एक्सप्लोरर

धरने पर बैठे प्रशांत किशोर को नोटिस, गांधी मैदान से हटने के निर्देश, पीके बोले, 'वही नीतीश कुमार हैं जो...'

Prashant Kishor News: पटना जिला प्रशासन ने कहा कि प्रशांत किशोर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करते हुए नोटिस दिया जा रहा है. धरना कार्यक्रम को निर्धारित स्थल गर्दनीबाग में स्थानांतरित करने को कहा गया है.

BPSC Protest News: बीपीएससी छात्रों की मांगों को लेकर प्रशांत किशोर पटना के गांधी मैदान में धरने पर बैठे हैं. इस बीच पटना जिला प्रशासन ने पीके को नोटिस भेजा है. जन सुराज पार्टी के सूत्रधार पीके को गांधी मैदान से गर्दनीबाग धरनास्थल पर जाने को कहा गया है. प्रशासन ने कहा है कि प्रशांत किशोर की ओर से बिना अनुमति के प्रतिबंधित और अनधिकृत स्थल पर धरना देना गैर-कानूनी और स्थापित परंपरा के विपरीत है.

पटना जिला प्रशासन ने कहा कि इसके लिए उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करते हुए नोटिस निर्गत किया जा रहा है. धरना कार्यक्रम को निर्धारित स्थल गर्दनीबाग में स्थानांतरित करने को कहा जा रहा है अन्यथा आगे विधि-सम्मत कार्रवाई की जाएगी.

प्रशासन ने क्या कहा?

पटना जिला प्रशासन ने कहा, ''सूचना के मुताबिक जन सुराज पार्टी के प्रशांत किशोर की ओर से अपने लगभग 150 कार्यकर्ताओं के साथ गांधी मैदान, पटना स्थित गांधी मूर्ति के समीप 5 सूत्री मांगों को लेकर धरना दिया जा रहा है. जिला प्रशासन पटना द्वारा पटना हाई कोर्ट के आदेशानुसार धरना-प्रदर्शन के लिए गर्दनीबाग में स्थल चिन्हित किया गया है.'' 

प्रशासन ने ये भी कहा, ''पिछले 7 वर्षों से सभी राजनैतिक दल अपनी मांगों को लेकर उसी चिन्हित स्थल पर धरना-प्रदर्शन आयोजित करते हैं. बिना अनुमति के प्रतिबंधित और अनधिकृत स्थल पर धरना देना गैर-क़ानूनी और स्थापित परंपरा के विपरीत है.''

गांधी मैदान में कोई प्रदर्शन क्यों नहीं कर सकता?- पीके

BPSC छात्रों के प्रदर्शन पर जनसुराज पार्टी के नेता प्रशांत किशोर ने कहा, ''हमारे ऊपर पहले से ही FIR दर्ज हुई है और अब फिर हो गई है, मुझे उससे फ़र्क़ नहीं पड़ता है. दिल्ली में किसान महीनों से प्रदर्शन कर रहे हैं, अगर दिल्ली की सड़कों पर कोई प्रदर्शन कर सकता है तो यहां गांधी मैदान में कोई प्रदर्शन क्यों नहीं कर सकता है? हम यहां कोई हंगामा तो नहीं कर रहे.''

नीतीश कुमार ने छात्रों पर लाठियां चलवाई- प्रशांत किशोर

उन्होंने तंज कसते हुए आगे कहा, ''सीएम नीतीश कुमार गांव गांव जाकर कहते थे कि हमें वोट दो, हम तुम्हें रोजगार देंगे लेकिन उन्होंने छात्रों पर लाठियां चलवाई. नीतीश कुमार गांधी की बात करते हैं लेकिन उन्होंने छात्रों पर लाठियां चलवाईं. यह वही नीतीश कुमार हैं, जिन्होंने पहले भाजपाइयों पर लाठियां चलवाईं थी और आज उन्हीं के साथ सत्ता में हैं.''

नीतीश कुमार ने बिहार को लाठी तंत्र बना दिया- पीके

प्रशांत किशोर ने आरोप लगाते हुए कहा, ''नीतीश कुमार ने बिहार को लाठी तंत्र बना दिया है, नीतीश कुमार का समाजवाद का चोला उखाड़कर किसी को तो फेंकना पड़ेगा. जब पुलिस लाठी चलाती है तो उसका दर्द 5 घंटो तक रहता है लेकिन जब जनता वोट की लाठी चलाती है तो वह नेताओं पर 5 साल दर्द रहता है और जनता इस बार नीतीश कुमार पर ऐसी लाठी चलाएगी कि उन्हें उसका दर्द जीवनभर रहेगा.''

ये भी पढ़ें:

नीतीश-लालू का जिक्र कर पप्पू यादव का बड़ा दावा, 'मकर संक्रांति के बाद बिहार में...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CM नीतीश कुमार के फैसले पर तेज प्रताप यादव का बड़ा बयान, 'उनका मन...'
CM नीतीश कुमार के फैसले पर तेज प्रताप यादव का बड़ा बयान, 'उनका मन...'
चिराग पासवान की पार्टी ने बिहार के CM पद पर ठोका दावा! सांसद बोले, 'लोगों की इच्छा...'
चिराग पासवान की पार्टी ने CM पद पर ठोका दावा! सांसद बोले, 'लोगों की यह इच्छा है'
निशांत कुमार बनेंगे डिप्टी CM? नीतीश कुमार के करीबी विजय कुमार चौधरी ने साफ की तस्वीर
निशांत कुमार बनेंगे डिप्टी CM? नीतीश कुमार के करीबी विजय कुमार चौधरी ने साफ की तस्वीर
निशांत कुमार को लेकर विपक्ष लगा रहा परिवारवाद का आरोप, खेसारी लाल यादव बोले, 'जब आप हमें...'
निशांत कुमार को लेकर विपक्ष लगा रहा परिवारवाद का आरोप, खेसारी लाल ने कही बड़ी बात

वीडियोज

Sansani: Iran में खामेनेई 2.0 के 'दुस्साहस' का दौर ! | Iran- Israel War
Iran Israel War: क्या Middle East War अब और फैलने वाला है? | Big Breaking
Chitra Tripathi: स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पर कब्जा करेगा अमेरिका | Iran Israel War | Breaking | Janhit
Bharat Ki Baat: महायुद्ध का आपकी जेब से जुड़ा विश्लेषण | Iran Israel War | Netanyahu | Khamenei
Sandeep Chaudhary: चर्चा से क्यों भाग रही सरकार? वरिष्ठ पत्रकार ने खोली पोल! | Iran Israel War

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Us-Iran War: ईरान के साथ युद्ध में पैसे फूंक रहा अमेरिका, एक दिन का खर्च जान रह जाएंगे सन्न!
ईरान के साथ युद्ध में पैसे फूंक रहा अमेरिका, एक दिन का खर्च जान रह जाएंगे सन्न!
शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के विदेश जाने पर रोक! आशुतोष ब्रह्मचारी ने कोर्ट में दाखिल की अर्जी
शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के विदेश जाने पर रोक! आशुतोष ब्रह्मचारी ने कोर्ट में दाखिल की अर्जी
नेपाल में RSP की शानदार जीत, PM मोदी ने रबी लामिछाने और बालेन शाह को लगाया फोन, क्या हुई बात?
नेपाल में RSP की शानदार जीत, PM मोदी ने रबी लामिछाने और बालेन शाह को लगाया फोन, क्या हुई बात?
स्लीवलेस गाउन, लहराती जुल्फें, ऐश्वर्या राय बच्चन की बेटी आराध्या के इस मेकअप वाले लुक ने लूटी लाइमलाइट
स्लीवलेस गाउन, लहराती जुल्फें, ऐश्वर्या राय बच्चन की बेटी आराध्या के इस मेकअप वाले लुक ने लूटी लाइमलाइट
गर्लफ्रेंड नहीं वाइफ कहिए, हार्दिक पांड्या ने खुलेआम कही दिल की बात; पूरी दुनिया को कर दिया हैरान
गर्लफ्रेंड नहीं वाइफ कहिए, हार्दिक पांड्या ने खुलेआम कही दिल की बात; पूरी दुनिया को कर दिया हैरान
T-20 वर्ल्डकप ट्रॉफी हनुमान मंदिर में लाई गई तो भड़के TMC सांसद कीर्ति आजाद, कहा- शेम ऑन टीम इंडिया
T-20 वर्ल्डकप ट्रॉफी हनुमान मंदिर में लाई गई तो भड़के कीर्ति आजाद, कहा- शेम ऑन टीम इंडिया
CBSE ने गल्फ देशों में स्थगित की बोर्ड परीक्षा, जानें अब आगे क्या होगा?
CBSE ने गल्फ देशों में स्थगित की बोर्ड परीक्षा, जानें अब आगे क्या होगा?
गर्मियों में ऐसी खरीदने का बना रहे हैं प्लान, जानें आपके कमरे के हिसाब से कितने टन वाले एसी की होगी जरूरत?
गर्मियों में ऐसी खरीदने का बना रहे हैं प्लान, जानें आपके कमरे के हिसाब से कितने टन वाले एसी की होगी जरूरत?
Embed widget