एक्सप्लोरर

Prashant Kishor: जातीय सर्वे के बाद क्या तेजस्वी मुसलमान नेता को बनवाएंगे CM? प्रशांत किशोर ने बताई RJD की पॉलिटिक्स

Bihar Politics: सीतामढ़ी में प्रशांत किशोर महागठबंधन सरकार को लेकर बड़ा बयान दिया. वहीं, उन्होंने जातीय सर्वे को लेकर तेजस्वी यादव और नीतीश कुमार पर निशाना साधा.

पटना: जन सुराज पदयात्रा (Jan Suraj Padayatra) के सूत्रधार और चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर (Prashant Kishor) से सीतामढ़ी में शुक्रवार को पत्रकारों ने पूछा कि जातिगत गणना के बाद तेजस्वी यादव बराबरी की बात कर रहे हैं तो क्या वो किसी मुसलमान नेता को मुख्यमंत्री बनवाएंगे, या फिर जितनी आबादी उतना हक दिलाएंगे? इस पर प्रशांत किशोर ने तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav), लालू यादव (Lalu Yadav) और नीतीश कुमार (Nitish Kumar) को घेरते हुए कहा कि लालू यादव, नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव पिछले 32 सालों से बिहार में शासन कर रहे हैं. बिहार में कोई इनसे पूछने वाला नहीं है कि बिहार में इन वर्गों के प्रतिनिधित्व के बारे में आप बात कर रहे हैं. पिछले 32 साल से आपने इन वर्गों के लिए क्या किया? जातिगत जो सर्वे आया है उसका कोई महत्व नहीं है. बिहार में किसको नहीं मालूम है कि 35 प्रतिशत अति पिछड़ा समाज के लोग रहते हैं. सवाल है कि इन समाज के उत्थान के लिए इन्होंने क्या किया? 

'चाचा-भतीजा कुंडली मारकर खुद कुर्सी में बैठे हुए हैं'

सीतामढ़ी के रून्नी सैदपुर में जन संवाद के दौरान प्रशांत किशोर ने आगे कहा कि आज की जो महागठबंधन सरकार है उसमें से अति पिछड़ा समाज के कितने एमएलए हैं? अति पिछड़ा समाज से कितने लोगों को मंत्रिमंडल में मंत्री बनाया है? उनसे ये पूछ लीजिए कि जो विभाग दिए गए हैं अति पिछड़ा और दलित समाज के या अल्पसंख्यक समाज के मंत्री हैं भी उनको कौन सा विभाग दिया गया है. जनभागीदारी की जो बात कर रहे हैं तो इनको शुरुआत खुद से करनी चाहिए. चाचा-भतीजा कुंडली मारकर खुद कुर्सी में बैठे हुए हैं और दूसरे से कह रहे हैं कि इनको हक मिलना चाहिए. आप उनको मुख्यमंत्री बना दीजिए. नीतीश कुमार कल कैबिनेट का विस्तार करें और अल्पसंख्यक और दलित समाज के लोगों को उनका प्रतिनिधित्व दें. गृह मंत्रालय और पथ निर्माण आप चलाएंगे, सारे बड़े विभाग अपने पास रखिएगा और बात कीजिएगा प्रतिनिधित्व का? 

प्रशांत किशोर ने आरजेडी से पूछा सवाल

चुनावी रणनीतिकार ने कहा कि आरजेडी से जाकर पूछिए कि पिछली बार आप 150 सीटों पर चुनाव लड़े थे कितने अति पिछड़ी जातियों को आपने टिकट दिया? कितने लोग जीतकर आए? जो जीतकर आए भी उनको आपके सरकार में क्या भागीदारी दी गई? ये बेवकूफ बनाया जा रहा है. आपसे ज्यादा अगड़ा बिहार में कैन है? बिहार में 30 साल से आप ही लोग राज कर रहे हैं तो हिस्सा आप ही को न देना पड़ेगा? नीतीश कुमार अपना मुख्यमंत्री का पद छोड़ दें और किसी अति पिछड़े या फिर दलित को मुख्यमंत्री बना दें न भी दें तो कम से कम उपमुख्यमंत्री बना दें. आरजेडी किसी को उपमुख्यमंत्री बना दे. तेजस्वी यादव जो अपने मुख्य चार विभागों के मंत्री हैं तेजस्वी यादव उसमें से किसी एक या दो को छोड़कर मंत्री बना दें. पता चल जाएगा कि ये कितने दलित अल्पसंख्यकों के हितैषी हैं.

ये भी पढ़ें: Lok Sabha Election 2024: बीजेपी ने जातीय सर्वेक्षण की रिपोर्ट के बाद बदली रणनीति, नड्डा ने बिहार दौरे में दिए संकेत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

LPG Crisis News Live: बसपा नेता की गैस एजेंसी में मिली भारी गड़बड़ी, जयपुर में हालात खराब, कोयले की भी शॉर्टेज का दावा
Live: बसपा नेता की गैस एजेंसी में मिली भारी गड़बड़ी, जयपुर में हालात खराब, कोयले की भी शॉर्टेज का दावा
Bihar Rajya Sabha Election Results:बिहार में राज्यसभा की 5 सीटों NDA की जीत तय, महागठबंधन के किले में लगी सेंध
बिहार में राज्यसभा की 5 सीटों NDA की जीत तय, महागठबंधन के किले में लगी सेंध
Rajya Sabha Election Results 2026 Live: बिहार में सभी 5 सीटों पर जीती NDA, राजद और कांग्रेस के विधायकों के धोखे से हारी INDIA!
Live: बिहार में सभी 5 सीटों पर जीती NDA, राजद और कांग्रेस के विधायकों के धोखे से हारी INDIA!
Bihar News: तेजस्वी यादव का ऐलान, केरल में LDF के साथ चुनाव लड़ेगी RJD
बिहार: तेजस्वी यादव का ऐलान, केरल में LDF के साथ चुनाव लड़ेगी RJD

वीडियोज

Jagadhatri: 😱Jagdhatri का ब्रह्म, क्या Shivya हो जाएगा Jagdhatri से हमेशा के लिए दूर? #sbs
Sansani:अलविदा माफ करना हरीश! |Ghaziabad | Crime News
Maharashtra News: नवी मुंबई में मौत का तांडव! युवक ने फुटपाथ पर चढ़ाई Scorpio...! | Road Saftey
Iran Israel War: कौन हैं Mojtaba Khamenei? 25 कहानियों मेंसमझिए ईरान की सत्ता का पूरा गणित! | Trump
Iran Israel War: ईरान के ताबड़तोड़ हमले जारी...कैसे रोकेगा इजरायल? | Trump | Breaking

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारतीय जहाजों को कैसे मिली होर्मुज से आने की इजाजत? जयशंकर ने बताया, बोले- ये तो शुरुआत, अभी तो हमारे और...
भारतीय जहाजों को कैसे मिली होर्मुज से आने की इजाजत? जयशंकर ने बताया, बोले- ये तो शुरुआत, अभी तो हमारे और...
राज्यसभा चुनाव: बिहार में वोटिंग खत्म, महागठबंधन के इन 4 विधायकों ने नहीं किया मतदान
राज्यसभा चुनाव: बिहार में वोटिंग खत्म, महागठबंधन के इन 4 विधायकों ने नहीं किया मतदान
ममता की 'चौथी पारी' या भाजपा का प्रहार? ओपिनियन पोल ने खोला 5 राज्यों की 824 सीटों का राज!
ममता की 'चौथी पारी' या भाजपा का प्रहार? ओपिनियन पोल ने खोला 5 राज्यों की 824 सीटों का राज!
विराट कोहली ने चुनी RCB की ऑल टाइम 11, खुद को बनाया ओपनर; जानें किसे चुना कप्तान
विराट कोहली ने चुनी RCB की ऑल टाइम 11, खुद को बनाया ओपनर; जानें किसे चुना कप्तान
Oscar 2026 में प्रियंका चोपड़ा का दिखा रॉयल अंदाज, देसी गर्ल का 'ओल्ड हॉलीवुड' स्टाइल लुक हुआ वायरल
Oscar 2026 में प्रियंका चोपड़ा का दिखा रॉयल अंदाज, देसी गर्ल का 'ओल्ड हॉलीवुड' स्टाइल लुक वायरल
US-Israel-Iran War Live: 'अयातुल्लाह अली खामेनेई का प्लेन किया तबाह', इजरायल का बड़ा दावा; थोड़ी देर में LPG का भंडार पहुंचेगा भारत
'खामेनेई का प्लेन किया तबाह', इजरायल का बड़ा दावा; थोड़ी देर में LPG का भंडार पहुंचेगा भारत
​JEE Main सेशन 2 के लिए जल्द आएगी सिटी स्लिप, जानें कब जारी होगा एडमिट कार्ड और कैसे करें डाउनलोड
​JEE Main सेशन 2 के लिए जल्द आएगी सिटी स्लिप, जानें कब जारी होगा एडमिट कार्ड और कैसे करें डाउनलोड
Assembly Elections 2026: क्या आम आदमी भी लड़ सकता है विधानसभा चुनाव, इसके लिए कितने रुपये लगते हैं?
क्या आम आदमी भी लड़ सकता है विधानसभा चुनाव, इसके लिए कितने रुपये लगते हैं?
Embed widget