एक्सप्लोरर

Pitru Paksha Mela: गया पितृपक्ष मेला क्षेत्र को 17 सुपर जोन और 324 सेक्टर में बांटा गया, सुरक्षा को लेकर पुख्ता इंतजाम

Gaya News: बिहार के गया में 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक पितृ पक्ष मेला लगेगा. सुरक्षा को लेकर डीएम ने अधिकारियों के साथ बैठक की थी. बैठक में डीएम ने अधिकारियों को कई निर्देश दिए थे.

Pitru Paksha Mela 2024: मोक्ष स्थली के रूप में चर्चित बिहार के गया में पितृपक्ष के दौरान देश -विदेश के लाखों लोग अपने पूर्वजों की आत्मा की मुक्ति के लिए पिंडदान करने आते हैं. श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा के लिए इस साल पूरे मेला क्षेत्र को 17 सुपर ज़ोन, 43 जोन एव 324 सेक्टर में बांटा गया है. सभी सेक्टर में दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी, महिला दंडाधिकारी, महिला पुलिस पदाधिकारी एवं पर्याप्त संख्या में पुलिस बल तैनात क‍िए गए हैं.

गया के जिला अधिकारी त्यागराजन एसएम ने बताया कि इस वर्ष पितृपक्ष मेला 17 सितंबर से प्रारंभ होकर 2 अक्टूबर तक चलेगा. तीर्थयात्री गया जिले में आकर विष्णुपद, देवघाट सहित अन्य वेदी स्थलों में तर्पण करते हैं. पितृपक्ष मेला अवधि में तीर्थ यात्रियों को विधि व्यवस्था, यातायात व्यवस्था तथा अन्य आवश्यक व्यवस्था उपलब्ध कराने के लिए जिला प्रशासन कटिबद्ध है.

दो अक्टूबर तक होगा तर्पण- जिलाध‍िकारी 

जिलाध‍िकारी ने कहा कि 17 सितंबर को गोदावरी तालाब में तर्पण किया जाएगा, इसके पश्चात उक्त तिथि से लेकर दो अक्टूबर तक विभिन्न सरोवरों एवं पिंडवेदियों में तर्पण अनुष्ठान किया जाएगा. उन्होंने बताया कि सभी सरोवरों एवं देवघाट में एसडीआरएफ, गोताखोर एवं लाइव जैकेट की उपलब्धता रखी गई है, साथ ही नाव की भी पूरी व्यवस्था की गई है. सरोवरों में बैरिकेडिंग के साथ-साथ साइन बोर्ड भी लगाए गए हैं.

अध‍िकार‍ियों को दिए गए हैं कई निर्देश- डीएम

डीएम ने आगे बताया कि विष्णु पद मंदिर के इर्द-गिर्द देव घाट के जाने वाले रास्ते काफी संकीर्ण हैं. इन्‍हें चोक प्वाइंट के रूप में चिन्हित किया गया है. भीड़ नियंत्रण के लिए अध‍िकार‍ियों की टीम गठ‍ित की गई है. उन्होंने कहा कि श्‍मशान घाट से लेकर गया जी डैम तक एक समय में एक साथ 40 से 50 हजार तीर्थयात्री एक साथ बैठकर तर्पण कर सकते हैं. जिलाध‍िकारी ने कहा कि सेफ्टी एवं सिक्योरिटी का पूरा ख्याल रखा गया है. शनिवार को अध‍िकार‍ियों के साथ बैठक की गई और उन्‍हें आवश्‍यक निर्देश दिया गया.

ये भी पढ़ें: Ganesh Visarjan 2024: औरंगाबाद में गणेश प्रतिमा विसर्जन के दौरान तनाव, 40 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लोकसभा स्पीकर के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर ललन सिंह बोले, 'सदन किसी की मर्जी...'
लोकसभा स्पीकर के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर ललन सिंह बोले, 'सदन को बाधित करना विपक्ष की मंशा'
Bihar News: 'हमारी सहानुभूति को कमजोरी न समझें', राजस्व कर्मचारियों की हड़ताल पर विजय सिन्हा की चेतावनी
बिहार: 'हमारी सहानुभूति को कमजोरी न समझें', राजस्व कर्मचारियों की हड़ताल पर विजय सिन्हा की चेतावनी
नीतीश कुमार का जिक्र कर राजेश राम का बड़ा बयान, 'कांग्रेस को कोई आश्चर्य नहीं...'
'BJP ने नीतीश कुमार को डिजिटल अरेस्ट कर लिया', कांग्रेस नेता राजेश राम ने साधा निशाना
निशांत कुमार बनेंगे डिप्टी CM? नीतीश कुमार के करीबी विजय कुमार चौधरी ने साफ की तस्वीर
निशांत कुमार बनेंगे डिप्टी CM? नीतीश कुमार के करीबी विजय कुमार चौधरी ने साफ की तस्वीर

वीडियोज

Bollywood News: ऐश्वर्या राय बच्चन और अभिषेक बच्चन ने ईशा अंबानी के साथ डांस किया, जिसका वीडियो वायरल हो गया
Rakesh Bedi ने ‘Dhurandhar: The Revenge’ और जमील जमाली के किरदार पर की खास बात
Man Atisundar:😮Raadhya को भगाने का 'dark' game, क्या अंधेरे से हार जाएगा Pratham का प्यार?
Khamenei की मौत के बाद Mojtaba के Supreme Leader बनने का खुला राज! | Iran-Israel War
Mojtaba Khamenei: तेल के खेल में फंसने वाली है जनता ! | Israel Iran War Updates

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तीसरी वर्ल्ड वॉर शुरू हो चुकी है', मिडिल ईस्ट के हालात पर PAK एक्सपर्ट का दावा- रूस के पास होगा गल्फ देशों का तेल और पुतिन...
'तीसरी वर्ल्ड वॉर शुरू हो चुकी है', मिडिल ईस्ट के हालात पर PAK एक्सपर्ट का दावा- रूस के पास होगा गल्फ देशों का तेल और पुतिन...
उत्तराखंड में चुनावी साल से पहले बजट पेश, जानें किस विभाग के लिए धामी सरकार ने खोला खजाना?
उत्तराखंड में चुनावी साल से पहले बजट पेश, जानें किस विभाग के लिए धामी सरकार ने खोला खजाना?
दिल्ली से मैनचेस्टर के लिए उड़ा था इंडिगो का विमान, 7 घंटे के सफर के बाद लिया यू-टर्न, जानें क्या है कारण
दिल्ली से मैनचेस्टर के लिए उड़ा था इंडिगो का विमान, 7 घंटे के सफर के बाद लिया यू-टर्न, जानें कारण
रणदीप हुड्डा की पत्नी ने कराया मैटरनिटी फोटोशूट, लिन लैशराम ने फ्लॉन्ट किया बेबी बंप, रोमांटिक हुए एक्टर
रणदीप हुड्डा की पत्नी ने कराया मैटरनिटी फोटोशूट, लिन लैशराम ने फ्लॉन्ट किया बेबी बंप, रोमांटिक हुए एक्टर
एमएस धोनी की पोस्ट पर आया गौतम गंभीर का जवाब, टी20 वर्ल्ड जीतने पर दी थी बधाई; फैंस ने पकड़ा सिर
धोनी की पोस्ट पर आया गौतम गंभीर का जवाब, टी20 वर्ल्ड जीतने पर दी थी बधाई
लोक अदालत में कौन-कौन से मामले सुने जाते हैं, सबकुछ जान लें यहां
लोक अदालत में कौन-कौन से मामले सुने जाते हैं, सबकुछ जान लें यहां
Kidney Disease Symptoms: क्या ठीक से काम कर रही है आपकी किडनी, घर में ही ऐसे कर सकते हैं चेक?
क्या ठीक से काम कर रही है आपकी किडनी, घर में ही ऐसे कर सकते हैं चेक?
'मिडिल ईस्ट में जंग से भारत को होगा नुकसान', राहुल गांधी की चेतावनी, US ट्रेड डील पर सरकार को घेरा
'मिडिल ईस्ट में जंग से भारत को होगा नुकसान', राहुल की चेतावनी, US ट्रेड डील पर सरकार को घेरा
Embed widget