एक्सप्लोरर

Bihar Politics: 'नीतीश कुमार को खुद नहीं मालूम है कि...', बिहार में सियासी अटकलों पर प्रशांत किशोर का बड़ा बयान

Bihar Politics: दरभंगा के डीएमसीएच खेल मैदान में प्रशांत किशोर पत्रकारों से बात कर रहे थे. इस दौरान उन्होंने यह भी कहा कि अब नीतीश कुमार के साथ जाने का कोई सवाल ही नहीं है.

Prashant Kishor News: एक तरफ जेडीयू में क्या होने वाला है इसको लेकर अटकलें लगाई जा रही हैं तो वहीं दूसरी ओर चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर (Prashant Kishor) ने सीएम नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar) को लेकर बड़ा बयान दिया है. गुरुवार (28 दिसंबर) को बयान जारी करते हुए प्रशांत किशोर ने कहा कि नीतीश कुमार को खुद नहीं मालूम है कि वह कहां हैं और कहां रहेंगे.

पीके ने कहा कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के फिर से पलटी मारने यानी I.N.D.I.A. गठबंधन से अलग होकर एनडीए में जाने की चर्चा खूब है. अफवाह यह भी है कि आने वाले दिनों में जेडीयू में बड़े संगठनात्मक बदलाव होने वाले हैं. इस पर जनसुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने कहा कि नीतीश कुमार के राजनीतिक जीवन का ये अंतिम दौर चल रहा है. इतना जरूर कह सकता हूं कि लोकसभा चुनाव-2024 के पहले अब उनके पास कोई विकल्प नहीं है और उन्हें चुनाव तो महागठबंधन के साथ ही लड़ना होगा.

'बहुत बड़े बोझ बन गए हैं नीतीश कुमार'

प्रशांत किशोर ने कहा कि नीतीश कुमार पलटी मारना नहीं चाहते हैं इसलिए कि पलटी मारने के बाद कोई लेने वाला भी तो कोई होना चाहिए. अब आज की तारीख में उनको कोई लेने वाला भी नहीं बचा है. नीतीश कुमार राजनेता और जेडीयू दल के तौर पर बहुत बड़े बोझ बन गए हैं और जो भी इस बोझ को उठाने की कोशिश करेगा वो भी उस बोझ के तले नीचे दबकर मर जाएगा.

जेडीयू की होने वाली राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक के सवाल पर प्रशांत किशोर ने कहा कि नीतीश कुमार का अपना तरीका है और वो ताश के पत्तों की तरह वह अपनी पार्टी में नेताओं को ऊपर-नीचे करते रहते हैं. यही वजह है कि 18 सालों से मुख्यमंत्री रहने के बावजूद उन्होंने अपनी पार्टी में सेकेंड लाइन लीडरशिप या संगठन बनाया ही नहीं.

नीतीश के साथ जाने का सवाल ही नहीं: पीके

पीके ने अपने बारे में जिक्र करते हुए कहा कि 2014 में हमने दांव लगाया और नीतीश कुमार हमको लेकर आए. नीतीश कुमार ने घोषणा कर दी कि यही हमारे उत्तराधिकारी हैं और यही हमारे आगे रहेंगे. चुनाव जब जीत गए तो सोचे कि प्रशांत किशोर कोई बड़ा नेता न बन जाए और अब इसको हटाकर दूसरे को बनाओ. मुझे इस बात का बिल्कुल भी मलाल नहीं है. दरभंगा के डीएमसीएच खेल मैदान में पत्रकार वार्ता के दौरान प्रशांत किशोर ने कहा कि अब नीतीश कुमार के साथ जाने का कोई सवाल ही नहीं है.

यह भी पढ़ें- JDU Meeting in Delhi: जेडीयू में पहली बार राष्ट्रीय परिषद की बैठक हुई थी तो 2 पार्टियों का हुआ था विलय, खबर को समझिए

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राज्यसभा की 5 में से कितनी सीटों पर जितेगा NDA? मंत्री संतोष सुमन ने की बड़ी भविष्यवाणी
बिहार के मंत्री संतोष सुमन का बड़ा दावा, 'राज्यसभा की पाचों सीटें जीतेगा NDA'
होली- रमजान को लेकर बिहार में सुरक्षा के कड़े इंतजाम, DGP बोले, 'उपद्रवियों पर रहेगी कड़ी नजर'
होली- रमजान को लेकर बिहार में सुरक्षा के कड़े इंतजाम, DGP बोले, 'उपद्रवियों पर रहेगी कड़ी नजर'
तेजस्वी यादव के राज्यसभा जाने की चर्चा पर चिराग पासवान ने क्या कह दिया? RJD को चुभेगी ये बात!
तेजस्वी यादव के राज्यसभा जाने की चर्चा पर चिराग पासवान ने क्या कह दिया? RJD को चुभेगी ये बात!
बिहार में होली पर गाइडलाइन जारी, बिना लाइसेंस नहीं निकलेगा जुलूस, अश्लील गाना और DJ पर रोक
बिहार में होली पर गाइडलाइन जारी, बिना लाइसेंस नहीं निकलेगा जुलूस, अश्लील गाना और DJ पर रोक

वीडियोज

Vasudha: 😧Hanumant का License जब्त गाड़ी और नौकरी दोनों गए हाथ से, अब क्या करेगी Vasudha?
Israel Iran War: खामेनेई की मौत से जल उठा Pakistan ! | Khamenei | Trump । Iraq Protest | Breaking
Israel Iran War: Beirut में हिज्बुल्लाह के ठिकानों पर इजरायली सेना का बड़ा हमला| Netanyahu | Trump
Israel Iran War: Khamenei को इजरायली फोर्स IDF ने बताया आतंकी | Netanyahu | Trump
Israel Iran War: B2 बॉम्बर की एंट्री..तबाह हो जाएगा ईरान! | Khamenei | Trump | Netanyahu | Breaking

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मैंने ही तेहरान पर हमले का आदेश दिया...', ट्रंप ने बताया- कैसे ईरान को न्यूक्लियर पावर नहीं बनने देंगे
'मैंने ही तेहरान पर हमले का आदेश दिया...', ट्रंप ने बताया- कैसे ईरान को न्यूक्लियर पावर नहीं बनने देंगे
Chandra Grahan: दिल्ली में कितनी देर तक दिखेगा पूर्ण चंद्र ग्रहण? यहां जानें पूरी डिटेल
दिल्ली में कितनी देर तक दिखेगा पूर्ण चंद्र ग्रहण? यहां जानें पूरी डिटेल
टी20 वर्ल्ड कप के बीच हरभजन सिंह के पास क्यों पहुंची BCCI? टेस्ट क्रिकेट से जुड़ा है मामला
टी20 वर्ल्ड कप के बीच हरभजन सिंह के पास क्यों पहुंची BCCI? टेस्ट क्रिकेट से जुड़ा है मामला
सैयारा की रिलीज के बाद अहान पांडे की हुई थी सर्जरी, बोले- बहुत दर्द था, रिकवरी में भी समय लगा
सैयारा की रिलीज के बाद अहान पांडे की हुई थी सर्जरी, बोले- बहुत दर्द था, रिकवरी में भी समय लगा
'ईरान में घुसेंगे अमेरिकी सैनिक...', तेहरान में तबाही मचाने के बाद बोले डोनाल्ड ट्रंप, महायुद्ध की दी चेतावनी
'ईरान में घुसेंगे अमेरिकी सैनिक', तेहरान में तबाही मचाने के बाद बोले ट्रंप, महायुद्ध की दी चेतावनी
Iron Beam: न रॉकेट, न ड्रोन... सिर्फ एक लेजर से दुश्मन खत्म! कैसा है इजरायल का आयरन बीम वाला हथियार, पहली बार हुआ इस्तेमाल
न रॉकेट, न ड्रोन... सिर्फ एक लेजर से दुश्मन खत्म! कैसा है इजरायल का आयरन बीम वाला हथियार, पहली बार हुआ इस्तेमाल
Iran US War: खामेनेई की मौत के बाद सुलग रहा पाकिस्तान! कराची में 3 प्रदर्शनकारियों की मौत, कई घायल
खामेनेई की मौत के बाद सुलग रहा पाकिस्तान! कराची में 3 प्रदर्शनकारियों की मौत, कई घायल
ईरान में MBBS की फीस कितनी, क्यों जाते हैं भारतीय छात्र?​ जानें डिटेल्स
ईरान में MBBS की फीस कितनी, क्यों जाते हैं भारतीय छात्र?​ जानें डिटेल्स
Embed widget