एक्सप्लोरर

सरकार बनेगी और प्रशांत किशोर कर देंगे ये 5 बड़े काम, ऐलान से NDA और I.N.D.I.A गठबंधन की बढ़ी टेंशन!

Prashant Kishor: पांच बड़े ऐलानों में प्रशांत किशोर ने शिक्षा व्यवस्था, रोजी-रोजगार से लेकर बुजुर्गों तक के बारे में सोचा है. किसानों की आमदनी कैसे बढ़े इसका प्लान उन्होंने तैयार किया है.

Prashant Kishor News: बिहार में जन सुराज (Jan Suraaj) की सरकार कैसे बने इसकी पूरी तैयारी में प्रशांत किशोर लगे हैं. अगले साल (2025) बिहार में विधानसभा का चुनाव है और उन्होंने ऐलान कर दिया है कि सभी 243 सीटों पर पार्टी लड़ेगी. इससे पहले 2 अक्टूबर को जन सुराज के नाम से पार्टी का गठन होगा. इसकी भी वो तैयारी कर रहे हैं. ऐसे में सरकार में आने से पहले प्रशांत किशोर लोगों से कई बड़े वादे कर रहे हैं. वादे ऐसे-ऐसे कि एनडीए और इंडिया गठबंधन की टेंशन बढ़ सकती है. उन्होंने पांच ऐसे बड़े ऐलान किए हैं जो आम लोगों के हित में है और यदि जन सुराज की सरकार बनती है तो पीके ने दावा किया है कि ये सारे काम वो करेंगे.

प्रशांत किशोर जो पांच बड़े काम करेंगे इसके बारे में शनिवार (17 अगस्त) को जन सुराज के एक्स हैंडल से जानकारी दी गई है. इस पांच बड़े ऐलानों में प्रशांत किशोर ने शिक्षा व्यवस्था, रोजी-रोजगार से लेकर बुजुर्गों तक के बारे में सोचा है. किसानों की आमदनी कैसे बढ़े इसका प्लान उन्होंने तैयार किया है. नीचे उनके पांच बड़े ऐलान पढ़िए.

प्रशांत किशोर के वादों पर एक नजर देखें

1) युवाओं का पलायन बंद: बिहार में ही युवाओं के लिए 10-15 हजार के रोजी-रोजगार की गारंटी.
2) बुजुर्गों को 2000 पेंशन: 60 साल से ऊपर के हर महिला-पुरुष को 2000 रुपया प्रति माह पेंशन के रूप में दिया जाएगा.
3) महिलाओं को सस्ता ऋण: सरकारी गारंटी पर महिलाओं को व्यवसाय करने के लिए 4% के ब्याज पर पैसा.
4) बच्चों के लिए विश्वस्तरीय शिक्षा: 15 साल तक के हर गरीब बच्चे के लिए मुफ्त शिक्षा की व्यवस्था.
5) किसानों को खेती से बेहतर कमाई: नकदी फसलों की खेती करने वाले किसानों के लिए मजदूरों की मुफ्त व्यवस्था.

बता दें कि प्रशांत किशोर जन सुराज पदयात्रा के तहत गांवों में जाकर लोगों को जागरूक कर रहे हैं. यह पदयात्रा करीब दो साल से वह कर रहे हैं. उनके चुनावी ऐलान और 2025 में मैदान में उतरने से एनडीए और इंडिया गठबंधन के खेमे में टेंशन बढ़ना तय माना जा रहा है.

यह भी पढ़ें- Bihar Land Survey: दादा-परदादा के नाम से है भूमि तो घबराएं नहीं, जमीन सर्वे से पहले बस कर लें ये खास काम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Supaul News: कोशी नदी में ओवरलोडिंग के चलते पलटी नाव, 3 बच्चे अस्पताल में भर्ती
सुपौल: कोशी नदी में ओवरलोडिंग के चलते पलटी नाव, 3 बच्चे अस्पताल में भर्ती
पवन सिंह का ज्योति सिंह से तलाक हुआ या नहीं? चुनावी हलफनामे से हो गया बड़ा खुलासा
पवन सिंह का ज्योति सिंह से तलाक हुआ या नहीं? चुनावी हलफनामे से हो गया बड़ा खुलासा
Bihar Politics: एमएलसी नहीं बन पाए दीपक प्रकाश, उपेंद्र कुशवाहा के बेटे के पास अब क्या हैं ऑप्शन?
एमएलसी नहीं बन पाए दीपक प्रकाश, उपेंद्र कुशवाहा के बेटे के पास अब क्या हैं ऑप्शन?
दीपक प्रकाश का क्यों कटा टिकट? BJP नेता का बड़ा दावा, 'उपेंद्र कुशवाहा ने पार्टी का...'
दीपक प्रकाश का क्यों कटा टिकट? BJP नेता का बड़ा दावा, 'उपेंद्र कुशवाहा ने पार्टी का...'

वीडियोज

Sansani News: काफिले में बारात... दूल्हा @ हवालात | Crime News |
Haridwar Snake Video: पानी की टंकी खोली तो निकले 27 सांप! परिवार के उड़ गए होश! | Viral Video
UP Election 2027 | Janhit: चुनावी रण में 'खर-दूषण-ताड़का' की एंट्री! | Yogi | Akhilesh Yadav | UP
Ujjwala Yojna Rule Change | Bharat ki Baat: अब तो मंत्री भी बोले..'महंगाई चिंताजनक' | PM Modi | BJP
Gas Crisis | Inflation | Sandeep Chaudhary: 'महंगाई बम' का धमाका! क्या गरीबों का दम निकल रहा है?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पीएम मोदी की अध्यक्षता में कल बैठक, केन्द्रीय मंत्री समेत NDA शासित राज्यों के शामिल होंगे CM-डिप्टी सीएम, जानें क्या होगी चर्चा
पीएम मोदी की अध्यक्षता में कल बैठक, केन्द्रीय मंत्री समेत NDA शासित राज्यों के शामिल होंगे CM-डिप्टी सीएम
सपा चीफ अखिलेश यादव का बड़ा बयान, 'इंडिया गठबंधन तभी मजबूत होगा जब...'
सपा चीफ अखिलेश यादव का बड़ा बयान, 'इंडिया गठबंधन तभी मजबूत होगा जब...'
FIFA World Cup 2026 Live Streaming: भारत में कहां और कैसे लाइव देखें फीफा वर्ल्ड कप? जानें लाइव स्ट्रीमिंग की फुल डिटेल्स
भारत में कहां और कैसे लाइव देखें फीफा वर्ल्ड कप? जानें लाइव स्ट्रीमिंग की फुल डिटेल्स
Inside Pics: सोनम कपूर की बर्थडे पार्टी में आया इतना केक, बहन अंशुला बोली- पूरा गांव खा सकता था
सोनम कपूर की बर्थडे पार्टी में आया इतना केक, बहन अंशुला बोली- पूरा गांव खा सकता था
बॉर्डर के पास पेड़ों पर CCTV... 142 करोड़ का मनी लॉन्ड्रिंग रैकेट! ED ने म्यांमार-भारत ड्रग्स सिंडिकेट को किया ध्वस्त
बॉर्डर के पास पेड़ों पर CCTV... 142 करोड़ का मनी लॉन्ड्रिंग रैकेट! ED ने म्यांमार-भारत ड्रग्स सिंडिकेट को किया ध्वस्त
भीषण गर्मी से मिलेगी राहत, आंधी के साथ जल्द होगी झमाझम बारिश, IMD ने बताया दिल्ली-यूपी समेत देश के मौसम का हाल
भीषण गर्मी से मिलेगी राहत, आंधी के साथ जल्द होगी झमाझम बारिश, IMD ने बताया कैसा रहेगा मौसम
Wireless Vs Wired Security Cameras: आपके घर के लिए कौन-सा ऑप्शन बेहतर और क्यों? यहां जानें जवाब
Wireless Vs Wired Security Cameras: आपके घर के लिए कौन-सा ऑप्शन बेहतर और क्यों? यहां जानें जवाब
प्रचंड गर्मी के बीच कैसे तैयार करें धान की नर्सरी, जानें क्या कहते हैं कृषि एक्सपर्ट्स?
प्रचंड गर्मी के बीच कैसे तैयार करें धान की नर्सरी, जानें क्या कहते हैं कृषि एक्सपर्ट्स?
Embed widget