एक्सप्लोरर

प्रगति यात्रा के दौरान 'जीविका दीदियों' से CM नीतीश कुमार ने की बात, तारीफ में जानें क्या कहा?

Nitish Kumar News: बिहार में प्रगति यात्रा के दौरान जीविका दीदियों से बातचीत करते हुए सीएम नीतीश कुमार कुछ ऐसा बोल गए. जिसको लेकर आरजेडी ने हमला बोला है.

Bihar News: बिहार में इस साल होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार लगातार प्रगति यात्रा कर रहे हैं. तीसरे चरण की यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री फिलहाल बेगूसराय में हैं. यहां उन्होंने जीविका दीदियों से बातचीत के दौरान कुछ ऐसा बोल दिया कि उनका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

सीएम नीतीश के बयान पर आरजेडी ने हमला बोला है. RJD प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने मुख्यमंत्री के बयान को हास्यास्पद बताया है. उन्होंने कहा कि जब से नीतीश बीजेपी के साथ गए हैं गड़बड़ा गए हैं.

क्या बोले नीतीश कुमार?
सीएम नीतीश कुमार ने प्रगति यात्रा के दौरान जीविका दीदियों से बातचीत के दौरान कहा कि पहले कोई लड़की कपड़ा पहनती थीं. अब कितना बढ़िया हो गया, सब कितना अच्छा कपड़ा पहन रहीं हैं और बोलती कितना बढ़िया हैं. पहले नहीं बोल पाती थीं, बहुत अच्छा है. जहां भी जाते हैं जीविका दीदी का दर्शन करते हैं. मुख्यमंत्री के बयान का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

पहले भी दे चुके हैं कुछ ऐसा ही बयान
इससे पहले भी 5 जनवरी को प्रगति यात्रा के दौरान सीएम नीतीश ने जीविका दीदियों से बातचीत करते हुए कहा था कि इन सबका चेहरा कितना बढ़िया दिख रहा है. ऐसा चेहरा किसा का देखते थे, अब कितना बढ़िया बोलती हैं. सीएम के बयान को लेकर तेजस्वी यादव ने एक्स पर उनका वीडियो पोस्ट करते हुए निशाना साधा था.

तेजस्वी ने लिखा कि 2005 से पहले किसी के पास चेहरा था? 2005 के बाद सब बढ़िया चेहरा तो हम ना लगवाए हैं जी. पहले कोई बोलती थी? उ तो हम ना सिखाए हैं जी. 2005 से पहले सृष्टि थी? उ तो हम पैदा किए है जी! जरा एक-एक बात याद रखना, क्या पता इ मोबाइलवा सारी दुनिया ना खत्म कर दें? महीनों बाद किचन कैबिनेट के अधिकारियों ने बोलना सिखाया, इतना रटाया फिर भी वही बोला जो बोलना था.

यह भी पढ़ें: RJD की बैठक से पहले तेजप्रताप ने की सरकार गिराने की बात, खुद को बताया अगला CM! BJP ने घेरा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तेजस्वी यादव ने राहुल गांधी-अखिलेश यादव को बुलाया बिहार, की ये अपील
तेजस्वी यादव ने राहुल गांधी-अखिलेश यादव को बुलाया बिहार, की ये अपील
मोतिहारी में बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से मां और 4 बच्चों की मौत
मोतिहारी में बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से मां और 4 बच्चों की मौत
छात्रों पर लाठीचार्ज को लेकर DGP से मिले तेजस्वी यादव, बोले- 'कार्रवाई नहीं हुई तो...'
छात्रों पर लाठीचार्ज को लेकर DGP से मिले तेजस्वी यादव, बोले- 'कार्रवाई नहीं हुई तो...'
RJD की इकाइयां भंग होने पर रोहिणी आचार्य का बड़ा बयान, 'कट्टर लालूवादियों को...'
RJD की इकाइयां भंग होने पर रोहिणी आचार्य का बड़ा बयान, 'कट्टर लालूवादियों को...'

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सेंसरशिप नहीं, कानून का पालन', AI कंटेंट-CSAM पर केंद्र की मेटा को दो टूक
'सेंसरशिप नहीं, कानून का पालन', AI कंटेंट-CSAM पर केंद्र की मेटा को दो टूक
UP चुनाव से पहले RLD में बड़ा बदलाव, ऐश्वर्य राज सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष
UP चुनाव से पहले RLD में बड़ा बदलाव, ऐश्वर्य राज सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
Xप्लेन: कैंसर से भारत कैसे बच सकता है? ऐसे पहचानें हर रोज दोहराने वाला दर्दनाक सच
कैंसर से भारत कैसे बच सकता है? ऐसे पहचानें हर रोज दोहराने वाला दर्दनाक सच
Bharat Bhhagya Viddhaata OTT Release: कंगना रनौत की 'भारत भाग्य विधाता' की ओटीटी रिलीज कंफर्म, जानें कब-कहां देख सकते हैं
कंगना रनौत की 'भारत भाग्य विधाता' की ओटीटी रिलीज कंफर्म, जानें कब-कहां देख सकते हैं
अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी..., भारत-चीन पर 100% टैरिफ का US सीनेटर ने किया विरोध
अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी..., भारत-चीन पर 100% टैरिफ का US सीनेटर ने किया विरोध
एक पर हमला, तीनों पर माना जाएगा अटैक! पाक-सऊदी-तुर्किए डिफेंस डील पर क्या बोला भारत?
एक पर हमला, तीनों पर माना जाएगा अटैक! पाक-सऊदी-तुर्किए डिफेंस डील पर क्या बोला भारत?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
Embed widget