एक्सप्लोरर

औरंगजेब पर बिहार में किसने क्या कहा? विवाद पर सपोर्ट में CM नीतीश के 2 नेता, BJP का स्टैंड जानें

Bihar Politics: औरंगजेब की तारीफ करने पर सपा विधायक अबू आजमी को महाराष्ट्र विधानसभा से सस्पेंड कर दिया गया है. अबू आजमी ने कहा था कि औरंगजेब निर्दयी शासक नहीं था. अब बिहार में भी सियासत हो रही है.

Bihar News: बिहार में इसी साल (2025) विधानसभा का चुनाव है और प्रदेश के सियासी गलियारे में औरंगजेब को लेकर जारी विवाद पर घमासान शुरू हो गया है. सबसे बड़ी बात है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) की पार्टी के दो-दो एमएलसी सपा नेता अबू आजमी (Abu Azmi) द्वारा औरंगजेब को लेकर दिए गए बयान के समर्थन में हैं. दूसरी ओर बीजेपी विरोध कर रही है. ऐसे में सत्ता पक्ष यानी एनडीए के बीच ही ऐसे वक्त में बयानबाजी हो रही है जब बिहार में चुनाव होना है. जेडीयू एमएलसी खालिद अनवर (Khalid Anwar) के बाद अब जेडीयू के एमएलसी गुलाम गौस (Gulam Gaus) ने बड़ा बयान दिया है.

गुलाम गौस ने गुरुवार (06 मार्च, 2025) को एबीपी न्यूज़ से कहा कि औरंगजेब और जो पहले राजा हुआ करते थे उनका काम था अपने राज्य का विस्तार करना. औरंगजेब के यहां कई गैर मुस्लिम सिपाही थे. उन्होंने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि औरंगजेब का मुद्दा उठाकर असल मुद्दों से ध्यान भटकाने की कोशिश की जा रही है. कभी बाबरी, कभी लव-जिहाद, कभी वक्फ बोर्ड, कभी तीन तलाक तो कभी सीएए. हमारी समस्या रोजी-रोटी, महंगाई और भ्रष्टाचार है. राजाओं की लड़ाई दो धर्म की लड़ाई क्यों बनाई जा रही है?

'हम लोग को मिटाने वाले मिट जाएंगे'

बीजेपी विधायक हरि भूषण ठाकुर बचौल और जेडीयू के विधायक संजीव कुमार ने खालिद अनवर को देशद्रोही बताया है. उनका कहना है कि खालिद अनवर को पाकिस्तान भेज देना चाहिए. इस पर गुलाम गौस ने कहा कि किसको हिम्मत है कि हमारे देश के 30 करोड़ मुस्लिमों को पाकिस्तान भेज देगा? किसकी औकात है खालिद अनवर को पाकिस्तान भेज दे? हम लोग को मिटाने वाले मिट जाएंगे.

अब एक नजर में पढ़िए किसने क्या कहा

बीजेपी विधायक हरिभूषण ठाकुर बचौल: "औरंगजेब के पक्ष में बोलने वाले देशद्रोही हैं. उनको पाकिस्तान भेज दिया जाए. बिहार में औरंगाबाद का नाम मुगल शासक औरंगजेब के नाम पर रखा गया है. बिहार के औरंगाबाद का नाम बदलकर राम नगर किया जाए. बिहार में करीब 12 जगहों के नाम मुगल बादशाह औरंगजेब के नाम पर हैं. सबका नाम बदला जाए. औरंगजेब के नाम पर बिहार में जो-जो है सबका हिंदू सनातनी पर नाम पर रखा जाए. औरंगजेब दुर्दांत एवं क्रूर शासक था जिसने लाखों हिंदुओं का कत्ल किया. सैकड़ों मंदिरों को तोड़ा." 

जेडीयू विधायक संजीव कुमार: "हमारी पार्टी के विधान पार्षद खालिद अनवर देशद्रोही हैं. उनको पाकिस्तान भेज देना चाहिए. औरंगजेब क्रूर शासक था. उसके पक्ष में बोलना देशद्रोह वाला काम है. बीजेपी की मांग का समर्थन करता हूं. औरंगजेब के नाम पर बिहार में जितनी जगहें हैं सबका नाम बदला जाए."

जेडीयू एमएलसी खालिद अनवर: "औरंगजेब निर्दयी शासक नहीं था. बहुत अच्छा शासक था. वह राजा थे. औरंगजेब वैसे जालिम नहीं थे कि उनको विलेन की तरह पेश किया जाए. बड़े-बड़े इतिहासकारों ने कहा है कि औरंगजेब जालिम नहीं थे. महाराष्ट्र में औरंगजेब पर चर्चा सदन में क्यों कराई जा रही है यह समझ में नहीं आ रहा." 

बीजेपी विधायक नीरज कुमार बबलू: खालिद अनवर के बयान को चिंताजनक बताया. कहा- "अगर वह औरंगजेब के पक्ष में बोल रहे हैं तो वह देश के खिलाफ में बोल रहे हैं. इतिहास पढ़ने की जरूरत है."

बता दें कि औरंगजेब की तारीफ करने पर सपा विधायक अबू आजमी को महाराष्ट्र विधानसभा से सस्पेंड कर दिया गया है. अबू आजमी ने कहा था कि औरंगजेब निर्दयी शासक नहीं था. बयान के तूल पकड़ने पर उन्होंने अपने बयान के पीछे इतिहासकारों का हवाला देते हुए माफी मांगी है. महाराष्ट्र विधानसभा से अबू आजमी का निलंबन पूरे सत्र के लिए किया गया है. 

यह भी पढ़ें- तेजस्वी यादव का बड़ा ऐलान, शराबबंदी कानून में होगा बदलाव, 'हमारी सरकार आई तो...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अनंत सिंह के गांव पहुंचे ईरान के पहलवान जलाल और हामिद, महादंगल में दोनों की हुई हार
अनंत सिंह के गांव पहुंचे ईरान के पहलवान जलाल और हामिद, महादंगल में दोनों की हुई हार
Bihar Weather: भीषण गर्मी से परेशान है बिहार की जनता, 40 डिग्री के पार पहुंचा तापमान, जानें कब होगी बारिश?
भीषण गर्मी से परेशान है बिहार की जनता, 40 डिग्री के पार पहुंचा तापमान, जानें कब होगी बारिश?
सम्राट चौधरी सहित जितने नाम बिहार CM के दावेदार सबको बड़ा झटका! ऐसा क्या करने वाली है BJP?
सम्राट चौधरी सहित जितने नाम बिहार CM के दावेदार सबको बड़ा झटका! ऐसा क्या करने वाली है BJP?
Nawada News: नवादा में ई-शिक्षाकोष पोर्टल पर बड़ी लापरवाही,386 शिक्षकों को नोटिस, तीन दिन में मांगा जवाब
नवादा में ई-शिक्षाकोष पोर्टल पर बड़ी लापरवाही,386 शिक्षकों को नोटिस, तीन दिन में मांगा जवाब

वीडियोज

Sansani: महायुद्ध का सबसे 'विध्वंसक' चैप्टर ! | Iran-israel War | Middle East War | Trump | abp News
Iran Israel War Update: ट्रंप का नया टारगेट सेट...पावर सेंटर पर करेंगे अटैक! | Middle East
Janhit With Chitra Tripathi: ईरान के मारे...Trump बेचारे, गुरूर..चूर-चूर! | Iran US Israel War
Khabar Filmy Hain: रोमांस से एक्शन तक... सलमान खान की 'सिकंदर' का फर्स्ट लुक आउट | Mathrubhumi
Saas Bahu Aur Saazish :Mihir-Noina की शादी का मंडप तैयार! Tulsi फोड़ेगी शादी के मंडप में सच्चाई का बम | Kyunki Saas Bhi

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Donald Trump On Iran: ट्रंप ने ईरान को फिर दिया अल्टीमेटम, होर्मुज नहीं खोला तो पावर प्लांट पर अटैक करेगा अमेरिका
ट्रंप ने ईरान को फिर दिया अल्टीमेटम, होर्मुज नहीं खोला तो पावर प्लांट पर अटैक करेगा अमेरिका
'मैं किसी गोल टोपी और दाढ़ी वालों की वजह से विधायक नहीं बना', मंत्री नितेश राणे का बड़ा बयान
'मैं किसी गोल टोपी और दाढ़ी वालों की वजह से विधायक नहीं बना', मंत्री नितेश राणे का बड़ा बयान
'धुरंधर 2' की सुपर सक्सेस के बाद बदली रणवीर सिंह की चाल-ढाल, NMACC के इवेंट में 'जसकीरत' का दिखा रॉयल अंदाज, लोग बोले- 'ये है सुपरस्टार'
'धुरंधर 2' की सक्सेस के बाद बदली रणवीर सिंह की चाल-ढाल, इवेंट में रॉयल अंदाज में दिखे 'जसकीरत'
Iran-US War: अमेरिकी एयरफोर्स को तगड़ा झटका! ईरान ने A-10 फाइटर जेट मार गिराने का किया दावा
अमेरिकी एयरफोर्स को तगड़ा झटका! ईरान ने A-10 फाइटर जेट मार गिराने का किया दावा
RCB को पछाड़ चेन्नई सुपर किंग्स ने रचा इतिहास, IPL का 'महारिकॉर्ड' CSK के नाम
RCB को पछाड़ चेन्नई सुपर किंग्स ने रचा इतिहास, IPL का 'महारिकॉर्ड' CSK के नाम
नकली नोटों पर सपा-BJP में छिड़ी रार! अखिलेश यादव ने काली टोपी का जिक्र कर पूछा 5 बड़ा या 7?
नकली नोटों पर सपा-BJP में छिड़ी रार! अखिलेश यादव ने काली टोपी का जिक्र कर पूछा 5 बड़ा या 7?
Health Checkup Routine : कितने समय में कराना चाहिए हेल्थ चेक-अप? डॉक्टरों ने उम्र के हिसाब से बताया पूरा प्लान
कितने समय में कराना चाहिए हेल्थ चेक-अप? डॉक्टरों ने उम्र के हिसाब से बताया पूरा प्लान
गमले में उगाना चाहते हैं शिमला मिर्च तो अपनाएं ये आसान टिप्स, होगा तगड़ा फायदा
गमले में उगाना चाहते हैं शिमला मिर्च तो अपनाएं ये आसान टिप्स, होगा तगड़ा फायदा
Embed widget