एक्सप्लोरर

मधुबनी में निजी स्कूल के शिक्षक का फंदे से लटका मिला शव, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

Madhubani News: मधुबनी में एक निजी स्कूल के शिक्षक का शव हॉस्टल से बरामद किया गया है. परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है जिसको लेकर पुलिस की जांच जारी है.

Bihar News: बिहार के मधुबनी जिले के घोघरडीहा थाना क्षेत्र में बनरझूला गांव में शुक्रवार को एक निजी स्कूल के शिक्षक का शव फंदे से झूलता मिला. मृतक के परिजनों ने हत्या कर शव को फंदे पर लटकाए जाने की आशंका जताई है. इसके साथ पुलिस से मामले की निष्पक्षता से जांच करने की मांग की है. पुलिस ने मृतक 22 वर्षीय अमन कुमार के शव का पोस्टमार्टम करवाकर उसे परिजनों को सौंप दिया है और मामले की जांच में जुट गई है.  

मधुबनी जिले के बैनरझूला गांव में संचालित जे.एम.डी पब्लिक स्कूल के हॉस्टल में शिक्षक अमन कुमार का शव फंदे से झूलता हुआ मिला है. मृतक के चाचा सुरेश प्रसाद ने बताया कि अमन का शव संदिग्ध अवस्था में लटका हुआ था उसे देखने से लगता है कि हत्या को आत्महत्या का रूप देने का प्रयास किया गया है. शुक्रवार की शाम को 5 बजे के करीब अमन के पिता राजेश कुमार को स्कूल प्रबंधन की ओर कॉल कर बताया गया कि उनके बेटे की तबीयत खराब है. उसे स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज जारी है. 

मौत के कारणों की निष्पक्ष जांच की मांग
अमन के परिजनों को स्कूल में बुलाया गया, जब वे वहां पहुंचे तो देखा कि हॉस्टल के कमरे में अमन कुमार का शव तौलिये से लटका हुआ था. जिस कमरे से अमन का शव मिला उस कमरे की खिड़की में रॉड नहीं है. खिड़की में केवल पल्ला लगा हुआ है जो सटाया हुआ था. जिसको लेकर अमन के चाचा ने साजिशन हत्या का आरोप लगाया है और घोघरडीहा थाना पुलिस से मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है.

2 बहनों का इकलौता भाई था अमन
बता दें कि जे.एम.डी पब्लिक स्कूल में नर्सरी से आठवीं तक की पढ़ाई होती है. इसी स्कूल में अमन कुमार 6 माह से शिक्षक के रूप में कार्यरत था. अमन सीतामढ़ी जिले के सीतामढ़ी थाना क्षेत्र के जानकी मंदिर के निकट रहने वाले राजेश कुमार और गुलाब देवी का इकलौता पुत्र था. मौसम कुमारी और अभिलाषा कुमारी उसकी दो बहनें हैं.

अमन के पिता एक कपड़े की दुकान में काम करते हैं. अमन के परिजन सोचने को मजबूर है आखिर वो आत्महत्या क्यों करेगा. उसने कभी भी अपने परिजनों से कोई परेशानी का जिक्र नहीं किया. इसलिए परिजनों को आशंका है कि अमन की हत्या कर आत्महत्या बताने की कोशिश की जा रही है.

अमन की मौत के कारणों की जांच कर रहे घोघरडीहा थानाध्यक्ष सर्वेश कुमार झा का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने और जांच के बाद ही मौत के कारणों का पता चल पाएगा. पुलिस अमन के मोबाइल को जप्त कर जांच में जुटी हुई है. वहीं अमन की मौत से उसकी मां-बहनों का रो-रो कर बुरा हाल है.

यह भी पढ़ें: ‘अलट-पलट वाली छवि को सुधारने में...’, CM नीतीश कुमार की यात्रा के खर्चे पर तेजस्वी यादव का हमला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Nitish Kumar Nomination Live: नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने के दावों के बीच ललन सिंह का बयान- उन्होंने बिहार को बनाया और...
Live: नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने के दावों के बीच ललन सिंह का बयान- उन्होंने बिहार को बनाया और...
पटना: फूट-फूटकर रोने लगे JDU नेता, CM नीतीश को दिल्ली भेजने के पीछे साजिशकर्ता कौन?
पटना: फूट-फूटकर रोने लगे JDU नेता, CM नीतीश को दिल्ली भेजने के पीछे साजिशकर्ता कौन?
Bihar News: 'बिहार में कोई बड़ी घटना...', नीतीश कुमार के CM पद से इस्तीफे की अटकलों पर बोले JDU कार्यकर्ता
'बिहार में कोई बड़ी घटना...', नीतीश कुमार के CM पद से इस्तीफे की अटकलों पर बोले JDU कार्यकर्ता
बिहार में होने वाला है बड़ा? नीतीश कुमार जा सकते हैं राज्यसभा, BJP का होगा CM, JDU के दो डिप्टी सीएम!
बिहार में होने वाला है बड़ा? नीतीश कुमार जा सकते हैं राज्यसभा, BJP का होगा CM, JDU के दो डिप्टी सीएम!

वीडियोज

Vasudha: 😧Hanumant का License जब्त गाड़ी और नौकरी दोनों गए हाथ से, अब क्या करेगी Vasudha?
Israel Iran War: खामेनेई की मौत से जल उठा Pakistan ! | Khamenei | Trump । Iraq Protest | Breaking
Israel Iran War: Beirut में हिज्बुल्लाह के ठिकानों पर इजरायली सेना का बड़ा हमला| Netanyahu | Trump
Israel Iran War: Khamenei को इजरायली फोर्स IDF ने बताया आतंकी | Netanyahu | Trump
Israel Iran War: B2 बॉम्बर की एंट्री..तबाह हो जाएगा ईरान! | Khamenei | Trump | Netanyahu | Breaking

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'अब होर्मुज को लेकर धमकी नहीं दे पाएगा ईरान', ऐसा क्या करने जा रहे ट्रंप जिससे खत्म होगी भारत की टेंशन?
'अब होर्मुज को लेकर धमकी नहीं दे पाएगा ईरान', ऐसा क्या करने जा रहे ट्रंप जिससे खत्म होगी भारत की टेंशन?
JDU कार्यकर्ताओं का भारी हंगामा, CM नीतीश को दिल्ली भेजने के पीछे किसे बताया साजिशकर्ता?
JDU कार्यकर्ताओं का भारी हंगामा, CM नीतीश को दिल्ली भेजने के पीछे किसे बताया साजिशकर्ता?
कांग्रेस ने हरियाणा से राज्यसभा उम्मीदवार का किया ऐलान, कर्मवीर सिंह बौद्ध को बनाया प्रत्याशी
कांग्रेस ने हरियाणा से राज्यसभा उम्मीदवार का किया ऐलान, कर्मवीर सिंह बौद्ध को बनाया प्रत्याशी
ईरान पर हमला करने की डोनाल्ड ट्रंप की पावर रोकने की कोशिश फेल, संसद में पास नहीं हो पाया प्रस्ताव, जानें क्या हुआ
ईरान पर हमला करने की ट्रंप की पावर रोकने की कोशिश फेल, संसद में पास नहीं हो पाया प्रस्ताव, जानें क्या हुआ
IND vs ENG Semifinal Live Streaming: तुरंत नोट कर लें समय, आज सेमीफाइनल में इंग्लैंड से भिड़ेगी टीम इंडिया, जानिए कब-कहां देखें लाइव
IND vs ENG Semifinal Live: आज सेमीफाइनल में इंग्लैंड से भिड़ेगी टीम इंडिया, कब-कहां देखें लाइव
एक्टिंग से दूर रहकर भी करोड़ों कमाती है अनिल कपूर की छोटी बेटी, जानें कहां से कमाई करती हैं रिया कपूर
एक्टिंग से दूर रहकर भी करोड़ों कमाती है अनिल कपूर की छोटी बेटी, जानें कहां से कमाई करती हैं रिया कपूर
Trump on Middle East War: जंग में ट्रंप ने खुद को दिए 10 में से 15 नंबर, ईरान में बेहिसाब तबाही मचाने पर खुश, बोले- 'हमारे हाथ में...'
जंग में ट्रंप ने खुद को दिए 10 में से 15 नंबर, ईरान में बेहिसाब तबाही मचाने पर खुश, बोले- 'हमारे हाथ में...'
अब स्कूलों में कराई जाएगी जेईई-नीट की तैयारी, इस राज्य में बनेंगे मॉडल स्कूल
अब स्कूलों में कराई जाएगी जेईई-नीट की तैयारी, इस राज्य में बनेंगे मॉडल स्कूल
Embed widget