एक्सप्लोरर

PM मोदी ने आचार्य किशोर कुणाल की पत्नी को लिखा पत्र, 'वे सशरीर इस संसार में नहीं हैं लेकिन...'

Kishore Kunal Death: बिहार धार्मिक न्यास बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष किशोर कुणाल का 29 दिसंबर को निधन हो गया था. वे महावीर मंदिर न्यास के सचिव और अयोध्या मंदिर ट्रस्ट के संस्थापकों में से एक थे.

Kishore Kunal Death: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने महावीर मन्दिर न्यास के सचिव आचार्य किशोर कुणाल के आकस्मिक निधन को समाज के लिए अपूरणीय क्षति बताया है. आचार्य किशोर कुणाल की पत्नी अनीता कुणाल को भेजे शोक पत्र में प्रधानमंत्री ने लिखा है कि बहुमुखी प्रतिभा के धनी आचार्य किशोर कुणाल ने सार्वजनिक जीवन में विभिन्न दायित्वों का कुशलता से निर्वहन किया.

गुजरात कैडर के आईपीएस अधिकारी रहे आचार्य किशोर कुणाल के पुलिस सेवा में किए गए कार्यों को भी प्रधानमंत्री ने याद किया. उन्होंने लिखा है कि पुलिस सेवा के दौरान लोगों को न्याय दिलाने और वंचित लोगों की सहायता के लिए आचार्य किशोर कुणाल ने निरंतर प्रयास किया.

‘किशोर कुणाल से मिली शिक्षा-संस्कार मार्गदर्शन करते रहेंगे’
आध्यात्मिक जगत में आचार्य किशोर कुणाल की उपलब्धियों का जिक्र भी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अपने शोक पत्र में किया है. प्रधानमंत्री ने लिखा है कि अध्यात्म में विशेष रूचि रखने वाले आचार्य किशोर कुणाल द्वारा किए गए कार्यों से लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव आए. सामाजिक समरसता के लिए उनके द्वारा किए गए प्रयास उल्लेखनीय हैं. उनका निधन समाज के लिए अपूरणीय क्षति है.

प्रधानमंत्री ने आचार्य किशोर कुणाल के शोक संतप्त परिवार का ढांढस बांधते हुए लिखा है कि इस कठिन समय में उनकी संवेदनाएं परिवार के साथ हैं. आचार्य किशोर कुणाल सशरीर इस संसार में नहीं हैं, लेकिन उनसे मिली शिक्षा एवं संस्कार परिवार का मार्गदर्शन करते रहेंगे.

बता दें कि पूर्व आईपीएस अधिकारी व बिहार धार्मिक न्यास बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष किशोर कुणाल का 29 दिसंबर को निधन हो गया था. घर में दिल का दौरा पड़ने के बाद किशोर कुणाल को महावीर वात्सल्य अस्पताल लाया गया था. जहां उन्हें बचाया नहीं जा सका. आईपीएस अधिकारी के पद से रिटायर होने के बाद आचार्य किशोर कुणाल सामाजिक कार्यों से जुड़ गए थे. वर्तमान में वे महावीर मंदिर ट्रस्ट के सचिव पद पर भी थे.

यह भी पढ़ें: जहानाबाद में युवक की हत्या, जमीन विवाद में आरोपी रिटायर्ड फौजी ने चलाई गोली

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लालू यादव और राबड़ी देवी के आवास के बाहर लाठियां लेकर डटे RJD कार्यकर्ता, हर समय देंगे पहरा
लालू यादव और राबड़ी देवी के आवास के बाहर लाठियां लेकर डटे RJD कार्यकर्ता, हर समय देंगे पहरा
TMC के पूर्व प्रत्याशी कैलाश मिश्र मधुबनी से गिरफ्तार, पश्चिम बंगाल में धोखाधड़ी केस में है नाम
TMC के पूर्व प्रत्याशी कैलाश मिश्र मधुबनी से गिरफ्तार, पश्चिम बंगाल में धोखाधड़ी केस में है नाम
'Fire सेफ्टी नियमों की अनदेखी करने वाले...', खान सर की कोचिंग पर बोला बिहार अग्निशमन विभाग
'Fire सेफ्टी नियमों की अनदेखी करने वाले...', खान सर की कोचिंग पर बोला बिहार अग्निशमन विभाग
दीपक प्रकाश को MLC नहीं बनाए जाने की क्या है वजह? उपेंद्र कुशवाहा के 3 बड़े झटकों के समझें मायने
दीपक प्रकाश को MLC नहीं बनाए जाने की क्या है वजह? उपेंद्र कुशवाहा के 3 बड़े झटकों के समझें मायने

वीडियोज

Bengal Latest News: पुलिस से बचने के लिए TMC कार्यकर्ता का अनोखा जुगाड़ फेल! | Breaking
Mumbai Music Concert Case: कॉन्सर्ट वाली जगह की तस्वीरें देख आपको लग जाएगा झटका | Goregaon
Big Breaking | Khan Sir Controversy: खान सर के कोचिंग सील को लेकर आया बड़ा अपडेट! |Patna Coaching
Khan Sir Controversy: किराए के कमरे से 'Coaching King' बनने तक का सफर | Faizal Khan | Patna News
Salman Khan से लेकर Amitabh Bachchan तक, Andre Timmins ने सुनाए IIFA के यादगार पल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
केरल में हार के बाद INDIA ब्लॉक की मीटिंग में शामिल होगी CPIM? घमासान के बीच सामने आया बयान
INDIA ब्लॉक की मीटिंग में CPIM जाएगी या नहीं? घमासान के बीच सामने आया पार्टी का बयान
लालू यादव और राबड़ी देवी के आवास के बाहर लाठियां लेकर डटे RJD कार्यकर्ता, हर समय देंगे पहरा
लालू यादव और राबड़ी देवी के आवास के बाहर लाठियां लेकर डटे RJD कार्यकर्ता, हर समय देंगे पहरा
भारतीय क्रिकेटर एक टेस्ट मैच खेलने का कितना पैसा कमाते हैं? रकम होश उड़ा देगी
भारतीय क्रिकेटर एक टेस्ट मैच खेलने का कितना पैसा कमाते हैं? रकम होश उड़ा देगी
कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन पर आया BJP अध्यक्ष नितिन नवीन का पहला रिएक्शन, कहा- 'विदेश में बैठे...'
कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन पर आया BJP अध्यक्ष नितिन नवीन का पहला रिएक्शन, कहा- 'विदेश में बैठे...'
Sunday Box Office LIVE: दोपहर तक 139 करोड़ के पार हुई 'पेद्दी', 'बंदर' और 'है जवानी तो इश्क होना है' का संडे को ऐसा है हाल
LIVE: दोपहर तक 139 करोड़ के पार हुई 'पेद्दी', 'बंदर' और 'है जवानी तो इश्क होना है' का संडे को ऐसा है हाल
'हिटलर से प्रेरित होकर...', तेलंगाना CM रेवंत रेड्डी का HYDRAA को लेकर विवादित बयान, भड़की बीजेपी
'हिटलर से प्रेरित होकर...', तेलंगाना CM रेवंत रेड्डी का HYDRAA को लेकर विवादित बयान, भड़की बीजेपी
How To Clean A Tea Strainer: चाय छानते-छानते बंद हो गए हैं छलनी के छेद, ऐसे करें एकदम नई जैसी
चाय छानते-छानते बंद हो गए हैं छलनी के छेद, ऐसे करें एकदम नई जैसी
पोल्ट्री इंडस्ट्री की 'लेंबोर्गिनी' है ये काली मुर्गी, एक अंडा ही बिकता है हजारों में
पोल्ट्री इंडस्ट्री की 'लेंबोर्गिनी' है ये काली मुर्गी, एक अंडा ही बिकता है हजारों में
Embed widget