एक्सप्लोरर

Prashant Kishor: बिहार में शराबबंदी हटाने के साथ प्रशांत किशोर ने कर दिया एक और बड़ा ऐलान, बढ़ाई टेंशन

Prashant Kishor News: पटना के ज्ञान भवन में बिहार के रविवार को 'शिक्षा संवाद' कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इसमें प्रशांत किशोर ने अपनी बात रखते हुए बड़ा बयान दिया है.

Prashant Kishor: जन सुराज (Jan Suraaj) के सूत्रधार और चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने हाल ही में दिए कई बयानों में दावा किया है कि अगर उनकी (जन सुराज पार्टी) सरकार बनती है तो वो एक घंटे में शराबबंदी कानून को प्रदेश से हटा देंगे. इससे राज्य को नुकसान हो रहा है. अब प्रशांत किशोर ने इस संबंध में एक और बड़ा ऐलान कर दिया है. इस ऐलान से तमाम पार्टियों की टेंशन बढ़ सकती है. पीके ने बताया है कि शराबबंदी खत्म करने के बाद जो टैक्स आएगा उससे वह क्या करेंगे.

जन सुराज अभियान के सूत्रधार प्रशांत किशोर दो अक्टूबर को पार्टी का गठन करने वाले हैं. उससे पहले समाज के अलग-अलग वर्गों के साथ बैठकर विभिन्न मुद्दों पर विचार-विमर्श कर रहे हैं. इसी कड़ी में पटना के ज्ञान भवन में रविवार (23 सितंबर) को 'शिक्षा संवाद' कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इसमें कई शिक्षाविद शामिल हुए. यह पहली बैठक थी. 'शिक्षा संवाद' में प्रशांत किशोर ने अपनी बात रखते हुए बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि यदि राज्य की शिक्षा व्यवस्था में बदलाव देखनी है तो 5 लाख करोड़ रुपये की अतिरिक्त पूंजी निवेश की जरूरत होगी. यह राशि 50 हजार करोड़ रुपये के अतिरिक्त होगी, जो अभी शिक्षा पर बिहार सरकार हर वर्ष खर्च कर रही है.

'शराब के टैक्स का उपयोग बजट में नहीं'

प्रशांत किशोर ने इस पूंजी को जुटाने के लिए एक सुझाव भी दिया. उन्होंने कहा, "शराबबंदी को हटाकर शराब के टैक्स से मिलने वाले राजस्व को अगले 20 वर्षों तक सिक्योरिटाइज किया जा सकता है. इस राजस्व का उपयोग बजट में नहीं किया जाएगा, बल्कि इसे बिहार में एक नई और सशक्त शिक्षा-व्यवस्था स्थापित करने के लिए प्रयोग में लाया जाएगा."

जन सुराज के घोषणापत्र में किया जाएगा स्पष्ट

प्रशांत किशोर ने यह भी कहा कि शराब के टैक्स से आने वाला पैसा नेताओं की सुरक्षा, उनके हेलीकॉप्टर या फर्नीचर पर खर्च न होकर, केवल और केवल बच्चों की शिक्षा के लिए खर्च होना चाहिए. उन्होंने सुझाव दिया कि इस मुद्दे पर कानून में प्रावधान किया जाए और जन सुराज के घोषणापत्र में यह स्पष्ट किया जाएगा कि अगर शराबबंदी हटाई जाएगी, तो इसका पूरा राजस्व बिहार के बच्चों की पढ़ाई और राज्य के भविष्य को बेहतर बनाने में खर्च किया जाएगा.

यह भी पढ़ें- Chirag Paswan: चिराग पासवान की पार्टी का बड़ा ऐलान, जानिए 2025 में किसके नेतृत्व में चुनाव लड़ेगी LJPR

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Bihar New CM Live: बैठक में नीतीश कुमार बोले, 'हम राजनीति से संन्यास नहीं ले रहे, राजनीति में हैं'
Live: JDU की बैठक में नीतीश कुमार बोले, 'हम राजनीति से संन्यास नहीं ले रहे, राजनीति में हैं'
JDU ने CM पद पर ठोका दावा, विधायक की मांग, 'निशांत कुमार को बनाया जाए मुख्यमंत्री'
JDU ने CM पद पर ठोका दावा, विधायक की मांग, 'निशांत कुमार को बनाया जाए मुख्यमंत्री'
'नीतीश कुमार को राज्यसभा भेजना बिहार का अपमान, BJP उन्हें...', विपक्ष ने कर दी बड़ी मांग
'नीतीश कुमार को राज्यसभा भेजना बिहार का अपमान, BJP उन्हें...', विपक्ष ने कर दी बड़ी मांग
CM नीतीश कुमार की बैठक, विधायकों से कहा, 'मैं राज्यसभा जा रहा हूं, आप लोगों को कोई...'
CM नीतीश कुमार की बैठक, विधायकों से कहा, 'मैं राज्यसभा जा रहा हूं, आपको दिक्कत नहीं होगी'

वीडियोज

Sansani: 'एपिक फ्यूरी' का जाल... अमेरिका कंगाल ? | Crime News | War
Chitra Tripathi: 'सरेंडर करे..', Donlad Trump ने ईरान को फिर दी धमकी | Breaking | Iran Israel War
Bharat Ki Baat: Iran- US टकराव के बीच भारत में तेल की कीमतों पर दबाव! | Trump | PM Modi | Breaking
Iran Israel War: ईरान से जंग को लेकर Trump की चाल खुद पर ही पड़ गई भारी? | Breaking | ABP News
Chitra Tripathi: रूस से तेल खरीदेगा भारत! Trump ने क्यों लिया यू टर्न? | Iran Israel War |Mahadangal

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लोकसभा में सोमवार को लाया जाएगा ओम बिरला को हटाने का प्रस्ताव, BJP-कांग्रेस ने जारी किया व्हिप
लोकसभा में सोमवार को लाया जाएगा ओम बिरला को हटाने का प्रस्ताव, BJP-कांग्रेस ने जारी किया व्हिप
दिल्ली में 6 मार्च को इस मौसम का सबसे गर्म दिन रिकॉर्ड, जानें कितना रहा अधिकतम तापमान?
दिल्ली में 6 मार्च को इस मौसम का सबसे गर्म दिन रिकॉर्ड, जानें कितना रहा अधिकतम तापमान?
ओटीटी पर हिंदी वर्जन में रिलीज हुई प्रभास की 'द राजा साब', जाने कहां देख सकेंगे फिल्म
ओटीटी पर हिंदी वर्जन में रिलीज हुई प्रभास की 'द राजा साब', जाने कहां देख सकेंगे फिल्म
पाकिस्तान में फिर सुसाइड अटैक, PAK आर्मी की चेक पोस्ट पर मारी बाइक से टक्कर, 5 बच्चों समेत 18 की मौत
पाकिस्तान में फिर सुसाइड अटैक, PAK आर्मी की चेक पोस्ट पर मारी बाइक से टक्कर, 18 की मौत
किसको मिलने वाला था सेमीफाइनल का आखिरी ओवर? शिवम दुबे ने खोल दिया बड़ा राज
किसको मिलने वाला था सेमीफाइनल का आखिरी ओवर? शिवम दुबे ने खोल दिया बड़ा राज
'...तो मैं उनकी उंगली काट देता', बंगाल में चुनाव से पहले ममता बनर्जी के सांसद की CEC ज्ञानेश कुमार को धमकी!
'...तो मैं उनकी उंगली काट देता', बंगाल में चुनाव से पहले TMC सांसद की CEC ज्ञानेश कुमार को धमकी!
दस्त से हुई थी इस मुगल बादशाह की मौत, क्यों नहीं मिला था इस बीमारी का इलाज?
दस्त से हुई थी इस मुगल बादशाह की मौत, क्यों नहीं मिला था इस बीमारी का इलाज?
नए-नए गाड़ी चलाना सीखे हैं तो जरूर करें ये 10 काम, इनसे सालों-साल नई रहती है कार
नए-नए गाड़ी चलाना सीखे हैं तो जरूर करें ये 10 काम, इनसे सालों-साल नई रहती है कार
Embed widget