एक्सप्लोरर

PM Modi Road Show in Patna: 'शायद इस बार हम...', बिहार में चुनाव को लेकर आकलन पर पीएम मोदी क्या बोले?

PM Modi Road Show in Patna: राजधानी पटना में पहली बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रोज शो किया. वहीं, इस दौरान मीडिया के सवाल पर उन्होंने जवाब भी दिए.

PM Modi Rally in Bihar: राजधानी पटना में पीएम मोदी के रोड शो को लेकर बिहार में राजनीतिक माहौल अपने शिखर पर है. रोड शो के दौरान पीएम मोदी हाथ हिलाकर सबका अभिवादन स्वीकार कर रहे थे. प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एक विशेष वाहन पर सवार हुए और पीछे उनका काफिला था. सबसे आगे महिला कार्यकर्ताओं की भीड़ थी और पीछे प्रधानमंत्री मोदी के काफिले से जुड़ी गाड़ियां और उनकी सुरक्षा में तैनात सिक्योरिटी गार्ड्स थे.

वहीं, इस दौरान उन्होंने 'एनडीटीवी चैनल' से बातचीत की. बिहार में चुनाव को लेकर आकलन पर उन्होंने कहा कि हमारे साथियों से बात हुई बिहार में पहले हम एक सीट हारे थे. शायद इस बार हम एक भी नहीं हारेंगे. आगे उन्होंने कहा कि संगठन के काम के लिए यहां बहुत बार आया हूं. अनेक क्षेत्रों में गया हूं. यहां की पुरानी चीजों से जुड़ा हुआ हूं.

पीएम की एक झलक के लिए लोग बेताब

वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की एक झलक देखने के लिए पूरा पटना रविवार की शाम सड़कों पर उमड़ पड़ा. प्रधानमंत्री मोदी का रोड शो भट्टाचार्य रोड से शुरू हुआ. उसके पहले ही बड़ी संख्या में लोग सड़कों के किनारे प्रधानमंत्री का इंतजार करते रहे. रोड शो में केवल लोग ही लोग नजर आए.

पटना की सड़कों से जब प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का रोड शो गुजरा तो पूरा पटना 'मोदी जिंदाबाद' के नारों और 'जो राम को लाए हैं, हम उनको लाएंगे' जैसे गीतों से गुंजायमान हो गया.

सीएम नीतीश भी रहे मौजूद

बता दें कि प्रधानमंत्री मोदी जिस खुले वाहन में सवार थे, उसमें उनके साथ मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी और पटना साहिब से भाजपा उम्मीदवार रविशंकर प्रसाद भी मौजूद थे. वहीं, पटना के लिए यह पहला मौका है, जब किसी प्रधानमंत्री ने यहां रोड शो किया. ऐसे में हर कोई प्रधानमंत्री मोदी की एक तस्वीर अपने मोबाइल कैमरे से कैप्चर करने के लिए लालायित दिखे. इस रोड शो को लेकर सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए गए. कई जगहों पर बैरिकेडिंग लगाई गई थी.

(आईएएनएस से भी जानकारी)

ये भी पढे़ं: PM Modi Road Show in Patna: पटना रोड शो में PM मोदी की पहली झलक, उमड़ा जनसैलाब, CM नीतीश भी मौजूद

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'भारत ने अपना एक दोस्त खो दिया', ईरान के सुप्रीम लीडर खामेनेई की मौत पर आया RJD का बयान
'भारत ने अपना एक दोस्त खो दिया', ईरान के सुप्रीम लीडर खामेनेई की मौत पर आया RJD का बयान
Gaya News: ईंटों के नीचे छिपाकर ले जा रहे थे अंग्रेजी शराब, पकड़ने गई पुलिस टीम पर किया हमला
बिहार: ईंटों के नीचे छिपाकर ले जा रहे थे अंग्रेजी शराब, पकड़ने गई पुलिस टीम पर किया हमला
पवन सिंह के राज्यसभा जाने की चर्चा पर खेसारी लाल यादव का आया बयान, बोले- 'जाएं, बेहतर काम करें'
पवन सिंह के राज्यसभा जाने की चर्चा पर खेसारी लाल यादव का आया बयान, बोले- 'जाएं, बेहतर काम करें'
Bihar News: कैमूर में NH-19 पर रॉन्ग साइड से आए ट्रक ने बस को मारी टक्कर, तीन की मौत, दर्जनभर घायल
कैमूर में NH-19 पर रॉन्ग साइड से आए ट्रक ने बस को मारी टक्कर, तीन की मौत, दर्जनभर घायल

वीडियोज

SEBI का Masterstroke, Life Cycle Funds बनेंगे Game Changer?| Paisa Live
US-Israel Iran War: 'सबसे बड़ा हमला करेंगे..', ईरान को Trump ने फिर दी धमकी | Khamenai | Netnyahu
SEBI का Masterstroke, Life Cycle Funds बनेंगे Game Changer?| Paisa Live
Iran Israel War: कौन देश किसके साथ? खामेनेई की मौत होते ही बंट गई दुनिया | Khamenai | Netnyahu
US-Israel Iran War: अमेरिका से इंतकाम...कतर में ईरान का कोहराम ! | Netnyahu | Trump | Pakistan

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
खामेनेई की मौत से पाकिस्तान में बवाल, कराची से PoK तक हिंसा, पुलिस और सेना की फायरिंग में 19 की मौत
खामेनेई की मौत से पाकिस्तान में बवाल, कराची से PoK तक हिंसा, पुलिस-सेना की फायरिंग में 19 की मौत
Delhi News: खामेनेई की मौत पर दिल्ली में प्रदर्शन, जामिया नगर इलाके में इजरायल-अमेरिका के खिलाफ नारेबाजी
खामेनेई की मौत पर दिल्ली में प्रदर्शन, जामिया नगर इलाके में इजरायल-अमेरिका के खिलाफ नारेबाजी
ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज ने ODI से लिया संन्यास, भारत के खिलाफ रिटायरमेंट मैच में जड़ा शतक
ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज ने ODI से लिया संन्यास, भारत के खिलाफ रिटायरमेंट मैच में जड़ा शतक
425 करोड़ नहीं! इतने बजट में बन रही है रणवीर-आलिया की ‘लव एंड वॉर’, जानें असली आंकड़ा
425 करोड़ नहीं! इतने बजट में बन रही है रणवीर-आलिया की ‘लव एंड वॉर’, जानें असली आंकड़ा
Israle-Iran War: इजरायल और अमेरिका के हमले में खामेनेई की मौत पर भड़के पुतिन, कहा-यह हत्या घोर...
इजरायल और अमेरिका के हमले में खामेनेई की मौत पर भड़के पुतिन, कहा-यह हत्या घोर...
खामेनेई की मौत के बाद जावेद अख्तर का पहला रिएक्शन, कहा- 'इस बार अमेरिका और इजरायल ने हद...'
खामेनेई की मौत के बाद जावेद अख्तर का पहला रिएक्शन, कहा- 'इस बार अमेरिका और इजरायल ने हद...'
बेहोशी का ड्रामा कर बच्चों ने प्रिंसिपल को दिया बर्थडे सरप्राइज, छात्रों का प्यार देख मुस्कुराने लगे माड़साब, वीडियो वायरल
बेहोशी का ड्रामा कर बच्चों ने प्रिंसिपल को दिया बर्थडे सरप्राइज, छात्रों का प्यार देख मुस्कुराने लगे माड़साब, वीडियो वायरल
मिडिल ईस्ट में जंग के बीच CBSE का बड़ा फैसला, 2 मार्च को होने वाला बोर्ड एग्जाम स्थगित
मिडिल ईस्ट में जंग के बीच CBSE का बड़ा फैसला, 2 मार्च को होने वाला बोर्ड एग्जाम स्थगित
Embed widget