एक्सप्लोरर

Exclusive: प्रशांत किशोर ही नहीं चाहते थे कि उनका मेडिकल हो, BP तक जांच नहीं कराई, डॉक्टर का बड़ा बयान

Prashant Kishor: फतुहा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के डॉक्टर पवन कुमार से एबीपी बिहार ने बात की. डॉक्टर ने कहा कि हम लोग जबरदस्ती चेकअप नहीं कर सकते हैं.

Prashant Kishor News: बीपीएससी अभ्यर्थियों के समर्थन में आने के बाद आमरण अनशन पर बैठने वाले प्रशांत किशोर के मामले में एक बड़ा खुलासा हुआ है. गांधी मैदान से 6 जनवरी को गिरफ्तार करने के बाद पुलिस स्वास्थ्य जांच के लिए फतुहा स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गई थी लेकिन उन्होंने खुद ही जांच कराने से मना कर दिया था. पीके ने बीपी तक की जांच नहीं कराई. इस पूरे मामले में एबीपी बिहार से बातचीत में बुधवार (08 जनवरी) को फतुहा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के डॉक्टर पवन कुमार ने बड़ी जानकारी दी है. 

डॉक्टर पवन कुमार ने कहा कि प्रशांत किशोर को अस्पताल लाया गया था और लगभग आधे घंटे से ज्यादा देर तक वे यहां रहे. उन्होंने किसी प्रकार की जांच से असहमति जताई थी. इतना तक कि बीपी की जांच भी नहीं हो पाई. पवन कुमार ने कहा, "हम लोगों ने उनकी बीपी जांच करने की कोशिश की तो वह इनकार कर गए. इसके लिए उन्होंने लिखित में भी दिया है कि मैं यहां जांच नहीं करवाना चाहता हूं." 

अभी प्रशांत किशोर पटना के मेदांता अस्पताल में भर्ती हैं. इस पर डॉक्टर पवन कुमार ने कहा कि अभी उनकी स्थिति कैसे बिगड़ गई है यह कहना मुश्किल है, लेकिन उस दिन जब वे आए थे तो ठीक स्थिति में दिख रहे थे. उन्होंने उस दिन इतना जरूर कहा था कि ठंड ज्यादा लग रही है. कारण क्या था वह जांच के बाद ही पता चलता, लेकिन उन्होंने जांच कराई नहीं. हम लोग जबरदस्ती चेकअप नहीं कर सकते हैं. इसकी रिपोर्ट हमने जिला प्रशासन को दी थी.

प्रशांत किशोर ने क्या कहा था?

बता दें कि गिरफ्तारी के बाद प्रशांत किशोर को पुलिस पहले एम्स लेकर गई थी. प्रशांत किशोर जब जमानत के बाद आए तो उन्होंने मीडिया से कहा था कि उन्हें एम्स के डॉक्टरों ने इसलिए भर्ती नहीं किया क्योंकि पुलिस के पास कागज नहीं था. पुलिस एम्स से निकालकर ले गई और पांच घंटे एंबुलेंस में घुमाती रही. कोई तैयार नहीं हुआ कि फर्जी तरीके से कागज बनाए. फतुहा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के डॉक्टरों को उन्होंने सलाम करते हुए यह कहा था कि पुलिस की तमाम कोशिशों के बावजूद उन्होंने (फतुहा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र) फिटनेस सर्टिफिकेट जारी नहीं किया.

पटना जिला प्रशासन ने क्या कहा?

उधर पटना जिला प्रशासन की ओर से भी इस मसले पर बयान जारी किया गया है. कहा गया है कि फतुहा स्वास्थ्य केंद्र पर प्रशांत किशोर की असहमति को रिकॉर्ड किया गया था. डॉक्टर पर फर्जी फिटनेस सर्टिफिकेट देने या गलत जांच प्रतिवेदन देने के लिए दबाव बनाने का प्रश्न ही नहीं है क्योंकि कोर्ट में पेशी के लिए फिटनेस सर्टिफिकेट की जरूरत नहीं होती है. मात्र स्वास्थ्य जांच रिपोर्ट की जरूरत होती है जिसमें आरोपी स्वस्थ भी हो सकता है अथवा अस्वस्थ भी हो सकता है. 

यह भी पढ़ें- प्रशांत किशोर ने साइन किया 25 हजार वाला बॉन्ड तब मिली बेल, रिहाई पर बड़ा खुलासा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार राज्यसभा चुनाव: मतदान से पहले NDA में मंथन, 5वीं सीट पर जीत के लिए जोड़-तोड़ तेज
बिहार राज्यसभा चुनाव: मतदान से पहले NDA में मंथन, 5वीं सीट पर जीत के लिए जोड़-तोड़ तेज
Saharsa News: 'काहे भाग रही है... हम बंद कर दें', सहरसा में सभा से महिलाओं के जाने पर भड़के नीतीश कुमार
'काहे भाग रही है... हम बंद कर दें', सहरसा में सभा से महिलाओं के जाने पर भड़के नीतीश कुमार
'शराबबंदी फर्जी, माफियाओं की जेब में जा रहे 30 हजार करोड़', प्रशांत किशोर बोले राजस्व को नुकसान
'शराबबंदी फर्जी, माफियाओं की जेब में जा रहे 30 हजार करोड़', प्रशांत किशोर बोले राजस्व को नुकसान
राज्यसभा चुनाव को लेकर जदयू नेता का बड़ा दावा, कहा- 'बिहार की पांचों सीटों पर NDA की जीत तय'
राज्यसभा चुनाव को लेकर JDU नेता का बड़ा दावा, कहा- 'बिहार की पांचों सीटों पर NDA की जीत तय'

वीडियोज

CRIME NEWS : अमेरिका का वांटेड लेटर | Sansani
Pune News: Lift में फंसा मासूम का हाथ, सोसाइटी में मचा हड़कंप | Maharastra News
Janhit With Chitra Tripathi: खतरनाक Hormuz पार कर भारत की ओर बढ़ा Shivalik | PM Modi
Ghanti Bajao: सिलेंडर संकट के बीच काला खेल, देशभर में छापे और गिरफ्तारियां | LPG Black Marketing
Sandeep Chaudhary: ईरान ने बढ़ाया हाथ...भारत किसके साथ? | ABP News | Gas Crisis

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल, असम समेत 5 राज्यों में चुनाव की तारीखों का ऐलान आज! 4 बजे EC की प्रेस कॉन्फ्रेंस
बंगाल, असम समेत 5 राज्यों में चुनाव की तारीखों का ऐलान आज! 4 बजे EC की प्रेस कॉन्फ्रेंस
'जो लोग इजरायल को फादरलैंड मानते हैं, वो भी...', ईरान-इजरायल युद्ध पर संजय राउत का बयान
'जो लोग इजरायल को फादरलैंड मानते हैं, वो भी...', ईरान-इजरायल युद्ध पर संजय राउत का बयान
Israel-US Iran War Live: 'पता नहीं वो जिंदा भी हैं या नहीं', ईरान के सुप्रीम लीडर मुज्तबा खामेनेई को लेकर ट्रंप का बड़ा दावा
Live: 'पता नहीं वो जिंदा भी हैं या नहीं', ईरान के सुप्रीम लीडर मुज्तबा खामेनेई को लेकर ट्रंप का बड़ा दावा
कौन हैं जसकोमल सिंह? जिस पर दिल हार बैठी हैं पवित्रा पुनिया, सगाई के 5 महीने बाद चेहरा हुआ रिवील
कौन हैं जसकोमल सिंह? जिस पर दिल हार बैठी हैं पवित्रा पुनिया, अब मिस्ट्री मैन का चेहरा आया सामने
'शादी कर लो जल्दी ताकि...', अभिषेक शर्मा को संजू सैमसन की सलाह, बताया क्यों हो जाते थे जेलस
'शादी कर लो जल्दी ताकि...', अभिषेक शर्मा को संजू सैमसन की सलाह, बताया क्यों हो जाते थे जेलस
फोल्डेबल iPhone का बड़ा खुलासा! इस नाम से मार्केट में मारेगा एंट्री, कीमत और मेमोरी डिटेल्स हो गईं लीक
फोल्डेबल iPhone का बड़ा खुलासा! इस नाम से मार्केट में मारेगा एंट्री, कीमत और मेमोरी डिटेल्स हो गईं लीक
सिर्फ मर्दों में होती हैं ये बीमारियां, 40 की उम्र के बाद दोगुना हो जाता है खतरा
सिर्फ मर्दों में होती हैं ये बीमारियां, 40 की उम्र के बाद दोगुना हो जाता है खतरा
600 मीटर ऊपर ‘चांद’ से दिखा काबा का नजारा, मक्का क्लॉक टावर से वायरल हुआ रूह छू लेने वाला दृश्य
600 मीटर ऊपर ‘चांद’ से दिखा काबा का नजारा, मक्का क्लॉक टावर से वायरल हुआ रूह छू लेने वाला दृश्य
Embed widget