एक्सप्लोरर

Prashant Kishor News: NDA में क्यों गए नीतीश कुमार? प्रशांत किशोर ने ABP News से किया ये बड़ा दावा

Bihar Politics: चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर बिहार की राजनीति पर हमेशा बयान देते रहते हैं. वहीं, सीएम नीतीश की एनडीए में वापसी पर रविवार को उन्होंने बड़ा बयान दिया.

पटना: जन सुराज अभियान के सूत्रधार और चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर (Prashant Kishor) ने रविवार को एबीपी न्यूज़ के खास कार्यक्रम घोषणापत्र में बिहार के मुद्दों पर खुलकर बातचीत की. एनडीए में नीतीश कुमार (Nitish Kumar) की वापसी पर प्रशांत किशोर ने कहा कि बीजेपी ने  नीतीश कुमार को साइकोलॉजिकल लड़ाई को जीतने के लिए लाई है. नीतीश कुमार 'इंडिया' गठबंधन (I.N.D.I.A Alliance) बना रहे थे. 'इंडिया' के अगुवा थे. विपक्ष के प्रधानमंत्री के चेहरा बन रहे थे तो उसी को तोड़कर ला दिए, जिससे विपक्ष को एक साइकोलॉजिकल झटका लगे. 

'इससे बीजेपी को नुकसान होगा'

एनडीए में सीएम नीतीश की वापसी से क्या बीजेपी को फायदा होगा? इस सवाल पर उन्होंने कहा कि इससे बीजेपी को नुकसान होगा. नीतीश कुमार का अपना कोई वोट बैंक नहीं बचा है. इसके साथ ही बीजेपी अब ज्यादा सीटों पर चुनाव नहीं लड़ सकती है. बीजेपी को पता था कि वो यहां जीत रहे हैं. इससे चुनावी कोई लाभ नहीं है.

जेडीयू को पांच सीट भी नहीं आने वाली थी- प्रशांत किशोर

वहीं, जेडीयू के भविष्य पर चुनावी रणनीतिकार ने कहा कि अब जेडीयू का कोई भविष्य नहीं है. पहले भी खत्म था, आज भी खत्म है. पिछले कई महीनों से कह रहा था कि नीतीश कुमार महागठबंधन से चुनाव लड़ेंगे तो जेडीयू को पांच सीट भी नहीं आने वाली थी. इस बात को उनके पार्टी के नेता भी समझ रहे थे. इस वजह से वह एनडीए में शामिल हो गए. एक ही शर्त पर वो महागठबंधन में रह सकते थे कि कोई बिहार का व्यक्ति विपक्ष की ओर से प्रधानमंत्री का उम्मीदवार बना है. इससे कुछ सीट उनकी पार्टी को मिल सकती थी, लेकिन ये नहीं हुआ. 

इससे पहले नीतीश कुमार पाला बदल एनडीए में आ गए. उनको लगा कि अगर महागठबंधन में रहकर चुनाव लड़ते हैं तो पांच सीट भी नहीं आएगी तो पार्टी टूट जाएगी. सीएम पद से भी इस्तीफा देना पड़ेगा.

ये भी पढ़ें: BJP Attacks RJD: 'ये बीजेपी के विधायकों को तोड़ने की कोशिश कर रहे हैं, ये भाजपा है जो...', RJD पर भड़के सम्राट चौधरी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तेजस्वी यादव के राज्यसभा जाने की चर्चा के बीच प्रशांत किशोर का बड़ा बयान, 'नेताजी के बेटे...'
तेजस्वी यादव के राज्यसभा जाने की चर्चा के बीच प्रशांत किशोर का बड़ा बयान, 'नेताजी के बेटे...'
PUSU Election Live: तेज प्रताप समर्थित उम्मीदवार का काउंटिंग सेंटर पर हंगामा, लगाया नाम बदले जाने का आरोप
PUSU Election Live: तेज प्रताप समर्थित उम्मीदवार का काउंटिंग सेंटर पर हंगामा, लगाया नाम बदले जाने का आरोप
जीतन राम मांझी ने अरविंद केजरीवाल पर बोला हमला, कहा- 'सबूत कमजोर थे इसलिए हुए बरी'
जीतन राम मांझी ने अरविंद केजरीवाल पर बोला हमला, कहा- 'सबूत कमजोर थे इसलिए हुए बरी'
पटना NEET छात्रा मौत मामला: शंभू हॉस्टल के मालिक मनीष रंजन को नहीं मिली जमानत, 43 दिन से जेल में बंद
पटना NEET छात्रा मौत मामला: शंभू हॉस्टल के मालिक मनीष रंजन को नहीं मिली जमानत, 43 दिन से जेल में बंद

वीडियोज

Mayank Agarwal : 'नए वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की चांदी' । Ideas Of India Summit
Ganga Sambhaji Kadam : गंगा संभाजी कदम की कहानी रुला देगी ! । Ideas Of India Summit
Pankaj Tripathi : बोले पंकज त्रिपाठी...अब मैं घमंडी बनूंगा । Ideas Of India Summit
A.S. Dulat And Asad Durrani : कैसे सुलझेगी भारत-पाक की लड़ाई ? । Ideas Of India Summit
Siddhant Chaturvedi : बलियाब्वॉय सिद्धांत का शानदार इंटरव्यू । Ideas Of India Summit

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Israel-Iran War: ईरान ने बंद किया स्ट्रेट ऑफ होर्मुज, जानें ये क्या है और इससे दुनिया पर क्या असर पड़ेगा?
ईरान ने बंद किया स्ट्रेट ऑफ होर्मुज, जानें ये क्या है और इससे दुनिया पर क्या असर पड़ेगा?
JNU में पुलिस-छात्रों में टकराव, 26 तारीख को लॉन्ग मार्च में भिड़ंत के बाद 14 गिरफ्तार; AISA ने लगाए गंभीर आरोप
JNU में पुलिस-छात्रों में टकराव, 26 तारीख को लॉन्ग मार्च में भिड़ंत के बाद 14 गिरफ्तार; AISA ने लगाए गंभीर आरोप
साहिबजादा फरहान ने ऐतिहासिक शतक से तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, 'सिक्सर किंग' बन वर्ल्ड रिकॉर्ड भी बनाया
साहिबजादा फरहान ने ऐतिहासिक शतक से तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, 'सिक्सर किंग' बन वर्ल्ड रिकॉर्ड भी बनाया
'मेरे पास 1200 करोड़ का काम है', राजपाल यादव बोले 'बच्चों ने अपनी गुल्लक के पैसे भी भेजे'
'मेरे पास 1200 करोड़ का काम है', राजपाल यादव बोले 'बच्चों ने अपनी गुल्लक के पैसे भी भेजे'
तीसरे विश्वयुद्ध की कगार पर दुनिया! जानें ईरान की इजरायल और अमेरिका से दुश्मनी की पूरी टाइमलाइन
तीसरे विश्वयुद्ध की कगार पर दुनिया! जानें ईरान की इजरायल और अमेरिका से दुश्मनी की पूरी टाइमलाइन
क्रिएटिव फील्ड में करियर बनाना हुआ आसान, आईआईसीटी में 18 कोर्स और ग्लोबल इंटर्नशिप
क्रिएटिव फील्ड में करियर बनाना हुआ आसान, आईआईसीटी में 18 कोर्स और ग्लोबल इंटर्नशिप
आर-पार के मूड़ में ईरान, US के 7 एयरबेसों पर दागीं मिसाइलें, जारी की खामेनेई की सांकेतिक फोटो
आर-पार के मूड़ में ईरान, US के 7 एयरबेसों पर दागीं मिसाइलें, जारी की खामेनेई की सांकेतिक फोटो
रोड एक्सीडेंट घायलों की मदद करेंगे, तो सरकार देगी 25000 रुपये, जान लें स्कीम
रोड एक्सीडेंट घायलों की मदद करेंगे, तो सरकार देगी 25000 रुपये, जान लें स्कीम
Embed widget