एक्सप्लोरर

Chhote Sarkar Murder: पटना में 'छोटे सरकार' की गोली मारकर हत्या, बेउर जेल से पेशी के लिए लाया गया था दानापुर कोर्ट

Chhote Sarkar Murder: मृतक अभिषेक कुमार उर्फ छोटे सरकार बिहटा के सिकंदरपुर का रहने वाला था. उस पर कई संगीन मामले दर्ज थे. पुलिस ने दो हमलावरों को गिरफ्तार किया है.

पटना: राजधानी पटना में दिनदहाड़े शुक्रवार (15 दिसंबर) को छोटे सरकार (Chhote Sarkar) नाम के एक अपराधी की गोली मारकर बदमाशों ने हत्या कर दी. घटना दानापुर कोर्ट परिसर की है. कैदी छोटे सरकार को कोर्ट में पेशी के लिए लाया गया था. इसी दौरान कोर्ट परिसर में पहुंचे बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी. घटना के बाद कोर्ट परिसर में अफरातफरी मच गई.

मृतक की पहचान बिहटा थाना क्षेत्र के सिकंदरपुर निवासी अभिषेक कुमार उर्फ छोटे सरकार के रूप में की गई है. बताया जा रहा है कि इस कैदी पर हत्या समेत कई संगीन आपराधिक मामले दर्ज हैं. बेउर जेल में कैदी बंद था. शुक्रवार की दोपहर की घटना है. इस पूरे मामले में सिटी एसपी राजेश कुमार ने कहा कि दो की संख्या में हमलावर थे. दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया है. मौके से चार खोखा बरामद हुआ है.

इस्तेमाल किए गए हथियार को पुलिस ने किया जब्त

घटना को अंजाम देने वाले दोनों बदमाश युवा हैं. उनके पास से हथियार को जब्त कर लिया गया है जिससे घटना को अंजाम दिया गया है. उधर कोर्ट परिसर में हुई इस तरह की घटना ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं. गोली क्यों मारी गई है इसकी वजह पूछताछ के बाद सामने आएगी. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.

मुजफ्फरपुर के रहने वाले हैं दोनों बदमाश युवक

इस घटना के संबंध में सिटी एसपी राजेश कुमार ने बताया कि दोनों बदमाशों के पास से दो हथियार बरामद हुए हैं. दोनों मुजफ्फरपुर के रहने वाले हैं. घटना को अंजाम देने के पीछे इनका क्या मकसद था इसकी हमलोग जांच कर रहे हैं. जल्द पूरे मामले का खुलासा हो जाएगा.

एक बदमाश के पैर में लगी गोली

एसएसपी राजीव मिश्रा ने कहा कि निश्चित तौर पर कोर्ट परिसर में सुरक्षा व्यवस्था के मामले में लापरवाही हुई है. हम लोग इसकी जांच करेंगे. जो भी दोषी पाए जाएंगे उन पर कार्रवाई करेंगे. उन्होंने दावा किया कि इस घटना में गिरफ्तार दो व्यक्ति के अलावा और लोग भी शामिल थे. इसकी भी हम लोग जांच कर रहे हैं. कहा कि एक बदमाश के पैर में गोली लगी है. 

वहीं घटना के दौरान कोर्ट परिसर में मौजूद एक वकील मनोरंजन कुमार ने कहा कि करीब छह से सात राउंड फायरिंग हुई होगी. कोर्ट परिसर में हुई इस तरह की घटना से हमलोग डरे सहमे हैं. 

यह भी पढ़ें- Khagaria Murder Case: खगड़िया में हुई थी चौकीदार की हत्या, वजह के खुलासे के साथ 3 महिलाएं गिरफ्तार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार सरकार के पास नहीं बचा कर्मचारियों के वेतन का पैसा? तेजस्वी यादव का आरोप
बिहार सरकार के पास नहीं बचा कर्मचारियों के वेतन का पैसा? तेजस्वी यादव का आरोप
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
बिहार: आकाशीय बिजली गिरने से 8 लोगों की मौत, नवादा और बांका में हड़कंप
बिहार: आकाशीय बिजली गिरने से 8 लोगों की मौत, नवादा और बांका में हड़कंप
सम्राट सरकार बेचेगी शराब? मांझी के बाद BJP से बड़ा बयान
सम्राट सरकार बेचेगी शराब? मांझी के बाद BJP से बड़ा बयान

वीडियोज

Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली के तापमान में आई गिरावट, आज हल्की बारिश का आसार, जानें अपडेट
दिल्ली के तापमान में आई गिरावट, आज हल्की बारिश का आसार, जानें अपडेट
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
Embed widget