क्षेत्र के दहीभता बाजार का बताया जा रहा है. मंगलवार की सुबह मुहर्रम को लेकर जुलूस निकला था. इसी दौरान कुछ लड़कों ने फिलिस्तीन का झंडा लहराया. वीडियो सामने आते ही गोपालगंज के एसपी स्वर्ण प्रभात ने एक्शन भी ले लिया. 

इस मामले में हथुआ एसडीपीओ आनंद मोहन गुप्ता को जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं. एसडीपीओ ने कहा कि पुलिस मामले में वायरल वीडियो के आधार पर चिन्हित कर कार्रवाई कर रही है. हालांकि वायरल वीडियो की पुष्टि एबीपी न्यूज़ नहीं करता है.

वीडियो वायरल होने के बाद मचा हड़कंप

बताया जाता है कि मंगलवार की सुबह में मुहर्रम को लेकर जुलूस निकला था. जुलूस में काफी संख्या में लोग शामिल हुए थे. जुलूस जैसे ही दहीभता बाजार पर पहुंचा फिलिस्तीन का झंडा लहराने लगा. फिलिस्तीन का झंडा लहराते देख कुछ लोगों ने वीडियो बनाया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया. फिलिस्तीन का झंडा लहरानेवाला युवक कौन है? फिलिस्तीन का झंडा लहराने के पीछे मकसद क्या था? फिलहाल पुलिस इसकी जांच कर रही है.

 नवादा में पुलिस ने लिया बड़ा एक्शन

बता दें कि इसके पहले नवादा और दरभंगा जिला में भी फिलिस्तीन का झंडा लहराने का वीडियो वायरल हुआ था. नवादा में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीन लड़कों को निरुद्ध किया है. वहीं, बता दें कि गोपालगंज की पुलिस मुहर्रम जुलूस को लेकर काफी अलर्ट है. इसको लेकर लगातार मुस्तैदी से पेट्रोलिंग कर रही है. वहीं, पुलिस ने धार्मिक जुलूस में डीजे पर प्रतिबंध लगाई हुई है और इसको लेकर लगातार कार्रवाई भी कर रही है.

ये भी पढे़ं: Arrah News: आरा में शिक्षक पर ताबड़तोड़ फायरिंग, स्थिति नाजुक, स्कूल से लौटने पर बदमाशों ने किया अटैक

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'बेरोजगारी भत्ता बंद कर ये नया काम शुरू करे सरकार', पूर्णिया सांसद पप्पू यादव ने कर दी बड़ी मांग
'बेरोजगारी भत्ता बंद कर ये नया काम शुरू करे सरकार', पूर्णिया सांसद पप्पू यादव ने कर दी बड़ी मांग
Bihar News: केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह बोले- 'ममता बनर्जी चुनाव हार चुकी हैं, लोकप्रियता भी खत्म'
केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह बोले- 'ममता बनर्जी चुनाव हार चुकी हैं, लोकप्रियता भी खत्म'
बिहार: नवादा में रामनवमी जुलूस में हुआ बवाल, पथराव और आगजनी से मचा हड़कंप, कई लोग घायल
बिहार: नवादा में रामनवमी जुलूस में हुआ बवाल, पथराव और आगजनी से मचा हड़कंप, कई लोग घायल
नितिन नवीन ने विधायक पद से आज नहीं दिया इस्तीफा, पूरी तैयारी के बाद कहां फंसा पेच?
नितिन नवीन ने विधायक पद से आज नहीं दिया इस्तीफा, पूरी तैयारी के बाद कहां फंसा पेच?

वीडियोज

Iran Israel America War: युद्ध के एक महीने बाद, क्या खोखला हो रहा है इजरायल का? | Netanyahu
US Israel Iran War 30th day: भीषण वार-पलटवार..जंग और तबाही का मंजर | Donald Trump | Netanyahu
Petrol-Diesel Price: क्या दुनिया झेलेगी सबसे बड़ा ऊर्जा संकट? | Hormuz Strait | Iran Israel War
Iran Israel America War: महायुद्ध का 1 महीना, अमेरिका, इजरायल और ईरान को कितना नुकसान?
Iran Israel America War: इजरायल के रिश्तों में दरार? जेडी वेंस-नेतन्याहू के बीच फोन पर तीखी बहस!

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US Iran War: 'बहकावे में न आएं...', मिडिल ईस्ट संकट को लेकर PM मोदी ने चेताया, पेट्रोल-डीजल को लेकर क्या कहा?
'बहकावे में न आएं...', मिडिल ईस्ट संकट को लेकर PM मोदी ने चेताया, पेट्रोल-डीजल को लेकर क्या कहा?
'बेरोजगारी भत्ता बंद कर ये नया काम शुरू करे सरकार', पूर्णिया सांसद पप्पू यादव ने कर दी बड़ी मांग
'बेरोजगारी भत्ता बंद कर ये नया काम शुरू करे सरकार', पूर्णिया सांसद पप्पू यादव ने कर दी बड़ी मांग
'धुरंधर' को पछाड़ Netflix पर नंबर 1 बनी ये क्राइम थ्रिलर, 2 घंटे 9 मिनट की फिल्म से सनी देओल भी डरे
2 घंटे 9 मिनट की ये क्राइम थ्रिलर नेटफ्लिक्स पर बनी नंबर 1, ‘धुरंधर’ को छोड़ा पीछे
अमेरिकी रिपोर्ट में बेनकाब हुआ पाकिस्तान, 15 आतंकी संगठनों को पाल रहे आसिम मुनीर! चौंकाने वाला खुलासा!
US रिपोर्ट में पाकिस्तान बेनकाब, 15 आतंकी संगठनों को पाल रहे आसिम मुनीर, चौंकाने वाला खुलासा
RCB vs SRH 1st Innings Highlights: पहले ईशान किशन, फिर अनिकेत वर्मा ने बेंगलुरु को धोया; लड़खड़ाने का बाद भी बनाए 201 रन
पहले ईशान किशन, फिर अनिकेत वर्मा ने बेंगलुरु को धोया; लड़खड़ाने का बाद भी बनाए 201 रन
Israel US Iran War Live: इजरायल-ईरान युद्ध गहराने के बीच ईंधन को लेकर पीएम मोदी ने देशवासियों से की यह अपील
LIVE: इजरायल-ईरान युद्ध गहराने के बीच ईंधन को लेकर पीएम मोदी ने देशवासियों से की यह अपील
कुछ ही महीनों में उग आती हैं ये फसल, किसान भाई कमा सकते हैं तगड़ा मुनाफा
कुछ ही महीनों में उग आती हैं ये फसल, किसान भाई कमा सकते हैं तगड़ा मुनाफा
Vitamin B12 Deficiency Symptoms: उत्तर भारत के 47% लोग इस 'साइलेंट' बीमारी के शिकार, कहीं आपकी थकान भी तो नहीं है बड़ा संकेत?
उत्तर भारत के 47% लोग इस 'साइलेंट' बीमारी के शिकार, कहीं आपकी थकान भी तो नहीं है बड़ा संकेत?
Embed widget