एक्सप्लोरर

Pappu Yadav Father Passed Away: पूर्णिया सांसद पप्पू यादव के पिता का निधन, पटना एम्स में चल रहा था इलाज

Pappu Yadav: तीन सितंबर को पप्पू यादव के पिता को पूर्णिया के एक प्राइवेट अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया था. इसके बाद बेहतर इलाज के लिए पटना एम्स लाया गया था.

Pappu Yadav Father Died: पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव के पिता का निधन हो गया है. मंगलवार (17 सितंबर) की सुबह करीब छह बजे उन्होंने अंतिम सांस ली. पटना एम्स में वह भर्ती थे. इसकी जानकारी खुद पप्पू यादव ने दी है. पप्पू यादव ने अपने पिता के निधन पर दुख जताया है. उनके पिता चंद्र नारायण यादव (83 साल) पिछले दो वर्षों से बीमार थे. दो साल से चलना फिरना बंद था.

पप्पू यादव ने एक्स पर लिखा, "मेरी दुनिया उजड़ गई! मेरे सृजनकर्ता, आदर्श, मेरे विचारकेंद्र, मेरे प्रेरणा स्रोत, मेरे पथ प्रदर्शक, मेरी शक्ति के उत्स पिताजी नहीं रहे! पापा आपके बिना मैं कुछ नहीं!"

पटना से पहले पूर्णिया में कराया गया था भर्ती

तबीयत खराब होने के बाद बीते तीन सितंबर को पप्पू यादव के पिता को पूर्णिया के ही एक प्राइवेट अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया था. अस्पताल पहुंचकर सांसद पप्पू यादव ने उस वक्त अपने पिता से मुलाकात की थी. हालचाल जाना था. डॉक्टरों से भी स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली. इसके बाद पूर्णिया से आठ सितंबर को उन्होंने पटना एम्स में पिता को भर्ती कराया था. इसकी जानकारी भी उन्होंने 9 सितंबर को एक्स पर दी थी.

पटना एम्स में भर्ती कराने के बाद पप्पू यादव ने लिखा था, "मेरे पिताजी पटना एम्स में इलाजरत हैं. कल ही उन्हें पूर्णिया से पटना एम्स लाए हैं. जनसेवा के तमाम दायित्वों को अपने सहयोगियों को सौंप पिताजी की सेवा के लिए पटना में हूं. मेरे सृजनकर्ता ही नहीं, वह मेरी विचारधारा और दर्शन के भी निर्माता हैं, उनका सानिध्य मेरी सर्वोच्च शक्ति है."

सांसद पप्पू यादव के पिता जब पूर्णिया में भर्ती थे तो उन्होंने एबीपी न्यूज़ से फोन पर बताया था कि उनके पिता को ब्लड प्रेशर है. दो साल से काफी बीमार थे. चलना-फिरना तक कम हो गया था. अब पटना में एम्स में निधन के बाद दाह संस्कार का सारा काम उनके पैतृक गांव खुर्दा में होगा.

यह भी पढ़ें- 2025 के चुनाव से पहले चिराग पासवान का बड़ा खुलासा, 'हनुमान' की तरह लड़ेंगे या 2020 वाला होगा 'खेल'?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नीतीश कुमार के बेटे निशांत JDU के लिए बड़ा प्लान बना रहे! कहा- 'किस तरह से अपने…'
नीतीश कुमार के बेटे निशांत JDU के लिए बड़ा प्लान बना रहे! कहा- 'किस तरह से अपने…'
MLC से इस्तीफा देने के बाद भी अगले 6 महीने तक CM रह सकते हैं नीतीश कुमार, आखिर कैसे?
MLC से इस्तीफा देने के बाद भी अगले 6 महीने तक CM रह सकते हैं नीतीश कुमार, आखिर कैसे?
RJD ने शेयर किया HAM के नेता का गोली चलाते वीडियो, अब आई दानिश रिजवान की प्रतिक्रिया
RJD ने शेयर किया HAM के नेता का गोली चलाते वीडियो, अब आई दानिश रिजवान की प्रतिक्रिया
JDU में बड़े बदलाव के संकेत! रोज-रोज पार्टी दफ्तर क्यों पहुंच रहे निशांत कुमार? सामने आई ये जानकारी
JDU में बड़े बदलाव के संकेत! रोज-रोज पार्टी दफ्तर क्यों पहुंच रहे निशांत कुमार? सामने आई ये जानकारी

वीडियोज

Khabar Filmy Hain: एक्टिंग का असली किंग कौन, धुरंधर की दहाड़ के बीच रनवीर कपूर का पलटवार | Bollywood Masala
Saas Bahu Aur Saazish: राघव के लिए रीत बनी वकील, क्या सबूत जुटाने में होगी कामयाब ?
Sandeep Chaudhary: वोट लिया, अब महंगा तेल दिया! विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण | PM Modi | Trump
Iran Israel War: US युद्ध में ऐसा फंसा..निकलना मुश्किल! | Donald Trump | Netanyahu | Breaking
Chitra Tripathi: इजरायल-अमेरिका का सरेंडर? विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण | Iran Israel War | Trump

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत फिर खरीदेगा रूस से S-400 डिफेंस सिस्टम, DAC ने दी मंजूरी, चीन-पाकिस्तान की बढ़ेगी टेंशन!
भारत फिर खरीदेगा रूस से S-400 डिफेंस सिस्टम, DAC ने दी मंजूरी, चीन-पाकिस्तान की बढ़ेगी टेंशन!
नीतीश कुमार के बेटे निशांत JDU के लिए बड़ा प्लान बना रहे! कहा- 'किस तरह से अपने…'
नीतीश कुमार के बेटे निशांत JDU के लिए बड़ा प्लान बना रहे! कहा- 'किस तरह से अपने…'
Israel US Iran War Live: अमेरिका के FBI डायरेक्टर काश पटेल की Email आईडी हैक, ईरान को लेकर US-इजरायल के बीच बढ़ी तकरार
Live: यूएस के FBI डायरेक्टर काश पटेल की Email आईडी हैक, ईरान को लेकर US-इजरायल के बीच बढ़ी तकरार
Dhurandhar 2 OTT Release: क्या 'धुरंधर 2' हो गई है OTT पर रिलीज? जानें कब और कहां देखें
Dhurandhar 2 OTT Release: क्या 'धुरंधर 2' हो गई है OTT पर रिलीज? जानें कब और कहां देखें
IPL 2026 के लिए बेंगलुरु पुलिस ने जारी की एडवाइजरी, पार्किंग से लेकर एंट्री-एग्जिट तक जानें सारी डिटेल 
IPL 2026 के लिए बेंगलुरु पुलिस ने जारी की एडवाइजरी, जानें सारी डिटेल
ईरान युद्ध ने बढ़ाया हवाई किराया, एक अप्रैल से महंगी हो जाएगी फ्लाइट की टिकट! आपकी जेब पर कितना पड़ेगा असर?
ईरान युद्ध ने बढ़ाया हवाई किराया, एक अप्रैल से महंगी हो जाएगी फ्लाइट की टिकट! आपकी जेब पर कितना पड़ेगा असर?
Viral Video: तवे पर 8 चपाती और उस पर थूकने लगा हलवाई, वीडियो देख यूजर्स बोले- 'देसी घी' डाल रहा है भाई
तवे पर 8 चपाती और उस पर थूकने लगा हलवाई, वीडियो देख यूजर्स बोले- 'देसी घी' डाल रहा है भाई
Weight Loss Drugs In India: बिना जिम-डाइट वजन घटाने वाली दवाओं का काला सच, एक्सपर्ट्स ने बताया क्यों हैं ये खतरनाक!
बिना जिम-डाइट वजन घटाने वाली दवाओं का काला सच, एक्सपर्ट्स ने बताया क्यों हैं ये खतरनाक!
Embed widget