एक्सप्लोरर

Patna News: गायब शख्स के नहीं मिलने पर पटना में बवाल, आक्रोशित लोगों ने पुलिस पर किया हमला

Patna Crime News: घटना खुसरूपुर थाना क्षेत्र की है. गायब शख्स का नाम कल्लू मलिक बताया जा रहा है. परिजनों ने खुसरूपुर थाने में शिकायत की थी लेकिन कल्लू का अब तक कुछ पता नहीं चला है.

Attack on Patna Police: राजधानी पटना में मंगलवार (28 मई) की सुबह आक्रोशित लोगों ने पुलिस की टीम पर हमला बोल दिया. घटना खुसरूपुर थाना क्षेत्र की है. गायब शख्स का नाम कल्लू मलिक बताया जा रहा है. वह बीते 21 मई से लापता है. इस घटना को लेकर दो दिन पहले भी पटना-बख्तियारपुर स्टेट हाईवे को कुर्था के पास जाम किया गया था. मंगलवार को एक बार फिर लोग आक्रोशित हो गए.

बताया जाता है कि कुर्था घाट पर बहुत पहले से कल्लू मलिक और उसके चचेरे भाई संजय मलिक शव को जलाने का काम करते थे. जो भी पैसा आता था दोनों मिलकर बांटते थे. एक महीना पहले दोनों के बीच विवाद हुआ था. 21 मई को कुर्था के बिनटोली से एक व्यक्ति का शव आया था जिसे दोनों ने जलाया था. दोनों ने मिलकर पैसे भी बांटे. उसी दिन से कल्लू मलिक गायब है.

कल्लू के भाई और उसके बेटे पर लगा हत्या का आरोप

उधर कल्लू के लापता होने के बाद परिजनों ने खुसरूपुर थाने में लिखित आवेदन देकर मामले की जानकारी दी. हालांकि अभी तक कल्लू मलिक का कोई सुराग नहीं मिल पाया है. इसको लेकर परिजनों में काफी आक्रोश है. परिजनों का कहना है कि संजय मलिक और उसके बेटे जय मालिक ने कल्लू मलिक की हत्या कर दी है और शव को ठिकाने लगा दिया है. कल्लू मलिक का अब तक पता नहीं चला है ऐसे में पुलिस के खिलाफ लोगों का गुस्सा फूट गया.

थानाध्यक्ष समेत कई पुलिसकर्मी घायल

घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पुलिस पहुंची. ऐसे में आक्रोशित लोग पुलिस से उलझ गए. पुलिस पर ही हमला कर दिया. इस हमले में खुसरूपुर थानाध्यक्ष सहित कई पुलिसकर्मी घायल हुए हैं. मौके पर फतुहा डीएसपी निखिल कुमार सहित फतुहा, दनियावां, शाहजहांपुर, दीदारगंज की पुलिस पुलिस है. पुलिस लोगों को समझाने का प्रयास कर रही है. 

यह भी पढ़ें- Ranchi Disc Jockey Murder: रांची में हुआ था डिस्क जॉकी का मर्डर... अब मुख्य आरोपी बिहार से गिरफ्तार, जानें मामला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पप्पू यादव के खिलाफ थाने पहुंचा चप्पल फेंकने वाला आरोपी, पूर्णिया सांसद पर लगाए ये आरोप
पप्पू यादव के खिलाफ थाने पहुंचा चप्पल फेंकने वाला आरोपी, पूर्णिया सांसद पर लगाए ये आरोप
बेटे के MLC बनने पर उपेंद्र कुशवाहा बोले, 'ये फैसला तो...'
बेटे के MLC बनने पर उपेंद्र कुशवाहा बोले, 'ये फैसला तो...'
बांकीपुर में हार के बीच RJD का बड़ा कदम, सभी संगठनात्मक इकाइयां भंग
बांकीपुर में हार के बीच RJD का बड़ा कदम, सभी संगठनात्मक इकाइयां भंग
भरत तिवारी का परिवार प्रशांत किशोर पर करेगा केस? 50 लाख का मामला
भरत तिवारी का परिवार प्रशांत किशोर पर करेगा केस? 50 लाख का मामला

वीडियोज

Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत
Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत की पहली 'टॉप गन' भावना, नाम सुनते ही खौफ खाएगा पाकिस्तान
भारत की पहली 'टॉप गन' भावना, नाम सुनते ही खौफ खाएगा पाकिस्तान
पप्पू यादव के खिलाफ थाने पहुंचा चप्पल फेंकने वाला आरोपी, पूर्णिया सांसद पर लगाए ये आरोप
पप्पू यादव के खिलाफ थाने पहुंचा चप्पल फेंकने वाला आरोपी, पूर्णिया सांसद पर लगाए ये आरोप
थाईलैंड के स्कूल में छात्र ने की फायरिंग, शिक्षक की मौत, चार घायल
थाईलैंड के स्कूल में छात्र ने की फायरिंग, शिक्षक की मौत, चार घायल
चेन्नई नहीं KKR को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या? 25 करोड़ के साथ कप्तानी भी मिलेगी!
चेन्नई नहीं KKR को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या? 25 करोड़ के साथ कप्तानी भी मिलेगी!
Main Vaapas Aaunga OTT Release: इम्तियाज अली की 'मैं वापस आऊंगा' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देख सकते हैं ये फिल्म
इम्तियाज अली की 'मैं वापस आऊंगा' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देख सकते हैं ये फिल्म
शेख हसीना पर आंखें की लाल, 1 दिन में ही घुटनों पर बांग्लादेश, भारत से मांगा डीजल
शेख हसीना पर आंखें की लाल, 1 दिन में ही घुटनों पर बांग्लादेश, भारत से मांगा डीजल
'सच्चा मुसलमान ऐसा कभी नहीं कर सकता', सावन में गोकशी पर बोले रामपुर SP अनिल कुमार
'सच्चा मुसलमान ऐसा कभी नहीं कर सकता', सावन में गोकशी पर बोले रामपुर SP अनिल कुमार
LPG Cylinder Tips: बिना उठाए पता करें सिलेंडर में कितनी गैस बची है? अपनाएं यह ट्रिक
बिना उठाए पता करें सिलेंडर में कितनी गैस बची है? अपनाएं यह ट्रिक
Embed widget