एक्सप्लोरर

Patna CPI Rally: 'मिशन 2024' के लिए आज 'भाजपा हटाओ, देश बचाओ' रैली, CM नीतीश के साथ लालू यादव को भी बुलावा

CPI Rally: पहले यह रैली पटना के गांधी मैदान में होने वाली थी. शिक्षक नियुक्ति पत्र वितरण समारोह के चलते अब कार्यक्रम स्थल बदलकर मिलर हाई स्कूल हो गया है.

पटना: लोकसभा चुनाव को देखते हुए विपक्षी पार्टियों की ओर से मिशन 2024 की तैयारी शुरू है. पटना के मिलर हाई स्कूल में गुरुवार (02 नवंबर) को भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी की 'भाजपा हटाओ देश बचाओ' रैली होने जा रही है. बुधवार (01 नवंबर) को दिन से ही कार्यकर्ता और रैली में शामिल होने वाले लोग पहुंचने लगे थे. इस कार्यक्रम में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) के साथ आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव (Lalu Prasad Yadav) को भी बुलाया गया है. 2024 के चुनाव को देखते हुए लेफ्ट की इस रैली के माध्यम से इंडिया गठबंधन (I.N.D.I.A Alliance) अपनी ताकत दिखा सकता है. 11 बजे से रैली होनी है.

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष को भी न्योता

मिलर स्कूल में होने वाली इस रैली को लेकर बुधवार की रात ही तैयारी पूरी कर ली गई. मिलर हाई स्कूल के अलावा चार अन्य स्थानों पर कार्यकर्ताओं के ठहरने की तैयारी कर दी गई थी. इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए कांग्रेस के बिहार प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह को भी न्योता दिया गया है. इस रैली को पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव डी राजा के साथ अखिल भारतीय किसान सभा के महासचिव अतुल कुमार अंजान भी संबोधित करेंगे. 

रैली में लाखों की संख्या में जुटेगी भीड़

जानकारी दी गई है कि इस रैली में लाखों की संख्या में भीड़ जुटेगी. सीपीआई के राज्य सचिव रामनरेश पांडेय ने कहा कि यह रैली एतिहासिक होगी. पूरे बिहार से लाखों कार्यकर्ता इस रैली में शामिल होंगे. रैली को लेकर बुधवार से ही कार्यकर्ता और लोग मिलर हाई स्कूल के मैदान में पहुंचने लगे थे.

बता दें कि 2024 के लोकसभा चुनाव में केंद्र की जन विरोधी बीजेपी सरकार को सत्ता से हटाने के लिए रैली आयोजित की जा रही है. पहले यह रैली पटना के गांधी मैदान में होने वाली थी. इस बीच दो नवंबर को नवनियुक्त शिक्षकों को नियुक्त पत्र बांटे जाने का निर्णय लिया गया. इसके बाद सीपीआई की इस रैली का आयोजन स्थल बदलना पड़ा. अब गांधी मैदान की जगह ये मिलर हाई स्कूल के मैदान में हो रहा है. 

यह भी पढ़ें- Bihar Teacher Recruitment: शिक्षक बहाली में JDU-RJD के क्रेडिट लेने पर आई तेजस्वी यादव की प्रतिक्रिया, जानें क्या कहा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार: STET 2026 वाले अभ्यर्थी BPSC TRE-4 में बैठेंगे या नहीं? तस्वीर साफ
बिहार: STET 2026 वाले अभ्यर्थी BPSC TRE-4 में बैठेंगे या नहीं? तस्वीर साफ
भरत तिवारी केस: मुआवजा और नौकरी की घोषणा पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, क्या बोले?
भरत तिवारी केस: मुआवजा और नौकरी की घोषणा पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, क्या बोले?
बिहार में शराब मिली तो दारू की कंपनी पर भी होगा केस, एक्शन में सम्राट सरकार
बिहार में शराब मिली तो दारू की कंपनी पर भी होगा केस, एक्शन में सम्राट सरकार
Xप्लेन: चुनाव से पहले UP में महिलाओं को 50-50 हजार? ऐसा हुआ तो सरकार कैसे हो जाएगी कंगाल
चुनाव से पहले UP में महिलाओं को 50-50 हजार? ऐसा हुआ तो सरकार कैसे हो जाएगी कंगाल

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
'अपमान सहने के मूड में नहीं...', खरगे की सभास्थल के शुद्धिकरण पर भड़के अखिलेश यादव
'अपमान सहने के मूड में नहीं...', खरगे की सभास्थल के शुद्धिकरण पर भड़के अखिलेश यादव
Friday OTT Release: 15 अगस्त को एंटरटेनमेंट की कमी, 'कॉकटेल 2' समेत इस फ्राइडे ओटीटी पर रिलीज होगी 5 धांसू फिल्में
15 अगस्त को एंटरटेनमेंट की कमी, 'कॉकटेल 2' समेत इस फ्राइडे ओटीटी पर रिलीज होगी 5 धांसू फिल्में
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
पश्चिम बंगाल के सरकारी अस्पताल में नर्स की संदिग्ध मौत, वॉशरूम में मिली लाश
पश्चिम बंगाल के सरकारी अस्पताल में नर्स की संदिग्ध मौत, वॉशरूम में मिली लाश
खरगे के मंच के शुद्धिकरण पर भड़कीं प्रियंका गांधी, देशभर में कांग्रेस करेगी सत्याग्रह
खरगे के मंच के शुद्धिकरण पर भड़कीं प्रियंका गांधी, देशभर में कांग्रेस करेगी सत्याग्रह
Embed widget