एक्सप्लोरर

Puri Jaynagar Express: बिहार में 'द बर्निंग ट्रेन' होने से बची पुरी-जयनगर एक्सप्रेस, आग की लपटों के बीच दौड़ी, बाल-बाल बचे यात्री

Bihar News: जमुई के सिमुलतला रेलवे स्टेशन के पास की घटना है. 6-7 घंटे तक ट्रेन का परिचालन ठप होने के बाद अलग-अलग स्टेशन पर गाड़ियां रुकी रहीं. दोपहर 1:00 बजे से परिचालन शुरू हो सका.

जमुई: हावड़ा-दिल्ली मेन रेल लाइन पर शुक्रवार (03 नवंबर) की सुबह एक बड़ा हादसा टल गया और ट्रेन में सवार यात्री बाल-बाल बच गए. जमुई के सिमुलतला रेलवे स्टेशन के पास पुरी-जयनगर एक्सप्रेस (18419) 'द बर्निंग ट्रेन' का शिकार होने से बच गई. रेल लाइन के ओवरहेड तार में अचानक आग लग गई. इसी दौरान पुरी-जयनगर एक्सप्रेस पहुंच गई. ट्रेन की गति तेज थी तो ड्राइवर चाह कर भी घटनास्थल से पहले गाड़ी नहीं रोक पाया. इस तरह ट्रेन आग की लपटों के बीच आगे निकल गई.

हाथ से इशारा करते हुए गाड़ी रोकने की हुई कोशिश

हालांकि हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ है. एक यात्री गोलू कुमार ने बताया कि गांव के लोग गाड़ी रोकने के लिए चिल्ला रहे थे. हाथ से इशारा करते हुए ट्रेन को रोकने की कोशिश कर रहे थे लेकिन रफ्तार ज्यादा होने के कारण आग की लपटों के बीच ट्रेन आगे निकल गई. बाद में ट्रेन रोकी गई.

घटना के बाद प्रभावित हुआ हावड़ा-नई दिल्ली रूट

पुरी-जयनगर एक्सप्रेस में कुल 18 डिब्बे थे. इसमें लगभग 1100 से 1300 के बीच यात्री सफर कर रहे थे. इस घटना के बाद हावड़ा-नई दिल्ली मुख्य रेल लाइन पूरी तरह से प्रभावित हो गया. घटना की जानकारी ट्रेन ड्राइवर आर. बेसरा ने सिमुलतला स्टेशन मास्टर महेश कुमार को दी. इसके बाद ओवरहेड तार से बिजली के कनेक्शन को काटा गया. सुबह 6.15 बजे से ट्रेन परिचालन प्रभावित हो गया था. 6-7 घंटे तक ट्रेन का परिचालन ठप होने के बाद अलग-अलग स्टेशन पर गाड़ियां रुकी रहीं. ट्रेन की परिचालन दोपहर 1:00 बजे से शुरू हो सका.

इस घटना को लेकर जमुई स्टेशन मास्टर सतीश कुमार ने बताया कि किसी भी यात्री के साथ कोई भी घटना नहीं हुई है. सभी सुरक्षित अपने गंतव्य स्थान के लिए निकल गए. ट्रेन का परिचालन दोपहर 1:00 से शुरू हो गया है.

यह भी पढ़ें- Hajipur Murder: हाजीपुर में दादा ने की पोते की हत्या, राइफल की गोली से सीने को किया छलनी, 3 लोग गिरफ्तार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Bihar New CM Live: पटना में जेडीयू ऑफिस के बाहर लगे पोस्टर, नीतीश कुमार से फैसले पर फिर से विचार की मांग
Live: पटना में जेडीयू ऑफिस के बाहर लगे पोस्टर, नीतीश कुमार से फैसले पर फिर से विचार की मांग
Bihar CM Nitish Kumar: 'वोट किसी को भी मिले, सीएम BJP का ही होगा', बिहार में नई सरकार की चर्चा के बीच बोलीं प्रियंका चतुर्वेदी
'वोट किसी को भी मिले, सीएम BJP का ही होगा', बिहार में नई सरकार की चर्चा के बीच बोलीं प्रियंका चतुर्वेदी
नंद किशोर यादव बने नागालैंड के राज्यपाल, बिहार विधानसभा चुनाव में BJP ने काटा था टिकट
नंद किशोर यादव बने नागालैंड के राज्यपाल, बिहार विधानसभा चुनाव में BJP ने काटा था टिकट
सैयद अता हसनैन बने बिहार के नए राज्यपाल, आरिफ मोहम्मद खान की लेंगे जगह
सैयद अता हसनैन बने बिहार के नए राज्यपाल, आरिफ मोहम्मद खान की लेंगे जगह

वीडियोज

UP News: Hathras में भयंकर सड़क हादसा Etah-Aligarh Highway पर स्कॉर्पियो ने बाइक में मारी टक्कर
Chitra Tripathi: बेटे Nishant की लॉन्चिंग के लिए Nitish Kumar ने BJP को सौंपी सत्ता? | JDU | Bihar
Bharat Ki Baat: बिहार में BJP से CM की रेस में कौन आगे, क्या होगा फॉर्मूला? | Nitish Kumar | JDU
Sandeep Chaudhary: बिहार का CM कौन...BJP क्यों है मौन? | Nitish Kumar | Bihar | BJP | JDU
Bihar Politics: दिल्ली में Nitish Kumar..बिहार में BJP? निषाद या महिला कौन होगी मुख्यमंत्री? | JDU

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Nepal Election Result 2026 Live: नेपाल में वोटों की गिनती जारी, जेन-जी विद्रोह के बाद पहला चुनाव, जानें किसकी बनेगी सरकार
LIVE: नेपाल में वोटों की गिनती जारी, जेन-जी विद्रोह के बाद पहला चुनाव, जानें किसकी बनेगी सरकार
Gurdaspur News: हथियार दिखाकर जौहरी के परिवार को बनाया बंधक, 3 करोड़ रुपये लूटे
पंजाब के गुरदासपुर में जौहरी के परिवार को बंधक बनाया, 3 करोड़ रुपये लूटे
जंग रोकने के लिए ईरान बार-बार कर रहा फोन पर नहीं मान रहे ट्रंप, अमेरिकी राष्ट्रपति का दावा- इजरायल और हम मिलकर...
जंग रोकने के लिए ईरान बार-बार कर रहा फोन पर नहीं मान रहे ट्रंप, अमेरिकी राष्ट्रपति का दावा- इजरायल और हम मिलकर...
पहले एंथम पर चुप, फिर मिलिट्री सलाम! US-Israel स्ट्राइक के बीच ईरान फुटबॉल टीम ने क्या किया जिससे स्टेडियम में मचा बवाल
पहले एंथम पर चुप, फिर मिलिट्री सलाम! US-Israel स्ट्राइक के बीच ईरान फुटबॉल टीम ने क्या किया जिससे स्टेडियम में मचा बवाल
विजय देवरकोंडा के रिसेप्शन में राम चरण के नंगे पैर और काले कपड़ों ने खींचा ध्यान, जानिए इससे जुड़ा आध्यात्मिक कारण?
विजय देवरकोंडा के रिसेप्शन में राम चरण के नंगे पैर और काले कपड़ों ने खींचा ध्यान, जानिए इससे जुड़ा आध्यात्मिक कारण?
US Israel Iran War: भारत पर मेहरबान ट्रंप! ईरान से जंग के बीच रूसी तेल खरीद को लेकर चौंकाने वाला ऐलान, कैसे होगा फायदा
भारत पर मेहरबान ट्रंप! ईरान से जंग के बीच रूसी तेल खरीद को लेकर चौंकाने वाला ऐलान, कैसे होगा फायदा
ONGC में निकली भर्ती, 12 लाख होगी सैलरी; इस डेट तक करना होगा अप्लाई
ONGC में निकली भर्ती, 12 लाख होगी सैलरी; इस डेट तक करना होगा अप्लाई
नारी शक्ति को सलाम! विमेंस डे पर महिलाओं को भेजें ये शानदार मैसेज, जमकर करेंगी आपकी तारीफ
नारी शक्ति को सलाम! विमेंस डे पर महिलाओं को भेजें ये शानदार मैसेज, जमकर करेंगी आपकी तारीफ
Embed widget