एक्सप्लोरर

PM Narendra Modi: 'नीतीश के आने से पहले...', प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लिया जंगलराज का नाम, निशाने पर RJD

PM Modi in Bihar: दरभंगा एम्स के शिलान्यास के मौके पर बिहार आए पीएम मोदी ने कहा कि नीतीश का सुशासन का मॉडल अद्भुत है. बिहार को जंगलराज से बाहर निकालने में इन्होंने बड़ी भूमिका निभाई.

PM Modi Bihar Visit: बिहार में विधानसभा की चार सीटों पर उपचुनाव के बीच आज बुधवार (13 नवंबर) को पीएम मोदी दरभंगा पहुंचे. उन्होंने दरभंगा एम्स (Darbhanga AIIMS) की आधारशिला रखी. दरभंगा एम्स के शिलान्यास के साथ कार्यक्रम स्थल से ही पीएम मोदी ने नई रेल लाइन का उद्घाटन भी किया. कार्यक्रम में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) समेत एनडीए के कई प्रमुख नेता मौजूद रहे. राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर भी मौजूद थे. इस मौके पर पीएम मोदी ने आरजेडी (RJD) पर हमला भी किया.

पीएम मोदी ने अपने भाषण में सीएम नीतीश की तारीफ की. लालू परिवार और आरजेडी पर हमला करते हुए कहा, "नीतीश का सुशासन का मॉडल अद्भुत है. बिहार को जंगलराज से बाहर निकालने में इन्होंने बड़ी भूमिका निभाई. नीतीश के आने से पहले दावे होते थे वादे पूरे नहीं होते थे. जंगलराज था."

पीएम मोदी ने शारदा सिन्हा को दी श्रद्धांजलि

पीएम मोदी ने अपने संबोधन में बिहार कोकिला शारदा सिन्हा को श्रद्धांजलि दी. पीएम ने कहा कि शारदा सिन्हा ने अद्भुत गीत के जरिए छठ पर्व को पूरी दुनिया में पहुंचाया. पीएम मोदी ने कहा कि दरभंगा एम्स का सपना पूरा होने वाला है. इससे मिथिलांचल समेत उत्तर बिहार के स्वास्थ्य क्षेत्र में बड़ा परिवर्तन आएगा. पड़ोसी देश नेपाल से भी मरीज यहां आकर इलाज करा सकेंगे. हमारे देश में सबसे बड़ी आबादी गरीब और मध्यम वर्ग की है. बीमारी भी सबसे अधिक इन्हीं वर्गों को प्रभावित करती है. इलाज पर खर्च भी बहुत अधिक होता है. प्रधानमंत्री ने बताया कि स्वास्थ्य पर कितना फोकस है.

आगे कहा कि अगर आयुष्मान भारत योजना नहीं होती तो गरीबों की इलाज नहीं हो पाता. गरीबों की बड़ी चिंता एनडीए सरकार की योजना से दूर हुई है. चुनाव के समय मैंने आपको गारंटी दी थी कि 70 साल के ऊपर के बुजुर्गों को भी आयुष्मान योजना के दायरे में लाया जाएगा. मैंने यह गारंटी पूरी कर दी है. बिहार में भी 70 साल के ऊपर के जितने भी बुजुर्ग हैं. परिवार की कमाई चाहे जो भी हो. उनके लिए मुफ्त इलाज की सुविधा शुरू हो गई है. 

'देश के कोने-कोने में नए एम्स बनाए'

पीएम मोदी ने कहा कि छोटे शहरों में भी इलाज की बेहतर सुविधाएं पहुंचाना हमारा लक्ष्य है. देश के कोने-कोने में नए एम्स बनाए हैं. दरभंगा एम्स से भी हर वर्ष बिहार के अनेक युवा डॉक्टर बनकर सेवा के लिए निकलेंगे. मेरी सरकार का यह काम कर्पूरी ठाकुर के लिए सबसे बड़ी श्रद्धांजलि है. अब कोई भी अपनी मातृभाषा में मेडिकल की पढ़ाई करके डॉक्टर बन सकता है. कर्पूरी ठाकुर यही चाहते थे. 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दरभंगा स्टेट के महाराजा रहे कामेश्वर सिंह को याद किया. उन्होंने कहा कि आजादी के पहले और बाद में भारत के विकास में उनका महत्वपूर्ण योगदान रहा. बिहार भारत की विरासत का बड़ा केंद्र है. इसे संजोना सभी की जिम्मेदारी है. एनडीए सरकार विकास और विरासत के मंत्र पर चल रही है.

यह भी पढ़ें- बिहार में दूसरे AIIMS का हुआ शिलान्यास, नीतीश कुमार ने PM मोदी के आगे क्यों जोड़ लिए हाथ?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Bihar Politics: विधानसभा चुनाव में किया वादा अब पूरा करेंगे अमित शाह? बिहार में सस्पेंस के बीच लग रहे ये कयास
विधानसभा चुनाव में किया वादा अब पूरा करेंगे अमित शाह? बिहार में सस्पेंस के बीच लग रहे ये कयास
Bihar New CM Live: JDU में बढ़ते विरोध के बीच नीतीश कुमार ने बुलाई बैठक, ये लोग होंगे शामिल, नई सरकार पर भी होगा मंथन
Live: JDU में बढ़ते विरोध के बीच नीतीश कुमार ने बुलाई बैठक, ये लोग होंगे शामिल, नई सरकार पर भी होगा मंथन
नीतीश कुमार दिल्ली में रहकर भी 'कंट्रोल' करेंगे बिहार? BJP के सामने रख दी ये बड़ी शर्त!
नीतीश कुमार दिल्ली में रहकर भी 'कंट्रोल' करेंगे बिहार? BJP के सामने रख दी ये बड़ी शर्त!
नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने पर अनंत सिंह की पहली प्रतिक्रिया, 'जब बिहार निराशा और…'
नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने पर अनंत सिंह की पहली प्रतिक्रिया, 'जब बिहार निराशा और…'

वीडियोज

UP News: Hathras में भयंकर सड़क हादसा Etah-Aligarh Highway पर स्कॉर्पियो ने बाइक में मारी टक्कर
Chitra Tripathi: बेटे Nishant की लॉन्चिंग के लिए Nitish Kumar ने BJP को सौंपी सत्ता? | JDU | Bihar
Bharat Ki Baat: बिहार में BJP से CM की रेस में कौन आगे, क्या होगा फॉर्मूला? | Nitish Kumar | JDU
Sandeep Chaudhary: बिहार का CM कौन...BJP क्यों है मौन? | Nitish Kumar | Bihar | BJP | JDU
Bihar Politics: दिल्ली में Nitish Kumar..बिहार में BJP? निषाद या महिला कौन होगी मुख्यमंत्री? | JDU

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
असम में फाइटर जेट सुखोई हुआ क्रैश, वायुसेना के 2 पायलट शहीद
असम में फाइटर जेट सुखोई हुआ क्रैश, वायुसेना के 2 पायलट शहीद
नीतीश कुमार दिल्ली में रहकर भी 'कंट्रोल' करेंगे बिहार? BJP के सामने रख दी ये बड़ी शर्त!
नीतीश कुमार दिल्ली में रहकर भी 'कंट्रोल' करेंगे बिहार? BJP के सामने रख दी ये बड़ी शर्त!
Nepal Election Results Live: नेपाल में Gen-Z के प्रिय 'शाह' की सुनामी, भारी जीत की ओर बढ़ रही RSP, वामपंथी गायब
Nepal Election Results Live: नेपाल में Gen-Z के प्रिय 'शाह' की सुनामी, भारी जीत की ओर बढ़ रही RSP, वामपंथी गायब
IND vs NZ Weather Report: भारत-न्यूजीलैंड फाइनल मुकाबले में बारिश का खतरा? जानें अहमदाबाद का पूरा मौसम अपडेट
भारत-न्यूजीलैंड फाइनल मुकाबले में बारिश का खतरा? जानें अहमदाबाद का पूरा मौसम अपडेट
Jab khuli Kitaab Review: पंकज कपूर और डिंपल कपाड़ियां की ये फिल्म दिल को छू लेगी, आपको अपने परिवार के करीब लाने वाली फिल्म 
जब खुली किताब रिव्यू: पंकज कपूर और डिंपल कपाड़ियां की ये फिल्म दिल को छू लेगी
जंग रोकने के लिए ईरान बार-बार कर रहा फोन पर नहीं मान रहे ट्रंप, अमेरिकी राष्ट्रपति का दावा- इजरायल और हम मिलकर...
जंग रोकने के लिए ईरान बार-बार कर रहा फोन पर नहीं मान रहे ट्रंप, अमेरिकी राष्ट्रपति का दावा- इजरायल और हम मिलकर...
Sara Tendulkar: अर्जुन की शादी में बला की खूबसूरत दिखीं सारा तेंदुलकर, गुलाबी साड़ी में काटा गदर
अर्जुन की शादी में बला की खूबसूरत दिखीं सारा तेंदुलकर, गुलाबी साड़ी में काटा गदर
'ईदगाह का हामिद'... 10-10 के सिक्के जोड़ मां के लिए झुमके खरीदने पहुंचा बच्चा, हो जाएंगे इमोशनल
'ईदगाह का हामिद'... 10-10 के सिक्के जोड़ मां के लिए झुमके खरीदने पहुंचा बच्चा, हो जाएंगे इमोशनल
Embed widget